Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पीईकेबी ब्लॉक की अपार सफलता छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बीच अच्छी साझेदारी का परिणाम : नागर
    छत्तीसगढ़

    पीईकेबी ब्लॉक की अपार सफलता छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बीच अच्छी साझेदारी का परिणाम : नागर

    By June 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीईकेबी ब्लॉक की अपार सफलता छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बीच अच्छी  साझेदारी का परिणाम : नागर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

     राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने समुदाय-केंद्रित पहलों और परियोजना विकास कार्यों का आकलन करने के लिए सरगुजा में राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल) के परसा ईस्ट केटे बासन ब्लॉक का दौरा किया. उन्होंने आरवीयूएनएल की तरफ से सरगुजा जिले के विकास के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की.

    ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा, “पीईकेबी ब्लॉक की अपार सफलता छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बीच एक उपयोगी साझेदारी का परिणाम है. हम सरगुजा जिले के विकास में आरवीयूएनएल के योगदान पर गर्व करते हैं. राजस्थान सरकार स्थानीय समुदायों के साथ अपने बंधन को मजबूत करने एवं भविष्य में उनके सशक्तिकरण में और भी अधिक योगदान देने के लिए समर्पित है.”

    आरवीयूएनएल का पीईकेबी ब्लॉक सरगुजा में संगठित क्षेत्र में सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक है, जो लगभग 10,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्रदान करता है. इसने स्थानीय श्रमिकों को कोरबा, बिलासपुर और रायगढ़ जैसे अन्य जिलों में पलायन करने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहाँ खनन क्षेत्र ने रोजगार सृजन और स्थानीय आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. आरवीयूएनएल ने अपने खदान डेवलपर और ऑपरेटर ठेकेदार अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के माध्यम से शिक्षा, सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और कृषि में विभिन्न पहल की हैं. आरवीयूएनएल द्वारा समर्थित अदानी विद्या मंदिर लगभग 900 स्थानीय छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करता है. उल्लेखनीय रूप से, यह संभवतः भारत का एकमात्र स्कूल है. जहां छात्रों की माताओं की एक सहकारी समिति पौष्टिक नाश्ता और मध्याह्न भोजन तैयार करने और परोसने के लिए जिम्मेदार है.

    मंत्री नागर ने डोजर पुश ऑपरेशन भी लॉन्च किया और पीईकेबी ब्लॉक में आरवीयूएनएल के संचालन के लिए अक्षय ऊर्जा का उपयोग करने के लिए नौ मेगावाट की सौर परियोजना का उद्घाटन किया. उन्होंने उस जंगल का भी दौरा किया, जहां पिछले दशक में कोयला खनन के बाद पुनः प्राप्त भूमि पर आरवीयूएनएल ने स्थानीय लोगों की मदद से 11.5 लाख पेड़ लगाए हैं. उन्होंने चालू वित्त वर्ष के दौरान अतिरिक्त 2.5 लाख पेड़ लगाने के लिए चल रहे अभियान की स्थिति पर भी चर्चा की. उल्लेखनीय है कि हमने साल पेड़ के लिए नर्सरी विकसित करने में रिकॉर्ड कायम किया है.

    अपनी प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में, ऊर्जा मंत्री नागर ने अंबिकापुर पर निर्भर स्थानीय समुदायों के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए पीईकेबी ब्लॉक के पास 25-बेड का आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल स्थापित करने की योजना की घोषणा की.

    गौरतलब है कि पिछले कुछ महीने के दौरान पीईकेबी ब्लॉक के बंद होने की वजह से राजस्थान सरकार को 40 प्रतिशत अधिक कीमत चुकाकर कोयला खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा था और इसका राजस्थान के बजट पर प्रतिकूल असर पड़ा था. शनिवार को रायपुर में ऊर्जा मंत्री नगर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी मुलाकात के दौरान सरगुजा जिले के विकास के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की.

    ऊर्जा मंत्री नागर ने पिछले चार वर्षों से लगातार छत्तीसगढ़ की एकमात्र पांच सितारा रेटेड पीईकेबी कोयला खदान के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा, “कोयला खनन के बाद पुनः प्राप्त भूमि पर लगातार बड़े पैमाने पर वनीकरण परियोजना चलाकर और साल पुनर्जनन की चुनौती को सफलतापूर्वक स्वीकार करके, आरवीयूएनएल ने भारतीय खनन उद्योग में नए मानक स्थापित किए हैं. हम पीईकेबी ब्लॉक के पड़ोस में स्थित अपने दो अन्य कोयला ब्लॉकों, परसा और केटे एक्सटेंशन में भी यही सफलता दोहराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. वर्तमान में, हम केवल नौ से दस रेलवे रैक कोयला प्राप्त करने में सक्षम हैं, जबकि आवश्यकता 20 से 22 रेक की है.” उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सहयोग से आरवीयूएनएल सरगुजा और राजस्थान के हित में अपने परिचालन का विस्तार करने में सक्षम होगी, जिससे कोयला आयात के साथ कोल इंडिया पर भी हमारी निर्भरता कम होगी.

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..

    June 20, 2026

    जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था से बढ़ेगी किसानों की आय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    June 20, 2026

    जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर वनमण्डल को मिला आधिकारिक प्रमाण-पत्र….

    June 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..

    June 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.