हाईकोर्ट से मामले का छह माह पूर्व हुआ पटाक्षेप, लेकिन अफसर मूकदर्शक की भूमिका में, ईओडब्ल्यू एवं कलेक्टर का आदेश भी ठंडे बस्ते में भोपाल । प्रदेश सरकार की पारदर्शिता पूर्ण कार्य प्रणाली एवं अवैध खनन को रोकने की मंशा को खनिज विभाग के अफसर ही पलीता लगा रहे हैं। प्रदेश में कई जगह अवैध उत्खनन बदस्तूर जारी है, इसके बावजूद खनन माफिया पर खनिज विभाग के अफसर मेहरबान नजर आ रहे हैं। कटनी जिला में खनिज विभाग में पदस्थ जिम्मेदार अफसर तकरीबन ड़ेढ दशक बीत जाने के बाद भी खनन ठेकेदार से रायल्टी क्लियरेंस की राशि 7 करोड़ 31…
Author: News Desk
इस्राइली वायु सेना ने पश्चिमी तट और यमन के अंदरूनी हिस्सों में हूती सैन्य ठिकानों पर हमले किए। इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने गुरुवार को बताया कि ये हमले प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और जनरल स्टाफ के प्रमुख की मंजूरी से किए गए थे। इन हमलों में हौथी सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जिसे वे अपनी सैन्य गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। बता दें कि आईडीएफ द्वारा हूती के ठिकानों पर किए गए हमले में पश्चिमी तट पर अल-हुदैदाह, सलीफ और रास कनातिब बंदरगाह शामिल थे। आईडीएफ ने बताया कि हूती विद्रोही शासन ने बार-बार इस्राइल पर…
प्रगति यात्रा: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। 26 दिसंबर की रात AIIMS दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। इस दुखद घटना के बाद देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। केंद्र सरकार ने 7 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। इस दौरान सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। बिहार के मुख्यमंत्री…
छह दिनों के अमेरिकी दौरे पर गए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के प्रमुख जेक सुलिवन से मुलाकात की। जहां दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की। इस मुलाकात के बारे में जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बुधवार वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन से मिलकर अच्छा लगा। जयशंकर ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने ये भी बताया दोनों नेताओं ने मौजूदा क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बता दें कि जयशंकर…
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. मुजफ्फरपुर के रामपुर केश उर्फ मलाही पंचायत के खरिहानी गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी को घसीटकर घर से बाहर निकाल दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के बाद SSP ने थानेदार को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया है. महिला के पिता ने दामाद पर FIR दर्ज करने के लिए पारु थाना में आवेदन दिया है. महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि बुधवार को जब पूजा अपने मायके वालों के साथ ससुराल लौटी तो उसके पति संजय राय ने उसे…
रायपुर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हेमबती नाग को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह समस्त प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व का विषय है। हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिताओं में…
दिल्ली एनसीआर में कई दिनों से काफी ठंड पड़ रही है। वहीं, आज सुबह से हो रही बारिश में सर्दी में और अधिक इजाफा कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में आज तड़के बारिश शुरू हो गई। वहीं, मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड के बीच लोगों के लिए सतर्क रहने को लेकर चेतावनी जारी है। बारिश के बाद लोगों को घने कोहरे और तापमान में गिरावट का सामना करना पड़ेगा। हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और गुजरात में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और गुजरात में बारिश का अलर्ट किया है। वहीं…
नई दिल्ली । संसद में संविधान सभा पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लंबा भाषण दिया था, जिसके एक हिस्से को वायरल करके कांग्रेस आंबेडकर के अपमान का आरोप लगा रही है। मामले में सपा, बसपा, आरजेडी सहित तमाम विपक्षी दल भी सक्रिय हो चुके हैं। इससे भाजपा को दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में नुकसान का डर भी सताने लगा रहा है। बताया जा रहा इसकारण बुधवार को दिल्ली में एनडीए दलों की मीटिंग भाजपा ने बुलाई थी। बैठक में चंद्रबाबू नायडू, संजय निषाद, जीतन राम मांझी और अनुप्रिया पटेल…
गुमला: गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कोराम्बी गांव की एक बुजुर्ग महिला मंगरी उरांव कुएं में नहाने गई थी. इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह कुएं में गिर गई और डूब कर उसकी मौत हो गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. साथ ही पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिवार को सौंप दिया था. परिवार वाले महिला के शव को गांव में ले आए थे. जादू टोना के शक में पिटाई महिला के शव को शाम के समय अंतिम…
भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को याद रखा जाएगा। उन्होंने इस समझौते के लिए उन्होंने अपनी सरकार दांव पर लगा दी थी, लेकिन अपने फैसले पर अटल रहे। 2008 में अमेरिका के साथ हुआ भारत का ऐतिहासिक नागरिक परमाणु समझौते से मनमोहन की दृढ़ता को पूरी दुनिया ने देखा था। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन इस ऐतिहासिक समझौते के भविष्य के परिणामों के बारे में इतने आश्वस्त थे कि उन्होंने संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अपनी सरकार का अस्तित्व दांव पर लगा दिया, लेकिन अपने फैसले से डिगे नहीं। अविश्वास प्रस्ताव में वह अपनी सरकार बचाने…