Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला कल
    खेल

    कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला कल

    By June 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला कल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला भारतीय समयानुसार कल रात 8 बजे से फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Super-8 दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड, पाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका को मात देकर भारतीय टीम ने जीत की हैट्रिक लगाई है. कनाडा के खिलाफ इस आखिरी ग्रुप मैच में भारत कैसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा, आइए एक नजर डालते हैं. 

    ओपनिंग कॉम्बिनेशन 

    कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ओपनिंग करने के लिए उतर सकती है. रोहित शर्मा जब सेट हो जाएं तो किसी भी टीम के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख देते हैं. विराट कोहली भी विरोधी गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ अटैक करने के लिए जाने जाते हैं.

    नंबर 3   

    कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. ऋषभ पंत इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं. बल्लेबाजी हो या विकेटकीपिंग, ऋषभ पंत का मैदान पर तगड़ा जलवा देखने को मिलता है.

    नंबर 4 

    कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं, जो अपनी विस्फोटक बैटिंग से तेजी से रन बटोरेंगे. सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में शुमार हैं. सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहता है. सूर्यकुमार यादव के सामने किसी भी गेंदबाज का बॉलिंग करना बहुत मुश्किल है, क्योंकि वह मैदान के चारों तरफ 360 डिग्री एंगल में चौके और छक्कों की बौछार करते हैं. 

    नंबर 5 

    शिवम दुबे कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. शिवम दुबे अपनी तूफानी बैटिंग और उपयोगी मीडियम पेस गेंदबाजी से किसी भी हालात में मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं.

    नंबर 6 

    कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में हार्दिक पांड्या नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. हार्दिक पांड्या एक विस्फोटक बल्लेबाज, खतरनाक गेंदबाज और फुर्तीले फील्डर हैं. हार्दिक पांड्या उन खतरनाक खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो महज एक ओवर में ही पूरे मैच का नतीजा बदल सकते हैं और ये खिलाड़ी कनाडा के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होगा.

    नंबर 7 बल्लेबाज और ऑलराउंडर

    कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर अक्षर पटेल नंबर 7 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. अक्षर पटेल नंबर 7 पर विस्फोटक बल्लेबाजी की वजह से टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित होंगे. साथ ही अक्षर पटेल अपनी कातिलाना लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी से कनाडा की बैटिंग लाइनअप की धज्जियां भी उड़ाकर रख सकते हैं. अक्षर पटेल एक गेम चेंजर खिलाड़ी हैं.

    स्पिन गेंदबाज

    चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में प्लेइंग इलेवन में चुना जा सकता है. रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल को बाहर बेंच गर्म करनी होगी. कुलदीप यादव अपनी गेंदबाजी से कनाडा की धज्जियां उड़ाकर रख सकते हैं. रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है. 

    ये होंगे तेज गेंदबाज 

    जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस मैच में प्लेइंग इलेवन में चुना जाएगा. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह कनाडा के बल्लेबाजों के लिए बेहद खतरनाक साबित होंगे. ये तीनों ही तेज गेंदबाज घातक बॉलिंग के लिए जाने जाते हैं. 

    कनाडा के खिलाफ ये हो सकती है भारत की Playing XI:

    रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम बेहराखार जाकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदायों से की आत्मीय मुलाकात….

    April 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.