Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»विदेश»लेबर पार्टी आज जारी करेगी अपना घोषणा पत्र, आर्थिक विकास और धन सृजन पर रहेगा जोर
    विदेश

    लेबर पार्टी आज जारी करेगी अपना घोषणा पत्र, आर्थिक विकास और धन सृजन पर रहेगा जोर

    By June 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लेबर पार्टी आज जारी करेगी अपना घोषणा पत्र, आर्थिक विकास और धन सृजन पर रहेगा जोर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। ब्रिटेन की मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी ने कहा है कि उनकी सरकार अगर सत्ता में आई तो वो धन सृजन और आर्थिक विकास पर फोकस करेंगे। लेबर पार्टी के नेता केर स्टर्मर आज अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए मतदान में करीब तीन हफ्ते का ही समय रह गया है और 4 जुलाई को ब्रिटेन में वोट डाले जाएंगे। लेबर पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को 'पूरी तरह से बदलाव' शीर्ष दिया है। सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी ने हाल ही में अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कंजरवेटिव पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में एक महत्वकांक्षी योजना का एलान किया है, जिसके तहत प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने टैक्स में 17 अरब पाउंड की कटौती करने का एलान किया है। लेबर पार्टी ने कंजरवेटिव पार्टी के इस एलान को चुनावी स्टंट करार दिया है और इसे कंजरवेटिव पार्टी की चुनाव जीतने के लिए आखिरी कोशिश करार दिया है। गौरतलब है कि लेबर पार्टी की ब्रिटेन में एक ऐसी पार्टी के रूप में पहचान है, जो जनता पर टैक्स थोपती है। ऐसे में पार्टी इस छवि को बदलने के लिए ही अपने घोषणा पत्र में धन सृजन करने और आर्थिक विकास पर फोकस कर रहे हैं। बदलने के लिए ही अपने घोषणा पत्र में धन सृजन करने और आर्थिक विकास पर फोकस कर रहे हैं। लेबर पार्टी के घोषणापत्र में बुनियादी ढांचे में बदलाव, निवेश को बढ़ावा और जॉब मार्केट में आमूल-चूल परिवर्तन की भी बात कही गई है। 

    हिंदुओं ने जारी किया अपना घोषणापत्र

    ब्रिटेन में चार जुलाई को होने वाले आम चुनाव के लिए ब्रिटेन के हिंदू समुदाय ने अपनी मांगों को लेकर एक मांगपत्र जारी किया है। इस 32 पेज के दस्तावेज में हिंदू समुदाय के लोगों वो मांगे रखी हैं, जो वो चाहते हैं कि सरकार पूरी करे। इस मांगपत्र में हिंदुओं के खिलाफ नफरत रोकने और मंदिरों की सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। हिंदू फॉर डेमोक्रेसी नामक संगठन 15 हिंदू संगठनों का समूह है। जिसमें बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था, चिन्मय मिशन, विश्व हिंदू परिषद, यूके, हिंदू काउंसिल यूके, हिंदू फोरम ऑफ ब्रिटेन, हिंदू मंदिर नेटवर्क यूके, नेशनल काउंसिल ऑफ हिंदू टेंपल्स और इस्कॉन शामिल हैं। कंजरवेटिव पार्टी के चार उम्मीदवारों ने इस मांगपत्र का समर्थन भी कर दिया है। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    June 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन…..

    June 22, 2026

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.