दिल्ली। तीन नाबालिगों ने मदनगीर में मंगलवार रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवक की एक दिन बाद जन्मतिथि थी। रंजिश में ये हत्या की गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित तीनों किशोरों को पकड़ा है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस को शाम 5 बजे मदनगीर में एक युवक पर चाकू से हमले की सूचना मिली। उस समय युवक को स्वजन अस्पताल लेकर चले गए थे, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान मुकुल के रूप में हुई। आरोपितों ने मुकुल पर चाकू से कई वार किए थे। पुरानी रंजिश को लेकर की…
Author: News Desk
वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो से बातचीत की थी। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं, विदेश मंत्री जयशंकर ने दो साल पहले सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मुद्दा है। इस घटना के आरोपियों को कटघरे में लाया जाना चाहिए। घटना को अंजाम देने वालों को मिले सजा: विदेश मंत्री वहीं, विदेश मंत्री ने बुधवार को वॉशिंगटन डीसी में आयोजित प्रेस…
दिल्ली। पंजाबी बाग के शिवाजी पार्क स्थित अवैध कॉल सेंटर पर बीते दिनों पुलिस छापे के बाद मुकदमे में हेराफेरी किए जाने की बात सामने आ रही है। इस कॉल सेंटर के जरिये अमेरिकी नागरिकों को उनके फेसबुक में दिक्कत आने की बात बताकर ठगी हो रही थी। टेली कॉलर खुद को यूएसए के फेसबुक सपोर्टर डिपार्टमेंट का अधिकारी बनकर अमेरिकी नागरिकों से बातकर उन्हें निशाना बनाते थे। मदद के बहाने 100 से 200 डालर लिए जाते थे। पुलिस मुख्यालय सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने कॉल सेंटर पर छापा मारकर मैनजर शोभित बत्रा के अलावा 21 टेली कॉलर को पकड़ा…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। साय ने कहा कि नेताजी के द्वारा देश के लिए किए गए अतुल्य योगदान को सम्मान देने के लिए उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नेताजी अपने साहसिक नेतृत्व और देश प्रेम के लिए जाने जाते थे । भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हेें आजादी दूंगा‘‘ जैसे नारों से देशवासियों में…
नैशविल। अमेरिका के स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार अमेरिका के नैशविले स्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस ने कहा कि एक किशोर लड़के ने बुधवार को टेनेसी हाई स्कूल के अंदर गोलीबारी की, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई और दूसरे को घायल कर दिया और फिर खुद की जान ले ली। स्कूल के कैफेटेरिया में चलाई गोली नैशविले पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि 17 वर्षीय एक छात्र ने एंटिओक हाई स्कूल के कैफेटेरिया के अंदर पिस्तौल से कई गोलियां चलाईं। 16…
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान पुराने विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस घटना में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज नोएडा के अस्पताल में चल रहा है. यह घटना बुधवार शाम की है, जब एक युवक शादी में शामिल होने गया था. शादी में शामिल होने गया था युवक केशव, जो देवेंद्र का भतीजा है, शादी समारोह में शामिल होने गया था. वहां पर पड़ोस के कुछ लोगों ने पुराने विवाद को लेकर उससे गाली-गलौज शुरू कर दी. जब केशव…
उत्तर भारत में दिन में मौसम काफी गर्म था, वही आज उत्तर प्रदेश में सुबह से बारिश होने लगी है। दिल्ली-एनसीआर का भी मौसम बदल गया है। वहीं मौसम विभाग ने 23 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को दिल्ली और यूपी में सुबह से ही बारिश हो होने की संभावना जताई थी और इसी के साथ ठंड फिर से बढ़ सकती है। साथ ही पंजाब हरियाणा में कोहरा होने की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और…
इम्फाल । एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में एनडीए के घटक जनता दल यूनाइटेड ने मणिपुर सरकार से औपचारिक रूप से अपना समर्थन वापस ले लिया है। जेडीयू की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष बीरेन सिंह ने समर्थन वापसी का पत्र राज्यपाल को भेज दिया है। दूसरी तरफ जेडीयू के राष्ट्रीय संगठन ने मणिपुर सरकार से समर्थन वापसी से इनकार किया है और बीरेन सिंह को राज्य इकाई के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि, यह भ्रामक और निराधार है। पार्टी ने इसका संज्ञान लिया है और पार्टी की मणिपुर इकाई के…
बेंगलुरु। इसरो के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (एलपीएससी) ने लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम के एकीकरण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद गगनयान के पहले मानवरहित मिशन के लिए क्रू मॉड्यूल को अंतरिक्ष की कक्षा के लिए रवाना किया है। इस दिशा में इसरो का पहला प्रयास गगनयान अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजने की क्षमता हासिल करने की दिशा में इसरो का पहला प्रयास है। इसरो गगनयान परियोजना के तहत मानवयुक्त चालक दल को रवाना करने से पहले अंतरिक्ष में एक मानवरहित मिशन भेजने की योजना बना रहा है। क्रू मॉड्यूल एक पूर्ण स्वायत्त अंतरिक्षयान क्रू मॉड्यूल एक पूर्ण स्वायत्त अंतरिक्षयान है,…
संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) की बैठक में बुधवार को आसमान छू रहे हवाई किराये और सरकारी एजेंसियों और विनियामक द्वारा बहुत कम कार्रवाई से जुड़ी चिंताएं हावी रहीं। इस दौरान कई सांसदों ने यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए निजी हवाई अड्डा संचालकों और विमानन कंपनियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की। नागरिक विमानन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही पीएसी अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल ने बैठक को सबसे बेहतर में से एक बताते हुए कहा 'सदस्यों ने इस बारे में गंभीर चिंता जताई की एयरपोर्ट्स इकोनामिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (एईआरए) एक विनियामक की तरह…