रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य दिया है। एक ऐसा भारत जिसकी ओर दुनिया चुनौतियों के समाधान की उम्मीद से देख रही है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हमारा छत्तीसगढ़ राज्य अहम भूमिका निभाने में सक्षम है। हमारे पास देश की तरक्की को गति देने वाले सभी जरूरी संसाधन हैं। उच्च गुणवत्ता के बहुमूल्य खनिज,बिजली के साथ ही हमारे पास स्किल्ड वर्क फोर्स है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में आयोजित इकोनामिक टाइम्स द्वारा आयोजित विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2026 में कही। उन्होंने…
Author: News Desk
जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर, शिविर में बने 47 दिव्यांगता प्रमाण-पत्र कोंडागांव, 18 सितंबर 2026 कोंडागांव: सिकल सेल रोग से प्रभावित हितग्राहियों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा सेवाओं से जोड़ने की दिशा में आकांक्षीय जिला कोंडागांव में पहली बार सिकल सेल सामाजिक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की विशेष उपलब्धि के रूप में सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने की सुविधा पहली बार जिले में ही उपलब्ध कराई गई और लगभग 47 दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाए गए। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में यूनिसेफ…
सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, स्वास्थ्य शिविर में 377 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण बेमेतरा, 18 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में स्कूली बच्चों का शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जांच किया गया। यह स्वास्थ्य जांच शिविर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देश पर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े के मार्गदर्शन में चिरायु टीम द्वारा आयोजित किया गया। पीएम श्री नवोदय विद्यालय, कुसमी में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही हीमोग्लोबिन, रक्त शर्करा, सिकल सेल एनीमिया, ब्लड ग्रुप आदि…
रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आज बिलासपुर जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। यहां एक साथ 1 लाख 25 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। शाम 7 बजे जिलेभर में एक साथ लगभग 10 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। शहरों से लेकर गांवों तक दीपों की रोशनी से बिलासपुर जगमगा उठा। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव…
रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में गौरी शंकर मंदिर के सामने फूल बेचने वाली दीदी श्रीमती सरस्वती भारती गोस्वामी जी और श्रीमती सुशीला सिदार जी के साथ दीया जलाया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों की ओर आगे बढ़ रहा है। उनके मार्गदर्शन में भारत आत्मनिर्भरता और विकसित राष्ट्र बनने…
रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा उनके जन्मदिन के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ से ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक-8 स्थित सरोवर तालाब में आयोजित जिला स्तरीय दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में पांच लाख से अधिक दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा और इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा मनेन्द्रगढ़ विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल थे। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल और अन्य विशिष्ट अतिथियों…
रायपुर: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित कर बस्तर को नक्सलमुक्त करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बस्तर की शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उनका त्याग और साहस सदैव स्मरणीय रहेगा। अमर जवान स्मारक के समीप…
रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर के ऐतिहासिक मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरे जिले में सात लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत सवा लाख दीप, जगदलपुर शहर में ढाई लाख से अधिक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साढ़े चार लाख दीपों से बस्तर रोशन हुआ।…
रायपुर: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के गौरवमयी अवसर पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरूआत 17 सितम्बर से ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा। जिला मुख्यालय बेमेतरा में भद्रकाली माता मंदिर परिसर में इसका आयोजन किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल आयोजन में मुख्य अतिथि होंगे। बेमेतरा जिला प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर में 5000 दीयों के भव्य दीप प्रज्ज्वलन की तैयारी की गई है। साथ ही जिले की सभी…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि हर वर्ष अलग-अलग राज्यों में होने वाले राज्य निर्वाचन आयुक्तगणों के सम्मेलन के क्रम में 32वां सम्मेलन इस वर्ष 16-17 सितम्बर को छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में हो रहा है। इस सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा किया जा रहा है। सम्मेलन का शुभारंभ आज माननीय राज्यपाल द्वारा किया गया। सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर मेजबान छत्तीसगढ़ के निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह, राज्य निर्वाचन आयुक्तगण की स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री विजय देव एवं संयोजक श्री सुधांशु पांडे तथा प्रदेश के मुख्य सचिव…