रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित यह क्रिएटर हब बस्तर के युवाओं, नवाचारी लोगों और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी रचनात्मकता एवं विचारों को व्यापक मंच तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करेगा। शुभारंभ के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने क्रिएटर हब की विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया और यहां उपलब्ध आधुनिक तकनीकी संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने युवाओं को डिजिटल माध्यमों से अपनी प्रतिभा को सामने लाने और बस्तर की कला, संस्कृति, परंपरा,…
Author: News Desk
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के योगदान, अमर सेनानियों के शौर्य एवं बलिदान, ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और राज्य में सुशासन एवं विकास की उपलब्धियों को समेटे यह प्रदर्शनी अतीत के गौरव से वर्तमान की उपलब्धियों और भविष्य की आकांक्षाओं तक छत्तीसगढ़ की यात्रा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदर्शनी के विभिन्न खंडों का अवलोकन…
रायपुर: दंतेवाड़ा जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्ष, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला मुख्यालय के शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन और सहकारिता मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि का स्वागत कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव और पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन सिंह ने किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की धुन पर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया।…
रायपुर: कबीरधाम जिला मुख्यालय स्थित आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षाेल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान और पुलिस जवानों की बैंड धुन पर राष्ट्रीय सलामी दी गई। मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह पावन पर्व माँ भारती की वंदना का अवसर है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शुक्रवार को दुर्ग में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में देश की एकता और अखंडता के लिए सभी से सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज भी भाषा, जाति, क्षेत्र और संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने की कोशिशें होती हैं। ऐसी ताकतों से देशवासियों को सावधान रहना होगा। श्री साव ने कहा कि 14 अगस्त 1947 का विभाजन केवल जमीन का बंटवारा नहीं था। यह करोड़ों दिलों, सपनों और रिश्तों के बिखरने की दर्दनाक घटना थी। विभाजन के दौरान लाखों लोगों की जान गई और…
रायपुर: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा स्थित पुलिस ग्राउंड में गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे जिन्होने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा समारोह स्थल राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम सहित, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के…
रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ स्थित निवास कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रभक्तों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश एवं प्रदेश की…
रायपुर: दुर्ग जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास वातावरण में पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह का आयोजन प्रथम बटालियन ग्राउंड भिलाई में किया गया, जहां प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम दिए संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान जिले के विभिन्न…
रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के 80वें पावन अवसर पर आज राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गरिमामय राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से छत्तीसगढ़ पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारियों तथा जवानों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, असाधारण कार्यकुशलता और विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित पदकों तथा राज्य स्तरीय पुरस्कारों से अलंकृत किया गया। समारोह में रक्षित केन्द्र धमतरी के सहायक उप निरीक्षक श्री रामावतार सिंह राजपूत को उनकी 36 वर्षों से अधिक की निष्ठावान सेवा और आधारभूत प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान हेतु देश के सर्वाेच्च ’राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक-2026’ से सम्मानित किया…
रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी। राज्यपाल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोकभवन के कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी-मिठाई वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव सुश्री निधि साहू सहित लोकभवन के…