Author: News Desk

रायपुर सुप्रीम कोर्ट ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (पीएमएलए) की धारा 44 के तहत जांच करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारों को चुनौती देने वाली छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की याचिका पर विचार करने से सोमवार को इनकार कर दिया। देश की सबसे बड़ी अदालत ने उन्हें हाई कोर्ट जाने की नसीहत दी। जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने बघेल की याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि इस प्रावधान में कुछ भी गलत नहीं है। पीठ ने साथ ही कहा कि अगर इसका (धारा 44) दुरुपयोग हो रहा है…

Read More

जगदलपुर बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व में अब रथ परिक्रमा मार्ग अंधेरे में नहीं, बल्कि रोशनी से जगमगाएगा. 07 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने के बहुप्रतीक्षित कार्य का आज टाऊन हॉल स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में भूमिपूजन किया गया. इस कार्य के तहत सिरहासार चौक से लालबाग आमागुड़ा चौक तक भूमिगत केबल डाली जाएगी, जिससे दशहरा के दौरान रथ परिक्रमा मार्ग पर बिजली कटने की समस्या हमेशा के लिए खत्म होगी. रथ परिक्रमा के ऐतिहासिक मार्ग दंतेश्वरी मंदिर, सिरहासार चौक, गोलबाजार, टेकरी हनुमान मंदिर, बाहर-भीतर रैनी, स्टेट बैंक चौक, सिटी कोतवाली, लालबाग…

Read More

सरगुजा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है. पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वयं को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजन से किनारा किया. छत्तीसगढ़ में आदवासी मुख्यमंत्री रहते हुए यहां कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया. अमरजीत भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक आदिवासी बाहुल्य राज्य है और इस राज्य का मुखिया या कहें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं आदिवासी समाज से आते हैं. ऐसे में सरकार के मंत्री और जिला प्रशासन…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्यता से मनाने की तैयारियां अपने अंतिम चरणों में है। इस बीच सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों और मुख्य अतिथियों की सूची जारी की है, जिसके अनुसार हर साल की तरह इस साल भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बस्तर जिला मुख्यालय में, उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में और डिप्टी सीएम विजय शर्मा दुर्ग में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा…

Read More

रायपुर अभनपुर विकासखंड के हसदा 2 गांव के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इस समय बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। यहां कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं खुले आसमान के नीचे, कैंटीन या लैब में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्कूल भवन की छत और खंभे जर्जर होकर गिर चुके हैं, जिससे बच्चों की जान को खतरा बना रहता है। स्कूल के छात्रो ने बताया कि बारिश के दिनों में क्लास रोककर छुट्टी दे दी जाती है, क्योंकि खुले में बैठना और जर्जर छत के नीचे पढ़ना खतरनाक है। खंडहर बना स्कूल भवन 1981 में बना यह…

Read More

रायपुर: असंगठित श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक नई पहल शुरू की गई है। असंगठित श्रमिकों एवं उनके परिवारों के समग्र विकास के लिए अम्ब्रेला योजना ‘अटल श्रम सशक्तिकरण योजना‘ प्रारंभ की गई है। प्रवासी श्रमिक साथियों को सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदाय करने हेतु प्रथम चरण में 5 राज्य क्रमशः उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, गुजरात एवं महाराष्ट्र में जहां अधिक संख्या में श्रमिक प्रवास करते हैं, वहां ‘मोर चिन्हारी भवन’ बनाया जाएगा। इसके अलावा श्रमिकों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने 106 निजी चिकित्सालयों से अनुबंध किया गया है। इससे उन्हें हृदय रोग,…

Read More

रायपुर राजधानी में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाएं हुई हैं। आपराधिक घटनाओं ने शहर को दहला दिया। डीडी नगर इलाके में पिज्जा डिलीवरी करने गए युवक की चाकूबाजी में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गाड़ी टकराने के विवाद में आरोपी पप्पू यादव ने डिलीवरी बाय हेमंत कोठरी (निवासी रायपुर) पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हेमंत को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डीडी नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आमानाका में झाड़ियों से मिला अज्ञात शव आमानाका थाना क्षेत्र के रिंग रोड नंबर-02 तेंदुआ गांव…

Read More

रायपुर: किसान कल्याण एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम अपने दिल्ली प्रवास के दौरान आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धमेन्द्र प्रधान से दिल्ली स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मंत्री श्री नेताम ने इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान को बताया कि जिला बलरामपुर-रामानुजगंज जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। शिक्षा की दृष्टि से रामानुगंज में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने हेतु क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा निरंतर लंबे समय से मांग की जा रही है। मंत्री श्री नेताम ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए रामानुजगंज में…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और महान समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन निस्वार्थ सेवा, अटूट साहस और सामाजिक परिवर्तन का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मिनीमाता जी ने वंचित वर्गों, महिलाओं, दलितों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया और समाज में सम्मान, समानता एवं न्याय की नींव मजबूत की। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्मरण किया कि संसद में अपने कार्यकाल के दौरान मिनीमाता जी ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों के…

Read More

रायपुर राजधानी में सोमवार दोपहर एक बड़ी लूट की वारदात हुई। पंडरी थाना क्षेत्र के कांपा रेलवे फाटक के पास बोरवेल कारोबारी चिराग जैन से तीन बाइक सवार बदमाशों ने 15 लाख रुपए लूट लिए। वारदात इतनी सटीक योजना के तहत हुई कि कारोबारी को भनक तक नहीं लगी। जानकारी के अनुसार, आरोपी कारोबारी का करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर रहे थे। जैसे ही वह सुनसान जगह पहुंचे, बदमाशों ने उनकी कार को रुकवाया और जबरन अंदर घुस गए। तीनों ने चेहरा ढका हुआ था और गले में हथियार लगाकर धमकी दी, 'चुपचाप बैठे रहो, वरना मार देंगे'। इसके…

Read More