रायपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ग्रामीण किसानों के लिए सशक्त आर्थिक आधार बन रही है। जशपुर विकासखंड के ग्राम सालहेकेराडीह निवासी कृषक श्री उमेश नंदराम भी इस योजना से लाभ प्राप्त कर खेती-किसानी को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। हाल ही में उन्हें इस योजना की 20वीं किस्त की राशि प्राप्त हुई है, जिससे उन्हें खेती के कार्यों में समय पर सहयोग मिला है। श्री नंदराम ने बताया कि वे कई वर्ष से पीएम किसान योजना के नियमित लाभार्थी हैं। प्रत्येक किस्त से खेती संबंधी कार्यों में सहायता मिलती है, जिससे कृषि कार्यों की गति बनी रहती है। इस…
Author: News Desk
अम्बिकापुर : भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 02 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता दृ स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग“ की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री विकास भोसकर ने जिले के समस्त विभाग प्रमुखों, जनपद पंचायतों, अनुविभागीय अधिकारियों एवं नगरीय निकायों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अभियान 3 चरणों (2-8 अगस्त, 9-12 अगस्त एवं 13-15 अगस्त) में संचालित होगा, जिसमें जनभागीदारी के…
कवर्धा: आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान के तहत आज इनडोर स्टेडियम, पीजी कॉलेज ग्राउंड, कवर्धा में आयोजित तीन दिवसीय आकांक्षा हाट मेले का भव्य शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर संपूर्णता अभियान के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं फ्रंटलाइन वर्करों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री और विधायकों ने स्व सहायता समूह और विभागों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और स्व सहायता समूह के स्टॉल से सामग्री भी खरीदी। संपूर्णता अभियान में जिले ने…
रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज राजस्व अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। रायगढ़ जिला कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार भगत को धरमजयगढ़ का नया एसडीएम बनाया गया है। वहीं धरमजयगढ़ के एसडीएम धनराज मरकाम को जिला कार्यालय में पदस्थ किया गया है। उन्हें यहां पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर द्वय रेखा चंद्रा और प्रवीण कुमार भगत द्वारा संभाले जा रहे शाखाओं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शासन द्वारा स्थानांतरण उपरांत डिप्टी कलेक्टर रेखा चंद्रा को मुंगेली और घरघोड़ा के एसडीएम डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर को सूरजपुर जिले के लिए भारमुक्त कर दिया गया है।
नई दिल्ली। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ स्टेट सिविल एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक राजधानी दिल्ली के पंजाब भवन में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के सभी राज्यों के स्टेट प्रेसिडेंट और स्टेट जनरल सेक्रेटरी शामिल हुए। बैठक में हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड, कर्नाटक, पंजाब, त्रिपुरा, नागालैंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष अजय त्रिपाठी एवं कोषाध्यक्ष नवीन कुमार भगत ने भी इस बैठक में सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक में राज्य प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं, केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय,…
रायपुर, 03 अगस्त 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आज राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन से रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नई सेवा के लिए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। शुभारंभ के खास मौके पर गुजरात के भावनगर में आयोजित मुख्य समारोह से केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और मनसुख मांडविया तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली उपस्थित रहे। मुख्य समारोह में रीवा-पुणे (हड़पसर) एक्सप्रेस एवं भावनगर टर्मिनस-अयोध्या एक्सप्रेस का भी रीवा एवं भावनगर से शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारे…
रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ रायपुर से जबलपुर तक का आरामदायक सफर 08 घंटे में होगा पूरा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बीच बढ़ेगी संपर्क सुविधा पिछले एक दशक में रेलवे बजट में 21 गुना वृद्धि, 32 स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प छत्तीसगढ़ में 47 हजार करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाएं संचालित रायपुर-जबलपुर ट्रेन से पर्यटन, व्यापार और शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आज राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन से रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नई सेवा के…
रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद को गिरफ्तारी से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने शराब, कोयला और महादेव सट्टा एप घोटालों में नाम सामने आने के बाद अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है, जिस पर सोमवार पाँच अगस्त को सुनवाई होगी। इसी दिन शराब घोटाले में जेल में बंद उनके बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर भी सर्वोच्च न्यायालय सुनवाई करेगा। उल्लेखनीय है कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर भी विपक्ष और उनके समर्थकों के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप अपनी याचिका में भूपेश…
जगदलपुर जगदलपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कबाड़ी व्यवसायी ने ट्रक चालक को अपने साथियों के साथ फार्म हाउस में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। उसे न केवल निर्वस्त्र किया गया बल्कि अधमरी हालत में जंगल में छोड़ दिया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें पीड़ित को युवकों द्वारा कभी स्विमिंग पूल में तो कभी डांस करवाकर पीटा जा रहा है। बताया जा रहा है पीड़ित ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी का निवासी है, जो जगदलपुर के एक नामचीन कबाड़ी व्यवसायी के यहां कार्यरत…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सावन मास के पवित्र अवसर पर राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज मारूति मंगलम भवन, गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक हजारों की संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक हेतु रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने का कार्य करता है और हमारे लोक-विश्वास की गहराई को प्रकट करता है। सावन महीने में कांवड़ यात्रा शिवभक्तों की…