रायपुर : संवर रहा है, पहाड़ी कोरवाओं का जीवन श्रीमती कुंती कोरवा के जीवन में है अब सुकून और बेहतर भविष्य की आस केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का मिल रहा लाभ रायपुर छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के जीवन में अब बदलाव की बयार बह रही है। वर्षों से उपेक्षा और असुविधा में जीवन बिता रहे इस समुदाय के लिए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं उम्मीद की किरण बनकर आई हैं। बलरामपुर जिले के पस्ता ग्राम पंचायत की निवासी श्रीमती कुंती कोरवा के जीवन की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। पीएम जनमन…
Author: News Desk
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय कौशल विकास प्राधिकरण समिति की बैठक में जिले को प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करने और उनका प्लेसमेंट करने पर जोर दिया। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों ने कौशल प्रशिक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। सदस्यों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में बड़ी संख्या में आवास निर्माण को ध्यान में रखते हुए राजमिस्त्री का प्रशिक्षण देने सुझाव…
महासमुंद जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी के निर्देशानुसार जिले के 24 कार्यालयों में इन हाउस मॉडल के अनुसार आधार केन्द्र संचालन हेतु 26 आधार संचालक/ऑपरेटर का चयन किए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसके दावा आपत्ति के निराकरण उपरांत कुल 72 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं। सूची का अवलोकन जिला कार्यालय के सूचना पटल एवं जिला महासमुन्द की अधिकृत वेबसाईट https://mahasamund.gov.in/ में किया जा सकता है। उक्त सूची में उल्लेखित समस्त अभ्यर्थियों का मूल दस्तावेज सत्यापन 14 जुलाई 2025 को अपराह्न 03:00 बजे से 05:30 बजे तक कक्ष क्रमांक 22 सी.जी. स्वान कक्ष जिला कार्यालय महासमुंद में किया जाएगा। अभ्यर्थियों…
जगदलपुर कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह ने कहा कि वनाधिकार पट्टेधारियों के फौती नामांतरण सुनिश्चित करने हेतु संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करें। इस दिशा में राजस्व एवं वन विभाग द्वारा समन्वित तौर पर मैदानी अमले के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करवाया जाए। साथ ही कोटवारों के जरिए मुनादी करवाकर ग्रामीणों को अवगत कराया जाए। वहीं पटवारी हल्का और रेंज ऑफिस में सम्बंधित वनाधिकार पट्टेधारकों से आवेदन पत्र प्राप्त कर फौती नामांतरण की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। वर्षाकाल के दौरान नदी-नाले उफान पर रहने की स्थिति का सतत निगरानी रखने सहित बाढ़ आपदा से बचाव सम्बन्धी त्वरित पहल करें। आम…
जगदलपुर कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम हर्राकोडेर निवासी सुशांत की मृत्यु पानी डूबने से माता श्रीमती लालबती को और ग्राम भेजा निवासी अनिता ठाकुर की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री नरेश कुमार ठाकुर प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
उत्तर बस्तर कांकेर जिले में 01 जून से अब तक कुल 4020.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा बांदे तहसील में 553.8 मिलीमीटर तथा सबसे कम कोयलीबेड़ा तहसील में 155.9 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार कांकेर तहसील में 202.2 मिलीमीटर, भानुप्रतापपुर तहसील में 417.1 मिलीमीटर, दुर्गूकोंदल में 489.4 मिलीमीटर, चारामा़ में 364.5 मिमी., अंतागढ़ में 437.5, पखांजूर में 354.4, नरहरपुर में 308.3, सरोना में 272.4 मिलीमीटर और आमाबेड़ा में 465 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में बांदे…
उत्तर बस्तर कांकेर जिले में 01 जून से अब तक कुल 4020.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा बांदे तहसील में 553.8 मिलीमीटर तथा सबसे कम कोयलीबेड़ा तहसील में 155.9 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार कांकेर तहसील में 202.2 मिलीमीटर, भानुप्रतापपुर तहसील में 417.1 मिलीमीटर, दुर्गूकोंदल में 489.4 मिलीमीटर, चारामा़ में 364.5 मिमी., अंतागढ़ में 437.5, पखांजूर में 354.4, नरहरपुर में 308.3, सरोना में 272.4 मिलीमीटर और आमाबेड़ा में 465 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में बांदे…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह , विधायक पुरंदर मिश्रा…
तीन ट्रनों के स्थायी ठहराव से मिलेगी यात्रियों को राहत, महादेवसाल स्टेशन पर श्रावणी मेला के लिए रुकेंगी ट्रेनें महादेवसाल स्टेशन पर तीन ट्रेनों का स्थायी ठहराव, श्रावणी मेले में यात्रियों को बड़ी राहत तीन ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी, श्रावणी मेला में महादेवसाल स्टेशन पर होगी सुविधा श्रावणी मेला स्पेशल: महादेवसाल स्टेशन पर रुकेंगी तीन ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगा फायदा रायपुर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली तीन ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को अब आगामी आदेश तक के लिए बढ़ा दिया है। ये ठहराव पहले प्रायोगिक…
रायपुर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फुलबगड़ी प्राथमिक लघुवनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक राजशेखर पुराणिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को साल 2021-22 के तेंदूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक घोटाले में संलिप्त पाया गया। आरोप है कि संग्राहकों को दी जाने वाली करीब सात करोड़ रुपए की राशि का इन्होंने गबन किया था। ईओडब्ल्यू इस घोटाले में शामिल 12 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। इसमें तत्कालीन डीएफओ अशोक कुमार पटेल, उप वनक्षेत्रपाल चैतूराम बघेल, देवनाथ भारद्वाज, पोड़ियामी इड़िमा उर्फ हिडमा और वनरक्षक मनीष कुमार बारसे, सात लघुवनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक…