Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»राजस्थान रॉयल्स के कामरान खान ने IPL से लिया संन्यास
    खेल

    राजस्थान रॉयल्स के कामरान खान ने IPL से लिया संन्यास

    By June 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजस्थान रॉयल्स के कामरान खान ने IPL से लिया संन्यास
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजस्थान रॉयल्स के पूर्व गेंदबाज कामरान खान ने आईपीएल को अलविदा कह दिया है. कामरान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है. इस स्टोरी में उन्होंने लिखा है- गुडबॉय आईपीएल और वह खेल जिससे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं. इस खेल ने मुझे सबकुछ दिया, मैं अपने कोचों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, साथ ही स्वर्गीय शेन वॉर्न सर का… वह आगे लिखते हैं कि राजस्थान रॉयल्स के अलावा पुणे वॉरियर्स इंडिया, फैमली और अपने दोस्तों का शुक्रगुजार हूं. बहरहाल, इस तरह कामरान खान ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है.

    इन टीमों के लिए खेले कामरान खान…

    आईपीएल का पहला संस्करण 2008 में खेला गया था. शेन वॉर्न की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2008 का टाइटल अपने नाम किया था. कामरान खान ने इसी टीम के लिए 2009 में डेब्यू मैच खेला. राजस्थान रॉयल्स के बाद कामरान खान पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए खेले. बहरहाल, अब इस खिलाड़ी ने अपने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है. दरअसल, पिछले लंबे वक्त से कामरान खान आईपीएल और क्रिकेट से दूर थे. आखिरकार, इस तेज गेंदबाज ने अधिकारिक तौर पर रिटायरमेंट का एलान कर दिया है.

    ऐसा रहा कामरान खान का आईपीएल करियर

    कामरान खान के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो इस खिलाड़ी को बहुत ज्यादा मौके नहीं मिले. आईपीएल के 9 मैचों में कामरान खान ने 8.4 की इकॉनमी और 24.89 की एवरेज से 9 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. आईपीएल में कामरान खान राजस्थान रॉयल्स के अलावा पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए खेले. बताते चलें कि शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2008 अपने नाम किया था. हालांकि, इसके बाद 16 साल बीत गए, लेकिन राजस्थान रॉयल्स को दूसरी ट्रॉफी का इंतजार है. इस सीजन संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स क्वॉलीफायर तक पहुंची, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम बेहराखार जाकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदायों से की आत्मीय मुलाकात….

    April 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.