NH-43 से सिद्धबाबा तक खतरे की घंटी, फिर भी "भालू नहीं हैं" का राग मनेंद्रगढ़ क्या भालू जंगल छोड़कर शहर की चौखट पर आ गए हैं? या फिर वन विभाग की आंखों पर "नजर बंद" का ताला लग गया है? NH-43 से सिद्धबाबा धाम (पहाड़) जाने वाली सड़क पर इन दिनों भालुओं की धमक साफ देखी जा सकती है। स्थानीय लोग कह रहे हैं – सावधान रहें, लेकिन विभाग कह रहा है – "भालू नहीं हैं"! सवाल ये है कि जब वार्ड क्रमांक 1 में रोजाना भालू घूमते नजर आते हैं, सिद्धबाबा पहाड़/जंगल से लेकर रेलवे कॉलोनी और चनवारीडांड तक…
Author: News Desk
एमसीबी/मनेंद्रगढ़ वी क्लब ऑफ इंडिया, वी क्लब मनेन्द्रगढ़ समर्पण द्वारा सुरभि पार्क में सावन उत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। क्लब अध्यक्ष बबीता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में अनेक मनोरंजन गेम, झूला, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता सहित कई रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। सावन सुंदरी प्रतियोगिता में अर्चना गोयल विजेता बनीं, जिन्हें ताज पहनाकर और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कुर्सी दौड़ में प्रथम पुरस्कार अर्चना अग्रवाल और द्वितीय पुरस्कार मीरा गुप्ता ने प्राप्त किया। कृष्ण लीला के विशेष कार्यक्रम में कृष्ण जी की भूमिका मंजू गोयल जी ने निभाई, जिसे सभी ने…
एमसीबी/खड़गंवा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आज रक्षाबंधन का त्योहार एक अनोखे अंदाज में मनाया गया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य लाभ ले रही बहनों से राखी बंधवाकर शुभकामनाएं दीं। दिन-रात मरीजों की देखभाल करने वाली नर्स बहनों के साथ यह पर्व मनाकर मंत्री ने उनके सेवा-भाव और समर्पण को सम्मान दिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया, मरीजों और उनके परिजनों से भी आत्मीय मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। राखी के धागों में भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ मानवता और सेवा…
बलरामपुर जिला मुख्यालय के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. घटना बलरामपुर कोतवाली क्षेत्र की है. नेशनल हाइवे-343 सुहानी ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खतरनाक मोड़ और रफ्तार की वजह से हादसे हुआ. दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची यातायात पुलिस बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान में जुटी है.
रायपुर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास कार्यालय पर मुलाकात की. इस दौरान मंत्री रामविचार नेताम ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बधाई दी. वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में चलाए जा रहे नक्सल अभियान पर चर्चा की. कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को बताया कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा नियद नेल्लानार अभियान के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनजातियों के विकास के लिए कार्यों किए जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार…
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर “नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल” से स्वास्थ्य सुविधाएं हुईं और भी सुलभ, प्रभावी एवं पारदर्शी रायपुर, बस्तर संभाग में नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का प्रभावी क्रियान्वयन क्षेत्र के लिए एक बड़ा परिवर्तन साबित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्त विस्तार की दिशा में लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के सतत मार्गदर्शन में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं आज तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही…
नारायणपुर नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर का अबूझमाड़, यह वह नाम है जिसे सुनते ही दिमाग़ में जंगलों की अनंत हरियाली के बीच बम, बारूद और गोलियों की गूंज उतर आती थी. दशकों तक नक्सलवाद के साये में जीते लोग, जिनका संसार अपने घर और आसपास के जंगलों तक सीमित था. जहां त्योहारों की रौनक नहीं, बल्कि सन्नाटे और डर का पहरा हुआ करता था. लेकिन अब तस्वीर बदल रही है. सरकार के नक्सलवाद के खात्मे के दृढ़ संकल्प और सुरक्षा बलों की लगातार तैनाती ने इस इलाक़े में भरोसे और सुरक्षा की नई कहानी लिख दी है. वही लोग, जो…
दुर्ग जिले में पिछले दो दिनों के भीतर अलग-अलग हादसों में दो युवकों की शिवनाथ नदी में डूबकर मौत हो गई. पहली घटना सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम सिरसा की है, जहां दोस्तों के साथ नहाने गया युवक तेज बहाव में बह गया. समोदा निवासी साहिल देशमुख की डूबने से मौत हो गई. सूचना मिलते ही दुर्ग एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक का शव बरामद किया. दूसरी घटना में शिवनाथ नदी में मोहारा एनीकेट में प्रशान्त सोनी ( 35 साल) की नदी में डूबने से मौत ही गई. घटना के बाद से परिजनों में…
राजनांदगांव राजनांदगांव ब्लॉक की एक प्राथमिक शाला में बच्चियों के यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। प्रधान पाठक नेतराम वर्मा कई वर्ष से 10 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों की अस्मत से खेल रहा था। पिछले दिनों कुछ बच्चियों ने स्वजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पूरा प्रकरण सामने आया। स्वजनों के मुताबिक बच्चियों ने बताया कि शिक्षक कक्षा में उन्हें गंदी फिल्में दिखाते हैं और बेड टच करते हैं। बच्चियों ने शिक्षकों की जो हरकतें बताई उसे सुनकर स्वजन भी सकते में आ गए। शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है। उधर आरोपित एचएम…
रायपुर: उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन और संकल्प के अनुरूप राज्य सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य की सुदृढ़ रणनीति और सुरक्षा बलों की निरंतर कार्रवाई के चलते नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है और इसके खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। उक्त बातें उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा अपने सुकमा प्रवास के दौरान समीक्षा बैठक में कही। सुकमा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित…