भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश के साथ-साथ अब मध्यप्रदेश भी बदल रहा है। यहां विकास के सभी क्षेत्रों में नवाचार हो रहे हैं। हर क्षेत्र में निवेश का अच्छा माहौल बना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास का यह कारवां रूकेगा नहीं, बल्कि अब और तेज गति से आगे बढ़ेगा। रतलाम पहले सेव, साड़ियों और सोने के लिए जाना जाता था लेकिन अब यही रतलाम स्किल, स्केल और स्टार्टअप्स के लिए जाना जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रतलाम की राइज कॉन्क्लेव में 30402 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये…
Author: News Desk
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को उज्जैन में खाती समाज और इस्कॉन के द्वारा प्रतिवर्ष निकाले जाने वाली रथ यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपाल मंदिर पहुंचकर रथ यात्रा में सहभागिता की और भगवान की आरती की। इस दौरान जय जगन्नाथ का जयघोष किया। मुख्यमंत्री ने कालिदास संस्कृत अकादमी परिसर में बनाई गई गुंडिचा नगरी पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ के विगृह को अपने कंधे पर उठाकर उनकी स्थापना की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान श्री बलराम और देवी सुभद्रा की आरती भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज पूरे विश्व में उडीसा में…
रायपुर: बीजापुर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही व्यापक मुहिम को एक बड़ी सफलता मिली। जिले में सक्रिय 23 लाख रुपए के इनामी 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में से दस पर ₹1 लाख से ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ट्वीट किया कि यह महत्वपूर्ण आत्मसमर्पण राज्य सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025” और “नियद नेल्ला नार योजना” की प्रभावशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिसके माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास का वातावरण और…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम कोकियाखार पहुंचकर विधायक श्रीमती गोमती साय की माता स्वर्गीय श्रीमती बसंती पैंकरा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती बसंती पैंकरा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनके शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
रायपुर: जशपुर ज़िले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में इस वर्ष भी रथयात्रा महोत्सव का आयोजन परंपरागत श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ किया गया। मंदिर से रथ यात्रा के रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने जगन्नाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने झाडू से रथयात्रा के मार्ग को बुहारकर छेरा-पहरा की रस्म निभाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने हजारों श्रद्धालुओं के साथ भक्तिभावपूर्वक…
रायपुर, 27 जून 2025/ जशपुर ज़िले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में इस वर्ष भी रथयात्रा महोत्सव का आयोजन परंपरागत श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ किया गया। मंदिर से रथ यात्रा के रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने जगन्नाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने झाडू से रथयात्रा के मार्ग को बुहारकर छेरा-पहरा की रस्म निभाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने हजारों श्रद्धालुओं…
दुर्ग भिलाई नगर निगम में भी अब इंदौर की तरह अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स नजर नहीं आएंगे। शहर के स्ट्रीट पोल और दीवारों पर बेतरतीब होर्डिंग लगाने वालों पर नगर निगम कार्रवाई करेगी। इसके लिए राजनीतिक और सामाजिक रूप से भी जनजागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल की शुरुआत प्रशिक्षण टूर के बाद इंदौर दौरे से लौटे महापौर नीरज पाल ने की है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में सभी नगरीय निकायों को स्वच्छ बनाने और स्वच्छता रैंकिंग में आगे आने के लिए राज्य सरकार अब अन्य राज्यों के नंबर वन नगरीय निकायों का अपने जनप्रतिनिधियों और…
रायपुर राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश व्यास को नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) का निदेशक नियुक्त किया है. यह नियुक्ति भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की शिकायतों के बीच पीके सिन्हा के कुलपति व निदेशक के पद से इस्तीफा देने के बाद की गई है. बता दें कि संस्थान के 45 फैकल्टी में 15 लोग पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और बिहार के हैं, जबकि भर्ती नियम में छत्तीसगढ़ के निवासियों को लेना था. कुलपति व निदेशक द्वारा भर्ती नियमों की अनदेखी की शिकायत तकनीकी शिक्षा सचिवालय और…
वर्ष 2030 तक रेल नेटवर्क हो जाएगा दोगुना 32 अमृत भारत स्टेशन में होंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं नई रेल परियोजनाओं का सर्वे अंतिम चरण में रेल सुविधाओं के साथ ही पर्यटन, व्यापार, उद्योग और रोजगार की बढेंगी संभावनाएं रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए नई-नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी मिल रही है। वर्ष 1853 से लेकर 2014 तक 161 साल में छत्तीसगढ़ में केवल 1100 रूट किलोमीटर रेल लाइन बिछाई गई थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व…
रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा के पास बेलदार सिवनी गांव में शुक्रवार को नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 16 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है. मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, आज बेलदार सिवनी गांव के पास खेत में लड़की की लाश पड़ी हुई मिली. शव के पास से हत्या के प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है. नाबालिग प्राइवेट स्कूल में 10वीं कक्षा…