रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज सुशासन तिहार के तहत दुर्ग जिले के पाटन में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान क्षेत्र के विकास को नई गति देने 9 करोड़ 96 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 5 करोड़ 8 लाख रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 4 करोड़ 87 लाख रुपए से अधिक के कार्यों के लोकार्पण शामिल हैं। सांसद श्री विजय बघेल भी सुशासन तिहार में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रचार वाहन को हरी…
Author: News Desk
रायपुर: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव जिले में विकास की नई इबारत लिखते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत 38 करोड़ 37 लाख की लागत वाले विभिन्न सड़क कार्यों का भूमिपूजन किया। फेज-4 के अंतर्गत बनने वाली ये सड़कें जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी। परियोजना की प्रमुख झलकियां 38.37 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम खड़पड़ी, मटवाल, कुधूर, खोड़सानार, लखापुरी, नहकानार और छोटेउसरी जैसे गांवों में कुल 11 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। प्रमुख रूप से ग्राम लखापुरी से एहरा तक 7 किमी की सड़क 685.89 लाख रुपए…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बस्तर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” में पहुंचकर विभिन्न स्टॉल्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों तथा बस्तर के युवाओं द्वारा विकसित नवाचारों को करीब से देखा और उनके प्रयासों की सराहना की। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि “यदि हम माँ सरस्वती के उपासक बनेंगे, तो माँ लक्ष्मी स्वयं हमारे साथ आएंगी।” उन्होंने ज्ञान और कौशल को सफलता की कुंजी बताते हुए युवाओं को निरंतर सीखने और खुद को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।…
रायपुर: मुख्य सचिव ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्पा मद के अंतर्गत वन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं जैसे- पुल-पुलियों, मार्गों और आवश्यक भवनों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने विशेष रूप से नक्सल मुक्त हुए क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए, ताकि वहां शासन की पहुंच और विकास की गति बढ़ सके। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ प्रतिकात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैम्पा) की नवमीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2024-25…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सख्त निर्देश के बाद पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच अपूर्ण सड़क भाग के मरम्मत कार्य में अब आई तेजी। विगत दिवस बलरामपुर में आयोजित सरगुजा संभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस सड़क की खराब स्थिति और मरम्मत में हो रही देरी पर नाराजगी जताई थी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा था कि अपूर्ण सड़क के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए इस मार्ग का शीघ्र सुधार अत्यंत आवश्यक है। इसके बाद विभागीय स्तर पर त्वरित…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज कोंडागांव प्रवास के दौरान जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि माओवाद के प्रभाव में आई कमी के बाद बस्तर की परिस्थितियां अब बदल चुकी हैं। इस नए परिदृश्य में अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। बैठक के प्रमुख बिंदु और निर्देश राज्यपाल डेका ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सघन पौधरोपण और जल संचयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि गांवों में…
रायपुर: प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय का 4 मई को सुदूर वनांचल ग्राम कमराखोल का दौरा आमजन के लिए राहत और विश्वास का संदेश लेकर आया। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम पेड़ के नीचे आयोजित चौपाल में मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को आत्मीयता से सुना और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह दृश्य शासन और जनता के बीच विश्वास के मजबूत रिश्ते का जीवंत उदाहरण बन गया। *बिजली बिल की चिंता पर मिला भरोसे का समाधान* चौपाल के दौरान जब एक ग्रामीण ने बढ़ते बिजली बिल…
रायपुर: सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम सरोधी में आयोजित चौपाल में शासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का एक भावनात्मक उदाहरण सामने आया। सरोधी की रहने वाली सरलाबाई मरावी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष अपनी समस्या रखी और कुछ ही पलों में उसका समाधान भी मिल गया। सरलाबाई मरावी, पति श्री लल्लूराम मरावी, एक साधारण कृषक परिवार से हैं। उनके पास लगभग 5 एकड़ कृषि भूमि है और परिवार में उनका एक बेटा है। खेती ही उनके जीवनयापन का मुख्य साधन है। चौपाल के दौरान सरलाबाई ने बताया कि उन्होंने एक माह पहले किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी)…
रायपुर: मई की तपती गर्मी में आज लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दूरस्थ गांवों के औचक दौरे पर रहे । कबीरधाम ज़िले के पंडरिया स्थित लोखान पंचायत में आज मुख्यमंत्री का आगमन हुआ । इस अवसर पर वे बैगा बाहुल्य कमराखोल में पीएम जनमन योजना के तहत हुए कार्यों का निरीक्षण किए और वहीं पास में आम के पेड़ों के नीचे अपनी चौपाल लगा लिए । अपने बीच मुख्यमंत्री को देख ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई । बीरनमाला, कमल के फूल से मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन करते हुए ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान महतारी…
रायपुर: सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजनांदगांव जिले के मोतीपुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जनकल्याण और सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए महतारी वंदन योजना के तहत 27वीं किस्त के रूप में 68 लाख 52 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 642 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव एवं आसपास के क्षेत्रों…