Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»कश्मीर में हाईटेक उपकरणों के साथ कमांडो और स्नाइपर तैनात, मजबूत सुरक्षा ग्रिड की स्थापना
    देश

    कश्मीर में हाईटेक उपकरणों के साथ कमांडो और स्नाइपर तैनात, मजबूत सुरक्षा ग्रिड की स्थापना

    By June 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर मजबूत सुरक्षा ग्रिड स्थापित किया है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) कश्मीर वीके बिरदी ने वीरवार को अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में कहा कि अभी हाल ही में कुछ आतंकी घटनाओं ने प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। ऐसे कई इनपुट मिलने के बाद पुख्ता रणनीति बनाई गई है। हाईटेक उपकरणों के साथ यात्रा मार्गों पर कमांडो और स्नाइपर तैनात किए गए हैं। साथ ही कुछ बदलाव किए गए हैं, ताकि बाबा बर्फानी के भक्तों को परेशानी न हो। आईजीपी ने कहा, अमरनाथ यात्रा कश्मीर के कई जिलों से गुजरती है। इसी संदर्भ में हमने काफी विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की है। यह सुरक्षा जेके पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड फोर्सेज की अतिरिक्त टुकड़ियों ने संभाल रखी है। इस साल सुरक्षा के लिए बहुपक्षीय और बहुआयामी रणनीति अपनाई गई है। हाल ही में पुलिस द्वारा कई एंटी-मिलिटेंसी ड्रिल की गई हैं। इसको लेकर आईजीपी ने कहा, यह सुरक्षा तंत्र का अंतर्निहित भाग रहता है। हमने हाल ही में एसओपी बनाई है। उनको ध्यान में रखते हुए ड्रिल की गई हैं, क्योंकि यात्रा में सुरक्षा एजेंसियों का भारी अमला तैनात रहता है और उनका आपसी समन्वय बना रहे। जम्मू संभाग में हाल ही में हुईं आतंकी घटनाओं और देश विरोधी गतिविधियों को लेकर बिरदी ने कहा कि जब भी हम सुरक्षा को लेकर सुरक्षाबलों की तैनाती का खाका तैयार करते हैं उस समय ऐसे इनपुट के प्रति सजग रहते हैं और उसी सजगता के आधार पर रणनीति को बदला जाता है। आईजीपी ने कहा, इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के दोनों रूटों पर सुरक्षा एजेंसियों की विशेष महारत प्राप्त माउंटेन रेस्क्यू टीमें (एमआरटी) तैनात की गई हैं। दरअसल एमआरटी की तैनाती पर ज्यादा ध्यान 2022 में आई बाढ़ के बाद से दिया जा रहा है, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए थे। बिरदी ने कहा, यात्रा मार्ग काफी दुर्गम और कठिन हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऐसी विभिन्न माउंटेन रेस्क्यू टीमें तैनात की हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीएपीएफ, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी शामिल हैं। आपदा स्थिति से निपटने के लिए इन टुकड़ियों को मैपिंग किए गए रास्तों, असुरक्षित स्थानों पर तैनात किया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना के दौरान ये टीमें तुरंत प्रतिक्रिया दे सकें और रेस्क्यू व मदद पहुंचा सके।

    निगरानी में हाईवे

    अमरनाथ यात्रा के लिए हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ड्रोन, सीसीटीवी, यूएवी, स्नाइपर आदि लगाए जा रहे हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) तैनात की गई है। वीके बिरदी ने कहा, पूरे यात्रा मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है। सीसीटीवी कवरेज, ऑब्जरवेशन पॉइंट्स और हाई-राइज ऑब्जरवेशन पॉइंट जैसी रणनीति अपनाई जा रही है। जम्मू-कश्मीर के ट्रैफिक विंग की ओर से भी समय समय पर एडवाइजरी जारी की जाएगी, ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत न आए।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नीति आयोग की रिपोर्ट: देश में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लॉक, मिला दूसरा स्थान, वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बीजापुरवासियों को बधाई, मुख्यमंत्री साय बोले – यह सुशासन का प्रमाण….

    May 22, 2026

    जनता की सेवा हमारा परम धर्म- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    May 22, 2026

    सुशासन तिहार के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राही से किया संवाद’: प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंची जिंदगी…..

    May 22, 2026

    करहीबाजार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास कार्यों की सौगात, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद…..

    May 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.