रायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम में आयोजित छात्र-छात्राओं के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कहा कि नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिले के रूप में नई पहचान गढ़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के समन्वित प्रयासों से जिले में विकास का नया दौर प्रारंभ हुआ है और अब शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा…
Author: News Desk
रायपुर: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ आज कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम, आबकारी तथा सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोरबा में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर किया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन एवं पार्षद श्रीमती रूबी सागर सहित जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण के शुभारंभ पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के अचानकमार क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्रामों—जमुनाही, जकड़बांधा, सुरही और बम्हनी, कटामी और अचानकमार में जनचौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान अनेक विकास कार्यों की घोषणाएं भी की। ग्राम जमुनाही में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार…
रायपुर: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज देशभर में शुरू हुए विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र से भी उत्साहपूर्वक हुई। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया और अभिभावकों से अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने की अपील की। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। पोलियो जैसी गंभीर बीमारी पर भारत ने प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है, लेकिन इसे पूरी तरह समाप्त…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज लगभग तीन घंटे तक स्कूटी से बिलासपुर शहर का भ्रमण कर नगर निगम, स्मार्ट सिटी तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि कार्यों में अनावश्यक विलंब या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी और नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे भी उनके निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।…
रायपुर: मन की बात’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर महीने प्रसारित किया जाने वाला एक गैर-राजनीतिक रेडियो कार्यक्रम है l इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता के साथ संवाद स्थापित करना और देश के कोने-कोने में समाज, राष्ट्रहित और पर्यावरण के लिए निस्वार्थ काम करने वाले गुमनाम नायकों व उनकी प्रेरणादायक कहानियों को उजागर करना है l वन मंत्री एवं सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने रविवार को सुकमा जिले के मड़ईगुड़ा वन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग…
रायपुर: “महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत है।” यह बात महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कुरुषनार में आयोजित महतारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का सतत प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में स्व-सहायता समूहों…
रायपुर: “महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत है।” यह बात महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कुरुषनार में आयोजित महतारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का सतत प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में स्व-सहायता समूहों…
रायपुर: प्रदेश में चल रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज अंबिकापुर जिले के लखनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे का स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना सरकार और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है। पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक अभियान में हर बच्चे को समय पर पोलियो की खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है। मंत्री श्री अग्रवाल ने…
रायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां संचालित सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से महिलाओं और बालिकाओं को समयबद्ध, संवेदनशील एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने परामर्श, चिकित्सा, विधिक सहायता, अस्थायी आश्रय एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा…