भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्वती-कालीसिंध-चम्बल और केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आठ दिन में दो बड़ी परियोजनाओं की सौगात प्रदेश को दी है। यह सौभाग्य है कि नदी जोड़ो परियोजनाओं को क्रियान्वित करने में मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन रहा है। प्रदेश में नदियों को परस्पर जोड़ने की संभावना पर भी कार्य किया जाना आवश्यक है। इससे प्रदेश के सूखे से प्रभावित क्षेत्र लाभान्वित होंगे। ऐसी परियोजनाओं के क्रियान्वयन क्षेत्र के निवासियों को परियोजनाओं के लाभों से अवगत कराने और उनसे परस्पर…
Author: News Desk
भोपाल । कुछ वर्ष पूर्व भोपाल इंदौर एक्सप्रेस वे की योजना बनाई गई थी, जो ठण्डे बस्ती में चली गई, मगर अब नेशनल हाईवे नए सिर से इसकी तैयारी शुरू की है और डीपीआर बनाने के लिए उपयुक्त फर्म का चयन करने हेतु टेंडर भी जारी किए हैं। दरअसल अभी भोपाल में जो आयकर और लोकायुक्त के छापे पड़े हैं, उसमें यह आरोप लगा कि पश्चिमी बायपास प्रोजेक्ट के चलते अफसरों, नेताओं और मंत्रियों और बिल्डिरों ने मजीनों कीबड़े पैमाने पर खरीद फरोख्त की है, जिसके चलते अब मंडीदीप से भोपाल इन्दौर होते हुए जो पश्चिमी बायपास प्रोजेक्ट अमल में…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की सनातन परम्परा की रक्षा के लिए गुरू गोविंद सिंह ने अपने साहिबजादों को बलिदान कर दिया, परंतु वे झुके नहीं। साहिबजादों द्वारा देश और धर्म के लिए बलिदान हो जाना उनके अवतारी स्वरूप से हमें अवगत कराता है। मुगलों द्वारा क्रूरता की पराकाष्ठा करते हुए अल्पायु बालकों को शहीद कर देना सदियों बाद भी हमें झकझोर देता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमर बलिदानियों की पुण्य-स्मृतियों को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की परम्परा वर्ष 2022 से आरंभ की। वीर बलिदानियों की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के…
सीएम डॉ. मोहन बोले- गुरु गोविंद जी के बच्चों ने स्वाभिमान और देश की इज्जत को बचाया भोपाल । सीएम डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लाइन विकास विरोधी है। केन बेतवा लिंक परियोजना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम के ट्वीट पर कहा कि यह शब्द जरूर जयराम रमेश ने बोले हैं, लेकिन इसके पीछे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी है। गुरुवार को भोपाल में स्थित बीजेपी कार्यालय में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक गुरूवार को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियम, 2024 लागू किये जाने की स्वीकृति दी है। महा-रजिस्ट्रार कार्यालय, भारत सरकार से प्राप्त प्रारूप नियम के अनुरूप मध्यप्रदेश जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियम, 2024 तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियम, 1999 की विभिन्न धाराओं में संशोधन किया गया है। मध्यप्रदेश जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियम, 2024 के मुख्य बिंदुओं में जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र के डिजिटल रजिस्ट्रीकरण और इलेक्ट्रॉनिक परिदान का उपबंध, रजिस्ट्रीकृत जन्म और मृत्यु का राष्ट्रीय…
मुंबई। एनसीपी (शरद पवार) की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने ईवीएम के बहाने साफ कर दिया कि हर एक मुद्दे पर कांग्रेस का साथ नहीं दे सकती। महाराष्ट्र में उसकी सहयोगी एनसीपी (शरद पवार) ने साफ-साफ कहा है कि बिना सबूतों के आरोप लगाना सही नहीं है। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने यह बयान दिया है। उनके इस बयान के कई मायने और मतलब निकाले जा रहे हैं। बारामती से सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने बुधवार को कहा कि वह बिना ठोस प्रमाण के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन…
सारंगढ़/बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के टिमरलगा में पर्वतदान अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सीएम साय गुरुवार को आयोजित पर्वतदान (अन्न) एवं अश्वमेध यज्ञ महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। सभी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों द्वारा दान किए गए अन्न की परिक्रमा कर अन्नदान की परंपरा का निर्वहन किया। इस आयोजन में शामिल लोगों ने जरूरतमंदों के बीच बड़ी संख्या में खाद्यान्न, आभूषण, कपड़े, बर्तन आदि का वितरण किया। दूसरी ओर सीएम जशपुर के ग्राम घुघरी में…
रायपुर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती में उनके कविता संग्रह में से चुनिंदा कविताओं का राजधानी के युवाओं ने वाचन किया, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया और हिंदी में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में दिए गए उनके भाषण पर भी अपने विचार प्रकट किए। यह अवसर था राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे सुशासन दिवस का। जनसंपर्क विभाग की ओर से नालंदा परिसर में 'खुशहाल एक साल' इवेंट का आयोजन किया…
भोपाल । मध्य प्रदेश में 52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश मामले पर सियासत जारी है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के आरोपों पर अब मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि जिसके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं मारा करते है। बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के आरोपों पर पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा कि हर चीज का जवाब देना जरूरी नहीं है। दिग्विजय की प्रेस कॉन्फ्रेंस को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। उनकी बातों को कोई भी गंभीरता…
कहा- भागवत आम हिंदुओं की दुर्दशा को सही मायने में नहीं समझते नई दिल्ली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के मंदिर-मस्जिद विवादों को लेकर दिए गए बयान पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आपत्ति जताई है। स्वामी ने कहा कि मोहन भागवत हिंदुओं की पीड़ा नहीं समझते। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। आरएसएस प्रमुख के बयान पर शंकराचार्य ने उन पर राजनीति से प्रेरित बयान देने का आरोप लगाया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि…