Author: News Desk

रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी आज कैबिनेट बैठक के उपरांत सात दिवसीय अमेरिका यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य अमेरिका में बसे प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों से संवाद स्थापित कर उन्हें राज्य के विकास अभियान से जोड़ना है। वित्त मंत्री श्री चौधरी इस दौरान अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ी मूल के नागरिकों को प्रदेश के समग्र विकास में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करेंगे तथा उन्हें वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में तैयार ‘‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047’’ से अवगत कराएंगे। वे आगामी एनआरआई शिखर सम्मेलन में प्रवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी आमंत्रण…

Read More

रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।

Read More

रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का मध्यप्रदेश दौरा: आस्था, संस्कृति और सेवा का संगम मंत्री राजवाड़े ने कारेश्वर, महेश्वर और महाकाल के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि और प्रगति की कामना की मंत्री राजवाड़े ने रानी अहिल्याबाई होलकर राजबाड़ा और अहिल्या महल का किया भ्रमण दृष्टिबाधित बच्चों के स्किल कार्यक्रम में शामिल होकर उनके आत्मविश्वास, हुनर और जिजीविषा की सराहना की रायपुर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मध्यप्रदेश के दो दिवसीय प्रवास में रहीं। प्रवास के प्रथम दिन श्रीमती राजवाड़े ने खंडवा जिले में नर्मदा तट पर स्थित देश के 12 ज्योतिर्लिंगों…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय, महानदी भवन में केरल एवं ओडिशा के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सांसद चलाकुडी से बेनी बेहनन, कोट्टायम से के. फ्रांसिस जॉर्ज, कोल्लम से एन. के. प्रेमचंद्रन, कोरापुट से सप्तगिरि उल्का, और केरल विधानसभा सदस्य श्रीमती रोजी एम. जॉन शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से राज्य में हाल ही में चर्चा में आए धर्मांतरण प्रकरण की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय और समरसता में विश्वास रखने वाला प्रदेश है, जहाँ सभी धर्मों के लोग सौहार्दपूर्वक रहते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को…

Read More

डेस्क : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू “बैठक में प्रदेश में खाद की उपलब्धता समेत कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं, राज्य के 25वें स्थापना वर्ष को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।” “राज्य का रजत जयंती वर्ष 15 अगस्त 2025 से 6 फरवरी 2026 तक दो चरणों में मनाया जाएगा। सभी विभागों को इस दौरान आयोजन करने के निर्देश दिए जाएंगे। आयोजन के लिए विशेष बजट स्वीकृति और विभागीय प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।”

Read More

गरियाबंद रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला राजिम की छात्राओं ने एक अनूठी पहल की है. छात्राओं ने अपने हाथों से रंग-बिरंगी और भावपूर्ण राखियां बनाईं और उन्हें जम्मू-कश्मीर में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के लिए डाक के माध्यम से भेजा है. इस पहल का उद्देश्य देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करना है, जो सालभर अपनी जान जोखिम में डालकर देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं. छात्राओं के मन में यह विचार तब आया जब उन्होंने महसूस किया कि देश के सैनिक, जो हर पल हमारी…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों में रजत पदक विजेता अन्नू देवी कुंवर, दीप्ति साहू तथा कांस्य पदक विजेता संजना कन्नौजिया और हर्षा सेन शामिल थीं। प्रशिक्षक श्री विशाल हियाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर…

Read More

रायपुर रायपुर पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है. सभी पुलिस कर्मियों को दो पहिया वाहन का इस्तेमाल करतने समय हेलमेट लगाया अनिवार्य कर दिया गया है. निर्देश का उल्लंघन करने पर जुर्माने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी. इस संबंध में आदेश जारी किया गया है. कितना होगा जुर्माना, क्या होगी कार्रवाई ? पुलिस अधिकारी या कर्मचारी बिना हेलमेट वाहन चलाते मिला तो उसपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 1,000 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा. जारी आदेश में बताया गया कि विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी और…

Read More

रायपुर: सफलता का कोई शॉर्टकट अथवा विकल्प नहीं होता, अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी पूरे मनोयोग और अनुशासन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें। उक्त आशय के विचार आज कांकेर शहर स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में निःशुल्क कोचिंग संस्थान ‘मावा मोदोल’ के शुभारंभ अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर सेन्ट्रल लाईब्रेरी को नालंदा परिसर की तर्ज पर विकसित करने के लिए आश्वस्त किया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा। उन्होंने प्रशासनिक और सार्वजनिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए…

Read More

रायपुर: आशा महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुलदुला की रसोई का संचालन कर रही हैं, जहां मरीजों को समय पर पौष्टिक, स्वच्छ और संतुलित भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल से न सिर्फ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल रहा है, बल्कि समूह की सदस्य आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड की आशा महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर उल्लेखनीय कदम बढ़ा रही हैं। बिहान योजना के अंतर्गत गठित इस समूह ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि संगठन, समर्पण और सहयोग से महिलाएं न केवल…

Read More