भोपाल: मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज भोपाल रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से संभावित दुर्घटना को सफलतापूर्वक टाल दिया गया। सुबह 11:15 बजे प्लेटफॉर्म नं. 02 के ट्रैक पर रेल फ्रैक्चर (पटरी टूटने) की घटना सामने आई। रेलवे वेंडर श्री जितेंद्र ने इसे सबसे पहले देखा और तुरंत उप-स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) श्री जावेद अंसारी को सूचित किया। श्री अंसारी ने तत्काल स्टेशन प्रबंधक श्री आर. के. मिश्रा और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। रेलवे प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए इंजीनियरिंग टीम को घटना स्थल पर भेजा,…
Author: News Desk
भोपाल: भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं. 06 की तरफ मेट्रो लाइन निर्माण कार्य के कारण यात्री आवागमन को सुगम बनाने के लिए नई योजना लागू की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि मेट्रो निर्माण कार्य के चलते प्लेटफॉर्म नं. 06 स्टेशन बिल्डिंग के बाहर की सड़क से आवागमन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे स्टेशन बिल्डिंग से पार्सल कार्यालय की ओर एक नया प्रवेश और निकास द्वार बनाया गया है। अब यात्री निम्नलिखित व्यवस्था के अनुसार रेलवे स्टेशन आ-जा सकेंगे: 1. स्टेशन प्रवेश: होटल रेडसी की…
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने वीर बालकों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतह सिंह के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के वीर बालकों ने अत्यंत कम आयु में ही धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष व…
रायपुर: बाघों की लगातार घटती संख्या को देखते हुए मध्य प्रदेश वन विभाग ने छत्तीसगढ़ को 8 बाघ देने पर सहमति जताई है. इसमें 2 मादा और 6 नर बाघ शामिल हैं. इसका प्रस्ताव भेजने और नियमानुसार औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसे शिफ्ट करने की पेशकश की गई है. हालांकि छत्तीसगढ़ वाइल्ड लाइफ से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पड़ोसी राज्य से पलायन कर बाघों का लगातार मूवमेंट हो रहा है. इसे देखते हुए उन बाघों को यहां रोकने की कोशिश की जा रही है. यहां से अगर उन्हें जंगलों में सुरक्षित आवास और मूवमेंट और शिकार मिले तो…
भोपाल: श्रमोदय आवासीय विद्यालय नीलबड़ भोपाल के प्रिंसिपल विजय सिंह महोबिया 50000 की रिश्वत लेते पकड़ाए, लोकायुक्त भोपाल ने साक्षी ढाबे के पास किया ट्रैप. अभी साक्षी ढाबे के पास गंगोत्री मैरिज गार्डन के बाजू में सागर गेरे विष्णु फास्ट फूड में चल रही है कार्रवाई
नपं नई लेदरी टाप हिल में 6.38 लाख की लागत से बनेगा अटल परिसर "अटल जी के सुशासन और विकास के पथ पर अग्रसर प्रदेश: श्रीमती सरोज यादव नगर पंचायत नई लेदरी वार्ड क्रं.11 टाप हिल में 6.38 लाख की लागत से बनेगा अटल परिसर नगर पंचायत में हर्षोल्लास से मनाया गया सुशासन दिवस" मनेन्द्रगढ़/एमसीबी भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत नई लेदरी पंचायत कार्यालय के ऊपर वार्ड क्रं.11 स्थित टाप हिल परिसर में एक भव्य कार्यक्रम…
आष्टा। आवेदक के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव मुरलीधर शर्मा ने अपनी पदस्थापना के दौरान भ्रष्टाचार कर आय से अधिक संपत्ति अवैध रूप से एकत्र की है। आष्टा में मकान, कालापीपल में मकान, आष्टा में पेट्रोल पंप, स्कॉर्पियो कार, अनेक मोटर साइकिल सहित अनेक प्लॉट आदि स्वयं के नाम से और बेनामी खरीद रखे हैं। शिकायत का सत्यापन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा द्वारा डीएसपी लोकायुक्त उज्जैन राजेश पाठक से कराया तो उक्त इस शिकायतकी तसदीक हुई और सचिव मुरलीधर शर्मा द्वारा आय से अधिक संपत्ति अवैध रूप से अर्जित करना पाया गया। आज 26/12/24 को डीएसपी राजेश पाठक एवं…
बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक बीजेपी विधायक मुनिरत्ना पर अंडे फेंके गए। जो बलात्कार के मामले में जमानत पर रिहा हुए हैं। यह घटना तब सामने आई जब मुनिरत्ना लग्गेरे में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे और कुछ लोगों ने उन पर अंडे फेंके। घटना के सामने आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विधायक पर अंडे फेंकने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बीजेपी विधायक मुनिरत्ना पुलिस कर्मियों और अपने सुरक्षा कर्मचारियों के साथ कार्यक्रम खत्म करने के बाद अपनी कार की…
रायपुर। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीख के ऐलान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार की तैयारियां अंतिम चरण में है. सरकार की अलग-अलग एजेंसियां, विभाग काम कर रहे हैं. एक चरण का आरक्षण का बचा हुआ है. बहुत जल्द आरक्षण प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. चुनाव आयोग जल्द चुनाव कार्यक्रम तय करेगा. हरियाणा के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत कर निर्णय करेंगे. वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा कि मोहन…
सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बिजली का टावर शिफ्ट करते समय हादसा हुआ. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बिजली का टावर शिफ्ट करते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में 70 फीट ऊंचे हाईटेंशन लाइन के टावर को शिफ्ट किया जा रहा था. अचानक यह गिर गया. टावर शिफ्ट करते समय 11 मजदूर इसकी चपेट में आ गए। दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो…