रायपुर: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हो रहे देश और प्रदेश के अभ्यर्थियों को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया है। अपने संदेश में मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा केवल आपके ज्ञान का आंकलन नहीं है, बल्कि यह आपके धैर्य, कड़े अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम की भी परीक्षा है। देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे ये सभी युवा अभ्यर्थी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। वर्षों की साधना और…
Author: News Desk
रायपुर: वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कड़े लहजे में अधिकारियों से कहा कि जशपुर मुख्यमंत्री का गृह जिला है, इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने आज जशपुर जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं और जारी विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। शिलापट्ट स्थापना में लापरवाही पर सख्त रुख प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पिछले दस वर्षों की…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणगढ़, शंकरपुर, कुमदेवा एवं सायर में विभिन्न मंदिरों के जीर्णाेद्धार कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ संपन्न हुए इन कार्यक्रमों के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा गया। संस्कृति…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से आज जशपुर स्थित सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आए क्षेत्रवासियों ने आत्मीय मुलाकात की। इस सौहार्दपूर्ण भेंट के दौरान जशपुर अंचल के विकास, जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न स्थानीय जनहित के मुद्दों को लेकर सकारात्मक और विस्तृत चर्चा हुई। विकास कार्यों के लिए जताया आभार मुलाकात के दौरान क्षेत्रवासियों ने वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्थानीय नागरिकों और प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जशपुर क्षेत्र में तेजी से चल रहे विकास कार्यों…
रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। इसी क्रम में मुंगेली जिले को करीब 65 लाख रुपये लागत की आधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल फॉरेंसिक वैन प्राप्त हुई है। इस वैन के तकनीकी उपयोग और अपराध अनुसंधान में इसकी भूमिका से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराने मुंगेली कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ‘कलेक्टर जनदर्शन सभाकक्ष’ में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से इसमें वर्चुअली शामिल हुए। उन्होने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल…
रायपुर: जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) को 22 मई 2026 को सफलतापूर्वक फतह कर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अमिता ने अपने साहस, दृढ़ संकल्प और अथक मेहनत से प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का नया अध्याय रचा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ की बेटी ने विश्व की सर्वोच्च चोटी पर तिरंगा और हमारे प्रदेश…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल और मुख्यमंत्री के बीच सामाजिक समरसता, जनकल्याण तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने भी समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के विकास, संस्कृति…
बेमेतरा, 23 मई 2026। जिला चिकित्सालय बेमेतरा में संचालित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) नवजात शिशुओं के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। अब तक 1700 से अधिक गंभीर नवजात शिशुओं का सफल इलाज कर उन्हें नया जीवन दिया जा चुका है। किन बीमारियों का होता है इलाज : SNCU नोडल अधिकारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार निराला ने बताया कि यूनिट में जन्म के तुरंत बाद न रोना, देर से रोना, मेकोनियम एस्पिरेशन, पीलिया, सांस लेने में तकलीफ, शॉक, मस्तिष्क संबंधी गंभीर समस्या, जन्मजात विकृति, हाइपरथर्मिया, हाइपोग्लाइसीमिया, नवजात को झटके आना, ब्लीडिंग, डायरिया आदि गंभीर बीमारियों…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार के करही बाजार में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में तेन्दूपत्ता संग्राहकों और शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की। ग्रामीणों, संग्राहकों और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा, और अनेक लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। वर्ष 2025-26 के भुगतान के तहत तेन्दूपत्ता संग्राहकों को भुगतान किया गया। धनेली समिति के रामपुर फड़ की श्रीमती कमला बाई को 3510 गड्डियों के एवज में 19,305 रुपये तथा केसला फड़ की श्रीमती कांती बाई को 5,000 गड्डियों के लिए 27,500 रुपये प्रदान किए गए। वहीं वर्ष 2026-27 के लिए…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत बलौदबाजार-भाटापारा जिले के करही बाजार स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धात्री (लैक्टेटरी) महिलाओं को बेबी किट प्रदान कर उनके स्वास्थ्य एवं बच्चों की देखभाल संबंधी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने श्रीमती चित्ररेखा पटेल, श्रीमती आशा पाल, श्रीमती ज्योति पटेल, श्रीमती प्रीति पटेल एवं श्रीमती मोहिनी पटेल को बेबी किट वितरित की। किट में प्रोटीन पाउडर, बेबी सूट, बेबी सोप एवं पाउडर, आयरन फोलिक एसिड, कैल्शियम टैबलेट तथा सेनेटरी पैड सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से आत्मीय चर्चा करते हुए उनका कुशलक्षेम…