रायपुर, हर आंगन में हरियाली लाने ‘‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’’ वृक्षारोपण महाअभियान के तहत जिले में पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने के लिए अभिनव पहल की गई। जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 50 हजार हितग्राहियों के निवास परिसरों में 01 लाख से अधिक पौधे रोपे गए। इस अनूठे और भावनात्मक अभियान के माध्यम से ना केवल हरियाली बढ़ाने का प्रयास हुआ, बल्कि मातृत्व के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया गया। इस अभिनव पहल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। इस महाअभियान का जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम मुंगेली विकासखंड के ग्राम लोहड़िया…
Author: News Desk
रायपुर एएसपी आकाश राव गिरेपुंजे शहादत मामले में एसआईए कोंटा से 7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. संदेहियों के पास आंध्र प्रदेश के सिमकार्ड से लैस मोबाइल फोन मिले हैं. पूरे मामले की जांच कर रही एसआईए ने जिन संदेहियों को हिरासत लेकर गोपनीय स्थान में पूछताछ कर रही है, उनके मोबाइल फोन से माओवादियों को पुलिस की गतिविधियों की देने की जानकारी मिली है. पूछताछ के जरिए घटना के मास्टरमाइंड तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. बता दें कि 9 जून को सुकमा जिले के कोन्टा-गोलापल्ली मार्ग पर पुलिस टीम तलाशी अभियान पर…
बीजापुर शनिवार को छत्तीसगढ़ एक बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर हुई इस मुठभेड़ में दो माओवादियों की मौत हो गई है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ माओवादी कैडरों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान शुरू किया गया था और शुक्रवार से ही इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी। मुठभेड़ स्थल से दो पुरुष…
रायपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, खम्हारडीह में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री पुरंदर मिश्रा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा— “ज्ञान ही वह शक्ति है, जो जीवन को दिशा देता है। विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सतत अध्ययन से ही सफलता प्राप्त होती है। जो विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करेंगे, उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।” इस गरिमामयी अवसर पर अनेक विशिष्ट जनप्रतिनिधिगण एवं सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे— श्रीमती मिनल चौबे, महापौर, रायपुर श्री…
विवरण – नई दिल्ली से प्राप्त सायबर टीम लाईन जिसमें महिलाओं एवं बच्चों के आपत्तिजनक/अश्लील चित्र, फोटो वीडियों सोशल मीडिया में वायरल करने वाले के संबंध में डाटा प्राप्त होने पर घटना थाना आजाद चौक क्षेत्रान्तर्गत होने से वरिष्ठ कार्यालय से उपरोक्त डाटा के आधार पर कार्यवाही करने प्रतिवेदन प्राप्त हुआ था। जिसपर थाना आजाद चौक में अपराध कमांक 148/2025 धारा-67 बी आईटी एक्ट,15 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना कम में अपराध कमांक 148/2025 धारा 67 बी आईटी एक्ट,15 पाक्सो एक्ट के प्रकरण के आरोपी मोबाईल सिम न. 7222949828, 9131393057 के धारक द्वारा वाई फाई…
थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भनपुरी शराब दुकान के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा भनपुरी शराब दुकान पहुंचकर आरोपी दिनेश श्रीवास पिता दुर्गा प्रसाद श्रीवास उम्र-25 वर्ष निवासी जागृति नगर छठंवा तालाब भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 725/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। नाम गिरफ्तार आरोपी – दिनेश श्रीवास पिता दुर्गा प्रसाद श्रीवास…
रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत 334 हितग्राहियों को कुल 35 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का हमारा संकल्प है। आज जिन हितग्राहियों को सहायता प्रदान की गई है, वे स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला स्वसहायता समूहों, रामायण मंडलियों, जसगीत एवं देवी जागरण से जुड़े पंजीकृत संगठनों से संबंधित हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता को सशक्त…
उद्यान के साथ किसी भी प्रकार की छेड़खानी बर्दाश्त नहीं अन्यथा कड़ी कार्यवाही के लिए तैयार रहे महापौर मीनल चौबे द्वारा तेलीबांधा परिसर का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें नगर पालिक निगम, रायपुर से अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं उपअभियंता तथा जोन क्र. 03 जोन आयुक्त एवं जोन के समस्त टीम थी एवं कंपनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान निम्नानुसार त्रुटियां पाई गई:- 1. तेलीबांधा परिसर के भीतर जल विहार कालोनी की तरफ निर्मित सार्वजनिक सुलभ शौचालय बंद पाया गया। 2. तेलीबांधा परिसर में जोन-बी. के मैथिलीशरण गुप्त उद्यान में बहुतायत मात्रा में झूले लगाये…
हायर सेकंडरी स्कूल घुंचापाली में दिखने लगे सकारात्मक परिणाम राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल, घुंचापाली इसका एक सशक्त उदाहरण है। जहाँ पूर्व में शिक्षकों की कमी के कारण शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही थीं, वहीं अब अंग्रेजी एवं भौतिकी विषय के शिक्षकों की पदस्थापना से न केवल पठन-पाठन में गुणवत्ता आई है, बल्कि विद्यार्थियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। विद्यालय में अंग्रेजी विषय के व्याख्याता श्री संजय…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर के प्रेक्षागृह में संसदीय रिपोर्टिंग विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य और विधानसभा के रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा ने भी 25 वर्षों की गौरवमयी यात्रा पूरी की है और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ किया है। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि हाल ही में विधायकों के लिए भी कार्यशालाओं का आयोजन किया गया था, जिसका लाभ हमारे सदस्यों को मिला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में अनेक नवनिर्वाचित विधायक भी हैं, जिनकी यह जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्र…