Author: News Desk

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड में पीड़ित प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब के परिवार को आर्थिक सहायता स्वरूप 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मानवीय संवेदनाओं को समझते हुए यह सहायता दिया जाना न केवल पीड़ित परिवार के लिए राहतदायक है, बल्कि यह शासन की संवेदनशीलता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विष्णु के सुशासन में सरकार हमेशा अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। स्वास्थ्य मंत्री श्री…

Read More

रायपुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का दिन श्रद्धा, आस्था और मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। कोसमनारा स्थित यह धाम लोगों की आस्था का केंद्र है और यहाँ की आध्यात्मिक ऊर्जा आत्मबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण के मार्ग पर गुरुजनों के आशीर्वाद और जनआशीर्वाद के साथ निरंतर…

Read More

महासमुंद : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मछली पालन एवं मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के लिए सुनहरा अवसर 27 जुलाई तक करा सकते है पंजीयन महासमुंद बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, महासमुंद द्वारा जिले के युवक एवं युवतियों के लिए मछली पालन एवं मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के लिए पंजीयन प्रारम्भ किया गया है। निदेशक बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि यह दस दिवसीय प्रशिक्षण 28 जुलाई 2025 से प्रारम्भ किया जाएगा। निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए इच्छुक हितग्राही 27 जुलाई तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड की दो-दो छायाप्रति, अंकसूची (न्यूनजत 8वीं…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने ग्रीस के एथेंस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर भारत के लिए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने ग्रीस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड…

Read More

छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रदेश के 16 सड़क और पुल निर्माण कार्यों की ऑनलाइन निविदा जारी छत्तीसगढ़ में 16 सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने जारी की ऑनलाइन निविदा प्रदेश में अधोसंरचना विकास को लेकर पहल, लोक निर्माण विभाग ने 16 कार्यों की निविदा की जारी छत्तीसगढ़ PWD की बड़ी कार्रवाई, 16 सड़क और पुल परियोजनाओं के लिए मांगी ऑनलाइन टेंडर रायपुर बरसात आते ही प्रदेश के कई गांव शहरों से कट जाते थे। मरीजों का अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल, स्कूल जाने वाले बच्चों की पढ़ाई ठप और बाजार में सब्जी-धान पहुंचाना…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के जोरा स्थित सालासर बालाजी धाम के सभागार में आयोजित सुप्रसिद्ध कवि पद्मडॉ. सुरेंद्र दुबे की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डॉ. दुबे के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हास्य-व्यंग्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे। सभी को…

Read More

रायपुर वर्तमान में मानसून सीजन का समय है ऐसे में किसानों के लिए समय पर खाद व बीज का इंतजाम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। महासमुंद जिले में खाद भण्डारण एवं वितरण की समुचित व्यवस्था से किसान संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा नियमित समीक्षा की जा रही है। जिससे किसानों को उपलब्ध खाद का आवश्यकतानुसार वितरण किया जा रहा है। जिले में अब तक 35798 टन खाद का भण्डारण किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के सहकारी समितियों के माध्यम से भी खाद का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। ऐेसे ही 10…

Read More

दंतेवाड़ा जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से, लाइवलीहुड कॉलेज में एक्सिस बैंक द्वारा एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में फील्ड ऑफिसर एवं ब्रांच रिलेशनशिप ऑफिसर के पदों हेतु युवाओं का चयन किया जा रहा है। रोजगार शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा शामिल हुए और चयन प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैंक प्रतिनिधियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए सूचित किया जाएगा। एक्सिस बैंक के अधिकारियों ने बताया कि यह पहल युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, लोक सभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह…

Read More

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में अर्जुन पुरूस्कार से सम्मानित भारतीय पैरा डोंगी एथलीट श्रीमती प्राची यादव ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मनीष कोरव, खिलाड़ी विपिन कुर्मी, कोच प्रशांत सिंह रघुवंशी, रोहित काले, अमरजीत छाबड़ा भी उपस्थित थे।

Read More