राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया, जबकि प्रेमिका को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. यह मामला बसंत पुर थाना क्षेत्र का है. राजनांदगांव के एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि राकेश पटेल और शशि देवदास रामसागर पारा में कुछ दिनों से साथ रह रहे थे. आज सुबह दोनों के बीच में किसी बात पर विवाद हुआ इसके बाद शशि के साथ…
Author: News Desk
रायपुर: प्रदेश में महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और वार्ड पद के लिए चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिन्ह निर्धारित कर दिए गए हैं। इन प्रत्याशियों को गिलास, ट्यूबलाइट, अंगूठी, सेब, बाल्टी और कुआं जैसे चिन्ह मिलेंगे। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों को सिलाई मशीन, गुब्बारा, बिस्किट, गोभी और डिश एंटीना जैसे चिन्हों पर चुनाव लड़ना होगा। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। जनवरी में संभावित चुनाव टाले जाने की चर्चा तेज है। लेकिन, राज्य सरकार और चुनाव आयोग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश में निकाय चुनाव दलीय…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश की प्रथम केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना केन्द्र सरकार, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के मध्य परस्पर सहयोग एवं समन्वय का एक अनूठा उदाहरण है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान के सपने को साकार करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीड़ा उठाया है। बहुउद्देशीय और महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। इस परियोजना से किसानों को जहां सिंचाई के लिए भरपूर जल उपलब्ध होगा, वहीं पेयजल और उद्योगों के लिए भी पर्याप्त पानी…
धमतरी जिले के ग्राम सिरसिदा में युवक की रातभर बेदम पिटाई से उसकी मौत हो गई. धान चोरी करने वाले का दोस्त कह कर दंपती ने युवक को इतना पीटा की उसने दम तोड़ दिया. मृतक के पिता ने गांव के ही पुरुष और महिला पर पिटाई करने का आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम कार्तिक पटेल, उम्र 19 वर्ष ग्राम सिरसिदा निवासी है. मृतक के पिता तुलसी राम पटेल ने कहा कि कुरूद पुलिस को सूचना देने के बाद भी गांव नहीं पहुंची. पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में शव को लाया गया है. इस मामले…
भोपाल । भाजपा संगठन के चुनाव में सारे नियमों और वरिष्ठ नेताओं के निर्देशों को दरकिनार कर ऐसे मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी, जो इसके काबिल नहीं है। इसकी शिकायत प्रदेश चुनाव समिति को की गई है। मंडल अध्यक्षों को लेकर भाजपा के अंदर ही अंदर घमासान मचा हुआ है। हालांकि खुलकर कोई बोलने को कोई तैयार नहीं है, लेकिन सूत्रों की खबर है कि इसको लेकर प्रदेश चुनाव समिति को शिकायतें की गई हैं। इस बीच हितानंद और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने दिल्ली में मप्र के सांसदों के साथ अलग बैठक की है। मप्र भवन में…
दंतेवाड़ा बस्तर में नक्सलियों ने अपने ही साथी की हत्या कर दी. हालांकि अब तक मामले की अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना से परिजन दहशत में है. परिजनों ने कोई FIR भी नहीं करवाई है. यह मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने गुफापारा में सामनाथ कश्यप की हत्या की है. घटना को अंजाम देने दर्जनभर हथियारबंद नक्सली पहुंचे थे. सामनाथ नक्सलियों के संगठन में लंबे समय से जुड़ा हुआ था. नक्सली कमेटी में जनताना…
चंडीगढ़। पंजाब के निकाय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भले ही आम आदमी पार्टी (आप) अपनी पीठ थपथपाने में लगी हो लेकिन इसे पार्टी के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है। निकाय चुनावों ने पांच नगर पालिकाओं में से आप को केवल पटियाला में पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है। वह बात अलग है कि लुधियाना और जलंधर में भी आप सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। खास बात यह है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के क्षेत्र संगरूर में ही पार्टी को झटका लगा है। जनाकारों की माने तो यह सीएम भगवंत मान और…
रायपुर: राजधानी में बड़ी संख्या में हाई इंटेंसिटी एलईडी हेडलाइट वाले वाहन दौड़ रहे हैं, जो कई बार दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। शहर में हर दूसरा व्यक्ति अपने वाहन को हाई बीम पर चलाता है। ऐसे में एलईडी हेडलाइट की तेज रोशनी से वाहन चालकों के सामने कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाता है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। रात के समय वाहन चालकों को किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। इसके बाद भी शहर में कई वाहन चालक नियमों के विरुद्ध तेज गति से वाहन चलाते हैं।…
बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार से युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और रेड्डी गांव के पास शव को फेंक दिया. शव के पास से एक पर्चा भी बरामद किया गया है. पर्चे में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. यह मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, गंगालूर थाना क्षेत्र स्थित रेड्डी गांव में रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में 5 नक्सली पहुंचे थे. सभी लोगों ने पिस्टल और चाकू की नोक पर युवक मुकेश हेमला का अपहरण कर लिया…