Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»आउटर दिल्ली में किन-किन इलाकों से होकर गुजरेगी मेट्रो
    राज्य

    आउटर दिल्ली में किन-किन इलाकों से होकर गुजरेगी मेट्रो

    By June 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आउटर दिल्ली में किन-किन इलाकों से होकर गुजरेगी मेट्रो
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । लंबे समय से पेंडिंग दिल्ली की रिठाला से कुंडली तक प्रस्तावित मेट्रो रेल लाइन को जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। वित्त मंत्रालय के तहत कार्य करने वाले पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड ने इस लाइन को अपनी मंजूरी दे दी है। बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद एक तरह से इस लाइन को वित्तीय मंजूरी मिल गई है। अब उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार की कैबिनेट से भी इस लाइन को जल्द ही मंजूरी मिल सकती है। इस लाइन का प्रस्ताव चौथे फेज के लिए किया गया था। तब से ये लाइन विचाराधीन है। अगर कैबिनेट भी इस लाइन को मंजूरी दे दे तो गाजियाबाद से रिठाला तक चल रही रेड लाइन मेट्रो का विस्तार हरियाणा के कुंडली तक हो जाएगा। इस तरह से कुंडली एनसीआर का छठा शहर हो जाएगा, जहां दिल्ली से मेट्रो पहुंचेगी। इस तरह से इस लाइन की लंबाई भी बढ़कर 60 किमी हो जाएगी और इसके स्टेशनों की संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी। फिलहाल ये रेडलाइन गाजियाबाद के बस अड्डे से लेकर रिठाला तक है। दिल्ली मेट्रो की किसी भी लाइन को कैबिनेट की मंजूरी से पहले पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की मंजूरी लेनी होती है। शनिवार को डीडीए ने जानकारी दी है कि रिठाला से नरेला होते हुए कुंडली तक जाने वाली 26.5 किमी लंबी मेट्रो रेल लाइन को पीआईबी ने अपनी मंजूरी दे दी है और इस लाइन के निर्माण में खर्च होने वाली रकम में से एक हजार करोड़ रुपये डीडीए भी देगा। सूत्रों का कहना है कि ये लाइन पूरी तरह से एलिवेटेड होगी और दिल्ली देहात के कई इलाकों को कवर करेगी। इस लाइन के निर्माण के लिए पिछले कुछ साल से दिल्ली देहात के लोगों ने आंदोलन के जरिए सरकार पर दबाव बनाया हुआ था। इससे पहले इस लाइन पर लाइट रेल चलाने जैसे प्रस्ताव भी तैयार किए गए लेकिन बाद में उन्हें बदला गया। अब इस लाइन को कुंडली तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। उम्मीद की जा रही है कि अगर इसे कैबिनेट की जल्द मंजूरी मिल जाती है तो अगले साल के शुरू में इस लाइन का निर्माण कार्य भी शुरू हो सकता है।

    Related Posts

    जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश….

    May 30, 2026

    सुशासन तिहार से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से योजनाओं का लाभ पहुंच रहा सीधे ग्रामीणों के द्वार…..

    May 30, 2026

    ग्राम पंचायत विजयनगर में जनसमस्या निवारण शिविर में कृषि मंत्री हुए शामिल….

    May 30, 2026

    छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में पंजीयन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव…..

    May 30, 2026

    वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर, डोंगनाला का हरिबोल स्वयं सहायता समूह बना महिला सशक्तिकरण का प्रेरक मॉडल….

    May 30, 2026

    मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान : 13 किलोमीटर पैदल चलकर स्वास्थ्य टीम पहुंची बड़ेपल्ली, 227 ग्रामीणों की जांच…..

    May 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश….

    May 30, 2026

    ग्राम पंचायत विजयनगर में जनसमस्या निवारण शिविर में कृषि मंत्री हुए शामिल….

    May 30, 2026

    सुशासन तिहार से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से योजनाओं का लाभ पहुंच रहा सीधे ग्रामीणों के द्वार…..

    May 30, 2026

    छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में पंजीयन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव…..

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.