नई दिल्ली। कवि कुमार विश्वास ने एक बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि घर का नाम रामायण हो और लक्ष्मी को कोई और उठा ले जाए…इस पर कांग्रेस ने कुमार आपत्ति दर्ज की है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कवि कुमार विश्वास पर निशाना साधा है। सुप्रिया श्रीनेत ने कुमार के इस बयान को एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर घटिया तंज बताया है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,अगर आपके अपने घर में एक बेटी हो तो क्या आप किसी और की बेटी पर भद्दी टिप्पणी करके सस्ती तालियां बटोरेंगे? ऐसा करने पर आप किस हद तक गिरे हुए हैं, इसका तो…
Author: News Desk
इंदौर। डॉ. एसएम दासगुप्ता स्मृति शिक्षा समिति द्वारा श्री गोविंद राम सेकसरिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में सात स्वर्ण पदक दिए गए। समिति के अध्यक्ष सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने करकमलों से स्वर्ण पदक भेंट किए। सम्मान समारोह में जितेंद्र शर्मा अप्लाइड फिजिक्स डिपार्टमेंट, दिलीप कोकटे जनरल ऑफिस एवं तकनीकी स्टाफ कैटेगरी में हरसिंगार टेटवाल स्वर्ण पदक 25,000/- शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। असिस्टेंट प्रोफेसर की कैटेगरी में सुश्री उर्मिला रघुवंशी एप्लाइड केमिस्ट्री डिपार्टमेंट से एवं एसोसिएट प्रोफेसर कैटेगरी में सुश्री रचना नवलखे अप्लाइड मैथमेटिक्स डिपार्मेंट से को स्वर्ण पदक एवं 25,000/- शाल -श्रीफल के साथ…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudeo sai) दिल्ली दौरे पर है. प्रवास के दूसरे दिन यानी आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन्वेस्टर्स मीट समिट में शामिल होंगे. जहां वे उद्योगपति से मुलाकात कर नई औद्योगिक नीति पर चर्चा और प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे. इस दौरान बस्तर में पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तार को लेकर बात की जायेगी. मुख्यमंत्री साय बस्तर और नवा रायपुर जैसे क्षेत्रों में निवेश के संभावनाओं को भी लेकर चर्चा करेंगे. युवा कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव राजधानी रायपुर में आज अपराध, महंगी बिजली दरें, 33,000 शिक्षकों की भर्ती के झूठे वादे जैसे…
भोपाल। परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा की काली कमाई के मामले में केंद्र सरकार की अन्य जांच एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, ब्लैकमनी किंग सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन गौड़ के ठिकानों पर मिले करीब 23 करोड़ रुपए कैश और 55 किलो से ज्यादा सोने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब ईडी इस मामले में परिवार से भी पूछताछ करेगी। ईडी ने पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज की प्रवर्तन निदेशालय ने प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की। हालांकि, इससे पहले…
रायपुर। बंगाल में बने सिस्टम के चलते प्रदेश में आज लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहींं होगा. नमी के चलते तापमान बढ़ गया है. रात में तापमान में गिरावट थमी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना नहीं है. रविवार को एक-दो स्थान पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई है. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31.8 डिग्री सुकमा में तो वहीं सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर रही है. इस बीच उमेश्वरपुर धान खरीदी केंद्र में आज धान खरीदी बंद हो सकती है. समिति प्रबंधन ने जिला विपणन अधिकारी को पत्र लिखकर धान खरीदी बंद किए जाने का कारण बताया है. दरअसल, अबतक कुल 38783.20 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है. वहीं केवलं 1520 क्विंटल धान का उठाव हो सका है. कुछ धान डेनेज का स्टेक बनाकर रखा गया है. समिति का बफर लिमिट 1400 क्विंटल ही है. जहां सभी धान रखने के स्टेक फुल हो चुके हैं. समिति में जगह का अभाव होने के…
ग्वालियर। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय कुवैत की यात्रा पूरी करके दिल्ली लौटे हैं, इस दौरान पीएम मोदी को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, यह सम्मान सिर्फ पीएम मोदी को नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष को मिला है। सिंधिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने सदैव माना है कि वो भारत के प्रधान सेवक और रक्षक हैं। इसके लिए मैं कुवैत की सरकार को धन्यवाद देता हूं और भारत का नागरिक होने के…
Vijay Hazare Trophy 2024 Ishan Kishan: ईशान किशन ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024 के एक मुकाबले में कमाल कर दिया है. उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा है. ईशान के शतक के दम पर झारखंड ने मणिपुर को 8 विकेट से हरा दिया है. ईशान ने शतक के साथ ही टीम इंडिया का भी दावा ठोका है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ईशान पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड नजर डाल सकता है. दरअसल मणिपुर ने पहले बैटिंग करते हुए 253 रन बनाए. इस दौरान जॉनसन ने 82 गेंदों का सामना करते हुए 69 रन बनाए. वहीं प्रियोजित ने 49 गेंदों…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर आई है. यहां एक सीआरपीएफ कांस्टेबल ने कैंप में आत्महत्या कर ली. मृतक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मामला भरनी सीआरपीएफ कैंप से सामने आया है. जानकारी के मुताबिक जवान का शव बैरक में लटका मिला, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मृतक असम का रहने वाला था. आत्महत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में जवान के आत्महत्या करने की वजह अज्ञात बताई जा रही है. साथ ही…
भोपाल: रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के लिए देवलाली-दानापुर-मनमाड के मध्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो कि भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। गाड़ी संख्या 01153 देवलाली-दानापुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनांक 28.12.2024 एवं 04.01.2025 को देवलाली स्टेशन से रात्रि 20.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 09.20 बजे इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 05.15 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01154 दानापुर-मनमाड अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनांक 23.12.2024, 30.12.2024 एवं 06.01.2025 को दानापुर स्टेशन से 10.30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 10.05…