रायपुर: केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हथकरघा बुनकरों, शिल्पियों एवं कारीगरों को डिजाइन विकास संबंधी नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, ताकि उनके उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़े तथा उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके। केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय, छत्तीसगढ़…
Author: News Desk
रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध भरथरी गायिका स्वर्गीय सुरुज बाई खांडे जी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि स्व. सुरुज बाई खांडे जी ने अपनी विलक्षण गायन प्रतिभा और समर्पित साधना के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं लोक संगीत को नई पहचान दिलाई। भरथरी गायन परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि अपनी सशक्त प्रस्तुति और लोक संस्कृति के प्रति समर्पण के कारण स्व. सुरुज बाई खांडे जी ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत…
रायपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा को लेकर एक विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित बनाना है। अभियान के दौरान अब तक लगभग 350 वाहनों की सघन जांच की जा चुकी है। नियमों की अनदेखी और विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर वाहन स्वामियों से 5.50 लाख रुपए का समन शुल्क (जुर्माना) वसूल किया गया है। इसके साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के…
रायपुर: मातृत्व के सुखद क्षणों के साथ आर्थिक चिंताएं भी कई परिवारों के सामने चुनौती बनकर आती हैं। ऐसे समय में राज्य शासन की मिनीमाता महतारी जतन योजना पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए संबल बन रही है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम पीपरखार निवासी श्रीमती नागेश्वरी चंद्रवंशी इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं। प्रसूति सहायता की राशि सीधे मिली बैंक खाते में श्रीमती नागेश्वरी चंद्रवंशी छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिक हैं। बच्चे के जन्म के बाद उन्हें मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपए की एकमुश्त प्रसूति सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति (हाजिरी) और ऑनलाइन अवकाश (छुट्टी) आवेदन व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। नए आदेश के मुताबिक, आगामी 16 जून 2026 से सभी के लिए डिजिटल उपस्थिति अनिवार्य होगी। नियमों की अनदेखी करने पर जून महीने का वेतन रोक दिया जाएगा। स्कूलों के लिए VSK App और कार्यालयों के लिए AEBAS अनिवार्य शासन ने विभाग के हर स्तर पर पारदर्शिता लाने के लिए दो अलग-अलग डिजिटल माध्यम तय किए हैं। शासकीय…
रायपुर: अपना घर हर व्यक्ति का सबसे बड़ा सपना होता है। एक ऐसा आशियाना जहां परिवार सुरक्षित रहे, बच्चों का भविष्य संवर सके और जीवन सम्मान के साथ आगे बढ़े। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में यह सपना लाखों परिवारों के लिए साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम जनमन योजना के माध्यम से प्रदेश के गरीब, वंचित और विशेष पिछड़ी जनजातियों के परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आया है। कभी कच्चे मकानों में रहने…
रायपुर: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने उसे देशभर में नई पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के बल पर राजनांदगांव देश में सर्वाधिक सोलर क्षमता वाले कनेक्शन स्थापित करने वाला जिला बन गया है। शहरों के साथ-साथ गांवों में भी सौर ऊर्जा को लेकर लोगों का उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन तथा विद्युत विभाग के समन्वित प्रयासों से यह सफलता संभव हुई है। योजना के तहत जिले में अब तक 6776 आवेदन प्राप्त…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति से गहराई से जोड़ा जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 से प्रदेश की सभी शालाओं में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राज्यगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के नियमित व अनिवार्य संचालन के कड़े निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय महानदी भवन (नवा रायपुर) से जारी इस आदेश के तहत सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEOs) को अपने-अपने क्षेत्रों में इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन सत्रों में बंटा होगा शेड्यूल- सुबह…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 लोगों के लिए भरोसेमंद मंच बनकर उभरी है। इस व्यवस्था के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण कर आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में सरगुजा जिले में राजस्व विभाग से संबंधित एक शिकायत का शीघ्र निराकरण करते हुए आवेदक को डिजिटल किसान किताब उपलब्ध कराई गई। आवेदक श्री संतोष कुमार रजक ने 10 जून 2026 को टोकन क्रमांक बीबी 260600003692 के माध्यम से शिकायत दर्ज कर बताया था कि जेजे मिंज…
रायपुर: बालोद जिले के डौंडी लोहारा विकासखंड के वनांचल ग्राम कोडेकसा में प्रगतिशील किसान हीराराम चुरगियां ने आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर खेती में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग से उनकी खेती की लागत घटने के साथ उत्पादन और फसल की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। किसान हीराराम लगभग 5 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं और पिछले 4 से 5 वर्षों से कृषि विभाग के मार्गदर्शन में नैनो उर्वरकों का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पारंपरिक दानेदार यूरिया की तुलना में नैनो यूरिया के उपयोग से न केवल खाद की…