Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»धर्म»रोज लगाते हैं तिलक? तो इन 4 बातों का रखें ध्यान, वरना नष्ट हो जाएंगे दिनभर के पुण्य
    धर्म

    रोज लगाते हैं तिलक? तो इन 4 बातों का रखें ध्यान, वरना नष्ट हो जाएंगे दिनभर के पुण्य

    By June 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रोज लगाते हैं तिलक? तो इन 4 बातों का रखें ध्यान, वरना नष्ट हो जाएंगे दिनभर के पुण्य
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले माथे पर तिलक लगाने का विधान सदियों पुराना है. यही नहीं, कुछ लोग रोज पूजा के दौरान टीका लगाते हैं. बिना तिलक लगाए पूजा नहीं करते. माना जाता है कि माथे पर तिलक लगाने से मन शांत और एकाग्र रहता है. शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

    वहीं, सभी लोग एक जैसा तिलक नहीं लगते. कोई लंबा तिलक लगाते हैं तो कोई गोल. कोई त्रिपुंड या भस्म लगाता है. वहीं, तिलक लगाने का एक नियम होता है, ताकि तिलक से शुभ फल की प्राप्ति हो. अगर जातक नियम अनुसार तिलक नहीं लगाते तो मन की एकाग्रता भंग हो सकती है. आप गलत ढंग से तिलक लागते हैं तो इसके विपरीत परिणाम भी दिख सकते हैं.

    पाप हो जाते हैं नष्ट
    तिलक लगाने की परंपरा ऋषि-मुनियों के काल से है. मस्तिष्क पर तिलक लगाने से सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है. दिन भर में भूल-चूक से हुआ पाप भी नष्ट हो जाता है. सभी संप्रदाय के लोग अलग-अलग तरह से तिलक लगाते हैं, जैसे वैष्णव संप्रदाय के लोग त्रिपुंड उर्दपुण्ड तिलक लगाते हैं, यानी खड़ी रेखा बनती है. शैव संप्रदाय के लोग त्रिपुंड और जो शाक्त संप्रदाय के लोग हैं वो लाल चंदन अवश्य लगाते हैं.

    1. तिलक लगाते वक्त हाथ को रखे सिर के पीछे
    जब भी आप तिलक लगाएं तो बाएं हाथ को सिर के ऊपर या पीछे रहना चाहिए, ताकि उस समय दिमाग में कोई भी नकारात्मक चीज न आए. साथ ही जब भी खुद को तिलक लगाएं तो अनामिका या अंगूठे से लगाएं. क्योंकि अंगूठे का संबंध शुक्र से है जो धन वैभव संपदा का कारक ग्रह माना जाता है.

    2. उत्तर या पूर्व दिशा में खड़े होकर तिलक लगाएं
    मनुष्य के जीवन में दिशा का प्रभाव खास होता है. जब भी आप तिलक लगाएं तो उत्तर या पूर्व की दिशा में ही खड़ा होकर तिलक लगाएं, नहीं तो शुभ फल की प्राप्ति नहीं होगी. जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है.

    3. तिलक लगाते वक्त मंत्रों का उच्चारण
    तिलक लगाते वक्त एक मंत्र का उच्चारण अवश्य करना चाहिए, वह मंत्र है “ॐ चंदनस्य महत्पुण्यं पवित्रं पापनाशनम् आपदां हरते नित्यं, लक्ष्मी तिष्ठति सर्वदा.”

    4. तिलक लगाने के बाद न करें तामसिक भोजन
    तिलक लगाने के बाद तामसिक भोजन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. अगर ऐसा करते हैं तो दिनभर के पुण्य नष्ट हो जाएंगे और परेशानियां बढ़ जाएंगी.
     

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.