Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कोल कारोबारियों की हत्या की सुपारी देने के मामले में कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू झारखंड से रायपुर लाएगी पुलिस
    छत्तीसगढ़

    कोल कारोबारियों की हत्या की सुपारी देने के मामले में कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू झारखंड से रायपुर लाएगी पुलिस

    By June 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोल कारोबारियों की हत्या की सुपारी देने के मामले में कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू झारखंड से रायपुर लाएगी पुलिस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर।

    रायपुर और रायगढ़ के कोल कारोबारियों की हत्या की सुपारी देने वाले कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से जुड़े अमन साव उर्फ अमन साहू (Gangster Aman Sahu) को रायपुर लाने की तैयारी पुलिस कर रही है। अमन झारखंड की जेल में बंद है। पुलिस रायपुर कोर्ट में अर्जी लगाएगी। प्रोडक्शन वारंट मिलने के बाद वहां की जेल से लाकर इस केस में उनकी भूमिका की जांच की जाएगी। उनसे पूछताछ से छत्तीसगढ़ में प्रोटेक्शन मनी सहित अन्य के राज खुल सकते हैं। रायपुर पुलिस ने चार शूटर और पिस्टल उपलब्ध करवाने वाले सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में अमन के खिलाफ कई अहम जानकारी पुलिस को हाथ लगी है।

    कोल कारोबारियों की सुपारी लेने वाले पप्पू सिंह और शूटर रोहित स्वर्णकार ने पुलिस के सामने गैंगस्टर अमन साहू के नाम का राजफाश हुआ है। उन्होंने कहा है वे लारेंस और अमन के कहने पर ही वे यहां कोल कारोबारियों की हत्या करने आए थे। इसी वजह से पुलिस रायपुर लाएगी। पुलिस अफसरों ने संकेत दिए हैं कि पहले झारखंड दुमका जेल में बंद अमन को लाया जाएगा। इसलिए जल्द ही कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट के लिए अर्जी लगाई जाएगी।

    दूसरे राज्यों में भी हथियार की सप्लाई
    मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की बार्डर वाले गांव से गिरफ्तार हथियार सप्लाई करने वाले तस्कर राजवीर सिंह चावला उर्फ मोंटू सिंह का देश के कई शहरों के अलावा छत्तीसगढ़ के कई गैंगस्टरों से लिंक मिला है। उप्र, बिहार, महाराष्ट्र के अलावा उसने बदमाशों को पिस्टल और बुलेट सप्लाई की है। पुलिस अब उन गिरोह का पता लगा रही है, जिन्होंने राजवीर सिंह से हथियार खरीदा है। खासतौर पर छत्तीसगढ़ के किन लोगों ने उससे पिस्टल-बुलेट ली है इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है। मप्र पुलिस से रिकार्ड भी मांगा गया है। ये पूछा गया है कि वह इसके पहले कितनी बार पकड़ा गया है। पुलिस को जो इनपुट मिला है उसके अनुसार राजीव ने बिश्नाई गैंग को कई बार हथियार सप्लाई किया है।

    2-3 हजार में बना लेते हैं पिस्टल
    राजवीर सिंह चावला और उसके गांव के ज्यादातर लोग दो से तीन हजार में ही पिस्टल बुलेट बना लेते हैं। इस वजह से वे 25 से 35 हजार में गैंगस्टरों को हथियार बेच देते हैं। टायर की स्प्रिंग और ट्रक के हैंडल के नीचे वाली राड का उपयोग पिस्टल बनाने में करते हैं। इसके अलावा अन्य उपकरण और सामान उन्हें कुछ पैसे में लोकल मार्केट में मिल जाती है।

    इंटरनेट मीडिया में तस्वीर अपलोड कर बेचता था हथियार
    राजवीर पिस्टल की बिक्री के लिए मोन्टू सिंह नाम से अपनी फर्जी फेसबुक आइडी का प्रयोग करता था। पिस्टल बनाकर उसकी तस्वीर अपनी फेसबुक आइडी में अपलोड करता था। हथियार खरीदने वाले उसकी आइडी में डली पिस्टल की फोटो को देखकर उससे फेसबुक के माध्यम से संपर्क करते थे। अवैध हथियार के खरीदी बिक्री के लिए वाट्सएप कालिंग के लिए आरोपित दो विदेशी के वाट्सएप नंबर अजरबाईजान ( 994) और पुर्तगाल ( 351) का उपयोग करता था।

    एनआइए के छापे में मिले थे 52 अवैध हथियार
    कुछ सालों पहले देश की केंद्रीय जांच एजेंसी एनआइए ने भी मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में छापामार कार्रवाई की थी। जहां एनआईए की टीम को जिले के उमटी गांव से 52 अवैध पिस्टल मिली थी। जिसे जब्त कर कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी एनआइए ने की थी। लेकिन केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा की गई छापामार कार्रवाई का जिले के 5 गांवों में कोई असर नहीं हुआ। अभी भी इन गांवों में घर-घर में अवैध हथियार बनाई और बेचीं जाती है।

     

    Related Posts

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026

    सुहेला क्षेत्र गढ़ रहा प्रगति के नए आयाम, हर समस्या का प्राथमिकता से होगा समाधान: मंत्री टंक राम वर्मा…..

    June 21, 2026

    हीरानार छात्रावास पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और बड़े लक्ष्य तय करने की दी सीख…..

    June 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.