Author: News Desk

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि मनुष्य, पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों के बीच संतुलन बनाए रखना पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ता तापमान, जल संकट और प्रदूषण आज गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को भी जल संकट का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए हमें अभी से जल संरक्षण के लिए प्रभावी प्रयास करने होंगे। पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता का देगा संदेश राज्यपाल श्री डेका ने आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा  पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन’के लिए आयोजित राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ करते हुए…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि सिंधी समाज स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का जीवंत प्रतीक है। देश के विभाजन की विभीषिका और विस्थापन की पीड़ा सहने के बावजूद इस समाज ने अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से न केवल स्वयं को पुनः स्थापित किया, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। राज्यपाल श्री डेका आज रायपुर में पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ (विचार, तर्क एवं सुझाव परिचर्चा) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। विस्थापन के दर्द को ताकत बनाकर रचा नया इतिहास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…

Read More

रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से आज रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में रायगढ़ जिले के अधिवक्ताओं ने आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने विभिन्न समसामयिक विषयों, न्यायिक व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर वित्त मंत्री से सार्थक चर्चा की। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अधिवक्ताओं का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और विधि के शासन को सुदृढ़ बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनसेवा और सुशासन के लिए सभी वर्गों के साथ निरंतर संवाद आवश्यक है।

Read More

रायपुर: महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रविवार को नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, युवा शक्ति और आत्मनिर्भर भारत पर केंद्रित प्रेरक संदेशों को देश के विकास के लिए मार्गदर्शक बताया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा…

Read More

रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का श्रवण किया। इस अवसर पर श्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रभावी मंच बन गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों के संरक्षण और जल संवर्धन के…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक शिक्षा, पोषण और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को लगातार साकार कर रही है। इसी संवेदनशील सोच के अनुरूप गौरेला विकासखंड की ग्राम पंचायत पूटा के आश्रित वनांचल बसाहट सांचरखुटरा में विशेष पिछड़ी पंडो जनजाति के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभावी कदम उठाए हैं। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के निर्देश पर बच्चों के लिए गांव में ही अध्ययन और मध्यान्ह भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है, जिससे अब दुर्गम मार्ग और…

Read More

रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कारगिल विजय दिवस की गौरवमयी वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य एवं अटूट संकल्प को कोटि-कोटि नमन करते हुए कारगिल युद्ध के अमर वीरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के पराक्रम, वीरता और राष्ट्र के प्रति सर्वाेच्च समर्पण का प्रतीक है। विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे वीर जवानों ने अद्वितीय साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का त्याग, बलिदान और…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित दया भवन में युवा साथियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी का श्रवण किया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के साथ संवाद का एक ऐसा सशक्त मंच बन गया है, जो समाज के बीच हो रहे सकारात्मक और प्रेरणादायी कार्यों को राष्ट्रीय पहचान दिलाता है। देशभर के लोगों को प्रत्येक माह इस कार्यक्रम की उत्सुकता से प्रतीक्षा रहती है।…

Read More

रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से रायगढ़ वुशू क्लब के युवा खिलाड़ियों ने उनके रायगढ़ स्थित कार्यालय में आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित वुशू स्टेट चौंपियनशिप में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वुशू स्टेट चौंपियनशिप में पदक जीतने वाले तथा राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। खेल के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां अन्य युवाओं…

Read More

रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं रायगढ़ जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े तथा सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल का वास हो। उन्होंने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी आत्मीय मुलाकात की और सभी के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर मंदिर परिसर में…

Read More