Author: News Desk

रायपुर बारिश के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिल रही है. प्रदेश में अभी मानसून की स्थिति कमजोर रहने की संभावना जताई गई है. आज कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बादल गरजने-चमकने की गतिविधि हो सकती है. कल यानी 18 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने के आसार हैं, जिसका मुख्य तौर पर प्रभाव दक्षिण छत्तीसगढ़ में दिख सकता है. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उसे आसपास स्थित है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर…

Read More

गरियाबंद जिले में नक्सली विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। आज डीवीएस मेंबर दीपक मंडावी समेत 19 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें दो पुरुष और दो महिला नक्सली शामिल हैं। समर्पित नक्सलियों में दीपक मंडावी के सहयोगी कैलाश, रानिता और सुजाता भी शामिल हैं। ये सभी धमतरी-गरियाबंद नुआपड़ा डिवीजन कमेटी में साल 2013 से सक्रिय थे। बता दें कि इस अभियान को मजबूती देने में जनवरी माह में केंद्रीय समिति सदस्य जयराम उर्फ ​​चलपथी सहित 16 नक्सली ढेर किए जाने की कार्रवाई का बड़ा योगदान रहा। सुरक्षा बलों का कहना है…

Read More

रायपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16 हजार कर्मचारी सोमवार 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. शनिवार को इस आशय की चेतावनी जारी की गई. साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना कलेक्टर, सीएमएचओ और बीएमओ दे दी है. मालूम हो कि एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य सरकार को 15 अगस्त तक अल्टीमेटम दिया था. उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं हुआ, जिसके चलते उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. एमएचएम कर्मचारियों के हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था लड़खड़ाने की संभावना है. एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, महासचिव कौशलेश…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्ष पर राजधानी रायपुर स्थित टाउन हॉल में आयोजित भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी और क्विज लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की परंपराओं, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राज्य निर्माण की यात्रा से जुड़ी कई दुर्लभ तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। साथ ही डिजिटल स्क्रीन पर स्लाइड शो भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस छायाचित्र प्रदर्शनी में प्रगति पथ पर छत्तीसगढ़, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, विष्णु का सुशासन-संवाद से समाधान तक, सुशासन तिहार छत्तीसगढ़…

Read More

प्रदेश के 6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट, रायगढ़ बना उत्पादन शुरू करने वाला पहला जिला मुख्यमंत्री साय ने 10 महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपे थे अनुबंध पत्र वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कोतरलिया में रेडी-टू-ईट यूनिट का किया शुभारंभ रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को मूर्त रूप देते हुए महिला स्व-सहायता समूहों को पूरक पोषण आहार "रेडी-टू-ईट" निर्माण का कार्य पुनः सौंपा है। इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत रायगढ़ जिले से हुई है। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ की 10 महिला स्व-सहायता समूहों को अनुबंध…

Read More

रायपुर: आदिम जाति विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम आज बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुण्डपान में आयोजित कार्यक्रम में 62 करोड़ रूपए की लागत से बने विद्युत विस्तार कार्य का शुभारंभ किया। कुण्डपान में हुए विद्युत विस्तार से निश्चित ही आगामी दिनों में बिजली जैसी बुनियादी सुविधा अब बाधित नहीं होगी। इस कार्य से क्षेत्र के 1077 मंजरा टोला के कुल 11 हजार 762 परिवारों के घरों तक बिजली पहुंचाई जाएगी। उन्होंने इस दौरान ग्राम पंचायत डिंडो में एक करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा, जिनमें सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों का ध्यान रखा जाएगा। दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव, आरंग से गुरु खुशवंत साहेब और अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल के मंत्री बनने की संभावना ज्यादा है। सूत्रों के मुताबिक, सीएम साय ने राज्यपाल के साथ गोपनीय चर्चा की, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित मंत्रियों के नामों पर विचार किया। माना जा रहा है कि 21 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को मूर्त रूप देते हुए महिला स्व-सहायता समूहों को पूरक पोषण आहार “रेडी-टू-ईट” निर्माण का कार्य पुनः सौंपा है। इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत रायगढ़ जिले से हुई है। हाल ही में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ की 10 महिला स्व-सहायता समूहों को अनुबंध पत्र प्रदान किए थे। इसके बाद मशीन इंस्टॉलेशन का कार्य तेजी से किया गया और अब रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत कोतरलिया से “रेडी-टू-ईट” उत्पादन का शुभारंभ हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह पहल…

Read More

कांकेर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलांजकुड़ुम जलप्रपात में दर्दनाक हादसा हो गया. वाटरफॉल से एक युवक पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक अपने दोस्तों के साथ यहां घुमने के लिए आया था. जानकारी के मुताबिक, रायपुर से गोपाल चंद्राकर और उसके 5 दोस्तों शनिवार को मलांजकुड़ुम वाटरफॉल पहुंचे थे. इसी दौरान गोपाल डेंजर जोन में चला गया और चिकने पत्थर में पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ा. युवक के दोस्तों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन अंधेरा होने के कारण रात में रेस्क्यू नहीं हो…

Read More

जशपुर जिले से नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने मामला सामने आया है. आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर जंगल ले गया. जहां 2 दिन तक हैवान ने जबरन दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. मामला पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है. ASP अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पूरी घटना पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है. जहां आरोपी मनदीप राम ने 10 अगस्त को एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था. इसके बाद अपने साथ जबरदस्ती जंगल ले…

Read More