रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना और इसे प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जन-भागीदारी और सकारात्मक प्रयासों की चर्चा करते हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित लोगों को पहचान और सम्मान मिलता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी के साथ स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा के…
Author: News Desk
रायगढ़ पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल ने एक बार फिर से तबदला सूची जारी की है। इस लिस्ट में पांच निरीक्षक के अलावा तीन उप निरीक्षकों का नाम है, जिनका तबादला किया गया है। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार निरीक्षक कमला पूसाम को धर्मजयगढ़ से तमनार, मोहन भारद्वाज को छाल से कोतरारोड, रोहित बंजारे को कापू से लैलूंगा, त्रिनाथ त्रिपाठी को कोतरा रोड से छाल, सीताराम ध्रुव को भूपदेवपुर से धर्मजयगढ़ भेजा गया है। इसी तरह उप निरीक्षको में इंगेश्वर यादव को थाना प्रभारी लैलूंगा से थाना प्रभारी कापू, संजय नाग को कोतवाली…
नक्सल क्षेत्रों में 159 आंगनबाड़ी केंद्र, 70 लाख महिलाओं को 10,431 करोड़ – सशक्तिकरण की नई मिसाल रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती ठाकुर के साथ प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के संकल्प के तहत विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने पर ध्यान दे रही है।…
बिलासपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के भनपुरी स्थित पाटीदार समाज भवन में स्थानीय लोगों और युवाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी का प्रसारण सुना। प्रधानमंत्री ने आज की 'मन की बात' में देशवासियों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता, देश-विदेश में बने कीर्तिमानों, आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या के काले अध्याय जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। विधायक श्री मोतीलाल साहू ने भी पाटीदार समाज भवन में 'मन की बात' का प्रसारण सुना। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 'मन की बात' सुनने के…
रायपुर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जीएसटी में भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जीएसटी से जुड़ा कोई भी मामला हो. अधिकारी अपने लिए पैसा मांग रहा हो, तो आप मुझे किसी भी माध्यम से जानकारी देंगे, तो एसीबी से उसे मैं रंगेहाथ गिरफ्तार कराऊंगा. वित्त मंत्री ओपी चौधरी प्रियदर्शनी नगर स्थित कंधकोट भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ के 123वें प्रसारण को सुनने पहुंचे थे. इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता-कार्यकर्ता और आमजन मौजूद थे. वित्त मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि अगर जीएसटी की 10, 20, 30 परसेंट भी…
रायपुर राजधानी रायपुर में रविवार से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. शहर के बूढ़ातालाब में आज सुबह नवजात का शव तैरता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया. तालाब पहुंचे मछुआरे ने शिशु के शव को देखा तो उनके होश उड़ गए, उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है. पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में नवजात का शव मिलने की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद तालाब से शव को बरामद किया गया और पीएम के…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने बढ़ाया उत्साह, छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव की अपील – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना और इसे प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जन-भागीदारी और सकारात्मक प्रयासों की चर्चा करते हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित लोगों को पहचान और सम्मान मिलता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…
राजनांदगांव एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार विवादित योगी तरुण का गोवा आश्रम भी विवादों में आने के बाद बंद हो गया। वह लीज पर जिस रिजॉर्ट में क्रांति योगा आश्रम चला रहा था उसमें दिसंबर 2024 से अप्रैल 2025 के बीच तालाबंदी हो गई। इसके बाद वह डोंगरगढ़ आ गया जहां विदेशी भी उससे मिलने आने लगे थे। धीरे-धीरे यहां चल रही गतिविधियां भी संदिग्ध होने लगीं और 24 जून को कार्रवाई के बाद पुलिस ने इसे सील कर दिया है। डोंगरगढ़ में 42 एकड़ की जमीन पर आयुर्वेदिक उपचार केंद्र खोलने का दावा करने वाले योगी तरुण के…
महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 27 जून को संयुक्त टीम द्वारा महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम कर्राडीह महानदी क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए एक चैन माउंटेन वाहन को जप्त किया गया। वाहन को जब्त कर सुरक्षार्थ तुमगांव थाना में खड़ा किया गया है। खनिज अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण में 2…
रायपुर, जीवन रक्षक डॉक्टर समाज के सच्चे नायक हैं जो दिन-रात निः स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर उनकी जान बचाते हैं। उनकी मेहनत, उनका ज्ञान और सेवा भावना समाज को स्वस्थ्य बनाती है। राज्यपाल रमेन डेका ने आज धन्वंतरी सम्मान कार्यक्रम में उक्त बाते कही। डेका आईबीसी 24 न्यूज चौनल द्वारा आयोजित धन्वंतरी सम्मान समारोह में कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में राज्य भर के उत्कृष्ट अस्पतालों, चिकित्सकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डेका ने कहा कि भगवान धन्वंतरी के नाम पर रखा गया यह सम्मान डॉक्टरों को समर्पित है…