Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»मनोरंजन»OTT के प्रोजेक्ट्स को सियासत कर रही सेंसर,
    मनोरंजन

    OTT के प्रोजेक्ट्स को सियासत कर रही सेंसर,

    By June 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    OTT के प्रोजेक्ट्स को सियासत कर रही सेंसर,
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' जब अनाउंस हुई, तभी से जनता इसका इंतजार कर रही थी. नेटफ्लिक्स ने फरवरी में हुए इवेंट में जब अपने नए इंडियन प्रोजेक्ट्स की झलकियां शेयर कीं, तो 'महाराज' भी उसमें शामिल थी.

    मई में अनाउंस हुआ कि ये 14 जून को रिलीज होगी. मगर इस अनाउंसमेंट के बाद फिल्म से जुनैद और जयदीप अहलावत के फर्स्ट लुक के अलावा, कोई टीजर-ट्रेलर- प्रोमो नहीं शेयर किया गया. रिपोर्ट्स आईं कि मेकर्स ने नया मार्केटिंग प्लान बनाया है और रिलीज के बाद जब कहानी के दम पर फिल्म की चर्चा होगी, तभी प्रमोशन किया जाएगा. लेकिन 'महाराज' की रिलीज से ठीक एक दिन पहले, गुरुवार को खबर आई कि ये फिल्म अब कानूनी पंगे में उलझ गई है और अब टलने वाली है. और इसकी वजह है 'महाराज' की कहानी को लेकर शुरू हुआ विवाद.

    'महाराज' का विवाद?
    जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 1862 के 'महाराज लाइबल केस' पर बेस्ड है. मामला ये था कि जर्नलिस्ट और समाज सुधारक करसनदास मूलजी ने, वल्लभ संप्रदाय की धारणाओं और धर्मगुरु (जिन्हें महाराज की पदवी दी जाती है) के आचरण पर सवाल उठाते हुए एक आर्टिकल लिखा. इसमें उन्होंने महाराज पर पर यौन दुराचार का आरोप भी लगाया. महाराज ने इस आर्टिकल के लिए करसनदास पर मानहानि का मुकदमा ठोंक दिया. करीब डेढ़ महीने की सुनवाई के बाद, कोर्ट ने करसनदास के पक्ष में फैसला दिया था.

    150 साल से ज्यादा पुरानी कहानी लेकर आ रही 'महाराज' में जुनैद ने जर्नलिस्ट करसनदास मूलजी का किरदार निभाया है. फिल्म में जुनैद के सामने जयदीप विलेन के रोल में हैं. 'महाराज' की रिलीज डेट पास आई तो सोशल मीडिया पर फिल्म को बैन करने और नेटफ्लिक्स का बॉयकॉट की डिमांड वाले हैशटैग ट्रेंड करने लगे. लोग आरोप लगा रहे हैं कि ये फिल्म  और नेटफ्लिक्स 'एंटी हिंदू' कंटेंट प्रमोट कर रही है. विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'सनातन धर्म का अपमान नहीं सहा जाएगा. 'महाराज' फिल्म को बैन किया जाए.

    फिल्म पर लगाया स्टे-
    'महाराज' को बैन करने की मांग के साथ गुजरात हाई कोर्ट में याचिका भी डाली गई. भगवान कृष्ण और वल्लभाचार्य के भक्तों की तरफ से दायर इस याचिका में कहा गया है कि फिल्म 'महाराज लाइबल केस 1862' पर आधारित है और ये 'पब्लिक ऑर्डर पर खराब असर डालने के साथ-साथ संप्रदाय  और हिंदू धर्म के अनुयायियों के विरुद्ध हिंसा भड़का सकती है.' इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने 'महाराज' की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी है. इस मामले में अगली सुनवाई 18 जून को होगी, जिसमें फिल्म का भविष्य तय होने की उम्मीद है. फिलहाल, 'महाराज' की रिलीज टल गई है.

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पक्के घर से अमृतलाल के जिंदगी में आई खुशहाली : कलेक्टर ने दी बधाई….

    June 26, 2026

    नवा रायपुर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए वृक्षारोपण कार्यों की हुई समीक्षा, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश……

    June 26, 2026

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना: 22 हजार से अधिक मरीजों को घर के पास मिला निःशुल्क उपचार…..

    June 26, 2026

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.