बेलगावी । कांग्रेस की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में गुरूवार को फैसला किया गया कि पार्टी में व्यापक संगठनात्मक सुधार तथा पुनर्गठन का काम तत्काल शुरू किया जाएगा और साल भर तक देश भर में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान चलाया जाएगा। पार्टी की कार्य समिति की बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि बैठक में दो प्रस्ताव भी पारित किए गए जिनमें एक प्रस्ताव महात्मा गांधी पर और दूसरा राजनीतिक है। वेणुगोपाल ने कहा कि वर्ष 2025 का साल संगठन में व्यापक बदलाव का होगा। हम व्यापक संगठनात्मक सुधार करेंगे। यह…
Author: News Desk
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में आज राजधानी के सिविल लाइन सर्किट हाउस में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक औषधि नियंत्रक, औषधि निरीक्षक एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रदेश के 100 औषधि नियामकों की उपस्थिति रही। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा देश के 30 लाख करोड़ के मेडिकल व्यापार का आधार आप सब हैं। उन्होंने औषधि निरीक्षको के कार्यो के संबंध में कहा कि आप लोगों के द्वारा दवा एवं मेडिकल डिवाइसेस की…
इंदौर, उज्जैन के बाद अब भोपाल में भिखरियों के पुनर्वास की तैयारी भोपाल । मप्र सरकार प्रदेश को भिखारी मुक्त करने के अभियान पर काम कर रही है। इंदौर, उज्जैन के बाद अब भोपाल को भिखारी मुक्त करने का अभियान शुरू किया गया है। भोपाल में भी इंदौर की तरह भीख देने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। भिक्षावृति को हतोत्साहित करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जानकारी के अनुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा हजारों भिखारियों को चिन्हित किया गया है। इनमें से कई भिखारियों की प्रोफाइल तैयार कर ली गई है। जानकारी के अनुसार मप्र सामाजिक…
मुंबई । टेलिकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल की सेवाएं बाधित होने और आउटेज से जुड़ी खबरें आई हैं। कंपनी के कई ग्राहकों ने शिकायत की, कि वे एयरटेल ब्रॉडबैंड और मोबाइल सर्विसेज यूज नहीं कर पा रहे हैं। एयरटेल नेटवर्क ठप होने से एयरटेल मोबाइल और ब्रॉडबैंड दोनों यूजर्स प्रभावित हुए हैं, जिसकी वजह से वे कॉल करने या इंटरनेट का यूज नहीं कर पा रहे हैं। जहां अब तक 3000 से ज्यादा यूजर्स ने इस बारे में रिपोर्ट किया है। कई एयरटेल यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है। कुछ ग्राहकों ने बताया कि एयरटेल सिम पर चलने वाला उनका डिवाइस…
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तनातनी बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक अब आम आदमी पार्टी इंडिया ब्लॉक से कांग्रेस को बाहर करना चाहती है। इसके लिए वह दूसरे दलों से बात करेगी। आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस को लेकर आप नेताओं में भारी नाराजगी है। इसलिए अब आप इंडिया अलायंस से कांग्रेस को बाहर करने के लिए दूसरी पार्टियों से बातचीत करेगी। आप का आरोप है कि कांग्रेस, भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से अजय माकन पर कार्रवाई की…
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में 27 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में ग्रामीण रहवासियों को मालिकाना हक देने के साथ रिकॉर्ड ऑफ राइट्स प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी स्वामित्व योजना के तहत पूरे देश में 57 लाख से अधिक सम्पत्ति कार्ड का वितरण करेंगे। इनमें छत्तीसगढ़ के 17 जिलों के 50 हजार से अधिक सम्पत्ति मालिकों के भूमि संबंधी रिकार्डस शामिल हैं। स्वामित्व योजना में मालिकाना हक के साथ ही रिकॉर्ड ऑफ राइट्स प्रदान करने के लिए जिलों में समारोह का आयोजन किया जा रहा है।…
भोपाल। भोपाल की 11 मील से बंगरसिया तक (भोजपुर रोड) 6 किमी सडक़ 50 करोड़ रुपए से टू-लेन से फोर-लेन में बदलेगी। इससे पहले 200 पेड़ काटे जा रहे हैं। इनमें से ज्यादातर पेड़ यूकेलिप्टस के हैं। पेड़ों की कटाई का काम शुरू हो चुका है। पीडब्ल्यूडी अफसरों के मुताबिक, जनवरी में सडक़ का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और अगले डेढ़ साल में भोजपुर रोड की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी।यह सडक़ प्रदेश में एक मॉडल बनेगी। इस सडक़ में एफडीआर (फुल डेप्थ रिक्लेमेशन) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका मतलब है कि मौजूदा सडक़ के मटेरियल को रीयूज…
नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानके इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी राहुल गांधी सहित देश के तमाम दिग्गज नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। मनमोहन सिंह को देखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे। कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता…
सफलता एकादशी व्रत का पारण शुक्रवार को है. उस दिन पौष कृष्ण द्वादशी तिथि, विशाखा नक्षत्र, धृति योग, कौलव करण, पश्चिम का दिशाशूल और तुला राशि में चंद्रमा है. द्वादशी तिथि का समापन कल तड़के होगा. जो लोग सफलता एकादशी का व्रत रखे हैं, वे आज सुबह में 7 बजकर 12 मिनट से पारण करके व्रत को पूरा कर सकते हैं. सफलता एकादशी व्रत का पारण करने से पूर्व स्नान कर लें. नियमित पूजा के बाद दान करें. फिर पारण करें. भगवान विष्णु की कृपा से आपको शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. पाप मिटेंगे और आप मोक्ष के भागी…
कुछ ही दिनों में नया साल 2025 शुरू होने वाला है. हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार हर महीने में 2 प्रदोष व्रत रखे जाते हैं, इस आधार पर साल में कुल 24 प्रदोष व्रत पड़ते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत होता है. इस दिन देवों के देव महादेव की पूजा करने का विधान हैं. प्रदोष व्रत विधि विधान से करने पर भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है और अनेक प्रकार की बाधाओं, समस्याओं, अकाल मृत्यु का भय, डर, धन की कमी, ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव आदि…