Author: News Desk

अस्पताल में भर्ती मरीजों से की बातचीत, सुविधाओं का लिया जायजा रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजारीडाड का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, डॉक्टरों की उपस्थिति और उपचार की गुणवत्ता की समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों और परिजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और चिकित्सक तथा मेडिकल स्टाफ को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपचार और मिलने वाली सुविधाओं…

Read More

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सभी चार लोग एक ही बाइक पर सवार थे। हादसा पाली थाना क्षेत्र के बांधाखर नाउमुड़ा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, चारों युवक-युवतियां एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी बांधाखर नाउमुड़ा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को ठोकर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीनों युवतियां…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर की तीन बेटियों से संबंधित घटना पर गंभीर चिंता प्रकट की है। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब इन बेटियों को नर्सिंग ट्रेनिंग और जॉब दिलाने का प्रलोभन देकर दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दो ननों के माध्यम से आगरा ले जाया जा रहा था। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण में ह्यूमन ट्रैफिकिंग और मतांतरण की आशंका व्यक्त की जा रही है, जो महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करने वाला गंभीर विषय है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और…

Read More

कांकेर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के जामगांव में धर्मांतरण का मामला गरमाया हुआ है. धर्मांतरित ग्रामीण की मौत के बाद उनके शव को दफनाने पर दो दिनों से गांव में तनाव की स्थिति है. आज आक्रोशित भीड़ ने चर्च में घुसकर तोड़फोड़ की. गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की जा रही है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ईसाई समुदाय ने गांव की जमीन पर जबरन शव को दफनाया है. इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने चर्च में घुसकर तोड़फोड़ की है. जामगांव सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ में एक ऐसा नाग मंदिर है, जहां नाग देव खुद दर्शन देने आते हैं. ये मंदिर छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम से महज 10 किलोमीटर दूर नागफनी नामक ग्राम स्थित है. नागफनी गांव में नाग देवता का ये प्राचीन काल में बना मंदिर है. नागवंशी राजाओं द्वारा स्थापित इस भव्य मंदिर को लेकर नाग की अद्भुत कथाएं चर्चित है. मान्यता है कि इस मंदिर में खुजली की बीमारी, निःसंतान, घरेलू कलह, मासिक धर्म (पीरियड्स) से जुड़ी समस्या को लेकर मन्नत मांगते हैं, जो पूरी भी होती है. यहां हर साल नाग पंचमी के दिन मेला भरता है.…

Read More

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 595.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 934.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 303.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले मे 547.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 536.5 मि.मी., गरियाबंद में 452.8 मि.मी., महासमुंद में 510.7 मि.मी. और धमतरी में 462.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 645.8 मि.मी., मुंगेली में…

Read More

सामाजिक संगठन ने तकनीकी शिक्षा के लिए प्रतिभाशाली छात्रा को दिया लेपटाप रायपुर, संकल्प, समर्पण और सहयोग जब एक साथ मिलते हैं, तो किसी की ज़िंदगी बदल सकती है। ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण आज धमतरी में देखने को मिला, जब एक ग़रीब लेकिन प्रतिभाशाली छात्रा ऐश्वर्या गंगबेर को उसकी पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने के लिए एक लैपटॉप प्रदान किया गया। ऐश्वर्या गंगबेर एक ग़रीब परिवार से हैं, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा को अपना लक्ष्य बना रखा है। वर्तमान में वह रुद्री स्थित भोपालराव पवार पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। ऐश्वर्या…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अभियान के पोस्टर का अनावरण किया और समिति के सदस्यों को इस पुण्य कार्य के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो न केवल आध्यात्मिक लाभ प्रदान करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे अभियान में गौसेवा के साथ-साथ घर-घर किचन गार्डन…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नागपंचमी (29 जुलाई 2025) के पावन अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सनातन संस्कृति की गहराई, लोक आस्था की ऊर्जा और प्रकृति के साथ समरसता का जीवंत प्रतीक है। यह हमारे पूर्वजों द्वारा रचित वह परंपरा है, जो जीव-जगत के साथ सम्मानपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश देती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नागपंचमी का पर्व पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस पर्व के माध्यम से न केवल…

Read More

रायपुर प्रदेश में 30 जुलाई तक कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, एक-दो जगहों पर वज्रपात के साथ तेज बारिश हो सकती है। रायपुर में 28 जुलाई को आसमान आमतौर पर मेघाच्छादित रहेगा और बारिश की संभावना बनी हुई है। रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। दुर्ग में अधिकतम 30.6 डिग्री और न्यूनतम 18.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ, जो पूरे प्रदेश में सबसे चरम पर रहा। मौसम विभाग का अलर्ट विभाग ने चेतावनी दी…

Read More