ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो नए साल की शुरुआत में सत्ता गंवा सकते हैं। न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जगमीत सिंह ने पीएम ट्रूडो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। जगमीत सिंह ने कहा कि वह अगले महीने अल्पमत वाली लिबरल सरकार को गिराने के लिए कदम उठाएंगे ताकि देश में फिर से चुनाव हो सकें। संसद में ट्रूडो की पार्टी के पास 153 सीटें हैं। सत्ता में बने रहने के लिए पार्टी को 17 सीटें और चाहिए। अब तक 25 सीटों वाली एनडीपी उसका समर्थन कर रही थी। विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी के पास 120 सीटें…
Author: News Desk
अंबरनाथ। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए औद्योगीकरण का हब अंबरनाथ में अब विश्व प्रसिद्ध अमेज़न ने भी एंट्री की है। अंबरनाथ तालुका की असोदे और बुरडुल सीमा में अमेज़न डेटा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने लोढ़ा ग्रुप से 38 एकड़ जमीन खरीदी है। इस जगह पर अमेज़न कंपनी का एक बड़ा डेटा सेंटर खड़ा होगा। हाल ही में इस जमीन का लेनदेन अंबरनाथ उप रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत किया गया है और लगभग 450 करोड़ रुपये की इस जमीन की खरीद के लिए अमेज़ॅन द्वारा 27 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है। इससे भविष्य में डेटा…
जैसलमेर। हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पर फिलहाल जीएसटी कम नहीं होगा। जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी कम करने के प्रस्ताव को अगली बैठक के लिए टाल दिया गया है। जीएसटी काउंसिल की बैठक में टर्म इंश्योरेंस, जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर टैक्स कम करने का प्रस्ताव राज्यों के विरोध के चलते टल गया है। काउंसिल ने मंत्रियों से इस पर और अध्ययन करने को कहा है। शनिवार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक हुई। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बीमा पर जीएसटी कम करने के प्रस्ताव…
भोपाल । सागर जिले में 8 विधायक हैं। इनमें से एक मंत्री व दो पूर्व मंत्री सहित तीन वरिष्ठ विधायक व दो पहली बार बने विधायक हैं। 7 भाजपा से व 1 कांग्रेस से हैं। जो कांग्रेस से हैं वे भाजपा की राह पर हैं, यानी सभी उसी दल से हैं जिसके मुख्यमंत्री हैं। बावजूद इसके सालभर में जिले में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं आई है। लंबे समय से चल रही बीना, खुरई को जिला बनाने की मांग पूरी नहीं हुई है। स्किल डेवलपमेंट सेंटर भी शुरू नहीं हुआ है। बीना विधानसभा से एकमात्र कांग्रेस से चुनकर भाजपा में आईं…
रायपुर छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और नशाखोरी को लेकर युवा कांग्रेस रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है. राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा ने कहा, नशा और अपराध को लेकर यूथ कांग्रेस 23 दिसंबर को सीएम हाउस का घेराव करेंगे. यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा. ओझा ने कहा, 24 दिसंबर को बिलासपुर में नशे के खिलाफ हॉफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा. यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा, 23 दिसंबर को सीएम हाउस घेराव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल,…
मास्को। रूस के कजान शहर में भीषण अटैक हुआ है, जिसने दुनिया को अमेरिका के इतिहास में हुए सबसे वीभत्स 9/11 हमले की याद दिला दी है। रूस के कजान शहर में सीरियल ड्रोन अटैक किए गए हैं। ये हमले कजान शहर की तीन हाई राइज इमारतों में हुए हैं। हमले के कारण भारी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, रूस का कहना है कि उन्होंने एक ड्रोन को नष्ट कर दिया है। कजान की हाई राइज इमारतों में हुए किलर ड्रोनअटैक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इनमें साफतौर पर…
नई दिल्ली । 2025 तक टीबी उन्मूलन के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। नड्डा ने मुख्यमंत्रियों और राज्य स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बात करते हुए बताया कि राज्यों के पास पहले से ही टीबी दवाओं का लगभग दो महीने का अग्रिम स्टॉक है। उन्होंने रेखांकित किया कि केंद्र राज्यों में कम से कम 6 महीने की टीबी दवाओं का अग्रिम स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहा है। नड्डा ने मुख्यमंत्रियों से अभियान की प्रगति की…
नई दिल्ली । दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा अरविंद केजरीवाल पर आबकारी नीति मामले में मुकदमा चलाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मंजूरी की खबर सामने आने के तत्काल बाद मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर हमला बोला है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी की जांच की खबर को झूठ का पुलिंदा करार दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर एलजी विनय सक्सेना ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने दी मंजूरी दी है तो ईडी क्यों नहीं दिखा रही उसकी कॉपी आप नेता का कहना है, साफ है…
भोपाल। शाहपुरा थाना इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ पी लिया। परिवार वालो ने उसे इलाज के लिये निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहॉ उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेल्वे कॉलोनी में रहने वाले कमल तिवारी ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नि सहित तीन बच्चे है। गुरुवार को परिवार वालो ने उन्हें गंभीर हालत मे इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिवार वालो ने डॉक्टरो को बताया कि उन्होनें जहरीला पर्दाथ खाया है। इलाज के दौरान थोड़ी देर बाद ही डॉक्टर ने उन्हें मृत…
ढाका। ग्लादेश में पिछले कुछ वक्त से हिंदुओं के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दो दिन शुक्रवार और गुरुवार को भी बांग्लादेश में तीन मंदिरों को निशाना बनाया गया। हमलावरों ने इन मंदिरों पर हमला कर कई मूर्तियों को खंडित कर दिया। बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में हलुआघाट पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने शुक्रवार सुबह शाकुई संघ में बोंडेरपारा मंदिरों पर हमला कर दो मूर्तियों को खंडित कर दिया। इस घटना में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। वहीं गुरुवार सुबह हलुआघाट में…