Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»भोले बाबा साकार हरि पर फूटा लोगों का गुस्सा
    देश

    भोले बाबा साकार हरि पर फूटा लोगों का गुस्सा

    By July 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भोले बाबा साकार हरि पर फूटा लोगों का गुस्सा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यूपी के हाथरस में बुधवार की दोपहर भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई। इसमें 121 लोगों की जान चली गई। जबकि 150 से अधिक लोग घायल हैं। कासगंज जिले से सत्संग में गए 10 लोगों की जान चली गई। जबकि, आठ लोग घायल हैं। लोग अपनों की मौत भुला नहीं पा रहे हैं। वह घटनास्थल पर पहुंचे, तो मौतों का मंजर उनकी आंखों के सामने छा गया। अपनों या जानने वालों की मौत को याद करके घरवाले गुस्से से फफक पड़े। मैदान में लगे बाबा के होर्डिंग्स और बैनरों पर आसपास पड़े पत्थरों की बारिश करने लगे। उन्हें लगा शायद ऐसा करके उनके मन को कुछ तो शांति मिलेगी। लेकिन, शांति कहां थी वह तो अपनों की मौत के साथ छिन चुकी थी। वह गुस्से से पागल दिखे। बाबा पर आस्था की बजाय उनका आक्रोश बढ़ गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। कासगंज जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने हाथरस में हुए भोले बाबा के सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में मृतकों को सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं भोले बाबा पर भी केस दर्ज कराए जाने की मांग की। वहीं अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। चेयरमैन सत्येंद्रपाल सिंह बैस ने कहा कि हाथरस के फुलरई गांव में सत्संग में बड़ी संख्या में बाबा के भक्त पहुंचे। जिसको लेकर प्रशासन और आयोजकों द्वारा लापरवाही की गई। जिसके कारण इतना बढ़ा हादसा हो गया। इस हादसे में सबसे बढ़ा दोषी भोले बाबा हैं, जिनके कारण इतनी बढ़ी भीड़ जुटी। हादसे में लगभग सवा सौ लोगों की मौत हो गई। मामले में जो मुकदमा पंजीकृत किया गया, उसमें आयोजक एवं सेवादार के नाम हैं। लेकिन, तथाकथित भोले बाबा के खिलाफ रिपोर्ट नहीं है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो। इस हादसे के कारण अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कमल कुमार यादव, ओम प्रकाश सिंह, केशव मिश्रा, यश प्रताप सिंह, पंकज चतुर्वेदी, आशीष दीक्षित, रोहित सक्सेना, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
     

    बार एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

    कासगंज बार एसोसिएशन ने हाथरस सत्संग में मृतक हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। वहीं बैठक कर कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। दो मिनट का मौन रख कर मृतक आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि हाथरस सत्संग में हुई भगदड़ की घटना बहुत दुखद है। अधिवक्ताओं ने मृतकों के परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस घटना से सबक लेने की जरूरत है। बड़े आयोजनों से पूर्व हर तरह की तैयारी की जानी चाहिए। बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि सभी अधिवक्ता बुधवार को कार्य से विरत रहेंगे। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कार्य नहीं किया और शोक सभा में दो मिनट मौन रखकर मृतकों की आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की। हादसे को लेकर कई तरह के सवाल उठाए। इस दौरान महासचिव चेतन चौहान, कोषाध्यक्ष चूरामणि, ललित वाष्र्णेय, अभिषेक कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार शर्मा, रोहित सक्सेना सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।

    विद्यार्थियों ने जताया शोक

    आजाद गांधी इंटर कॉलेज में गुरुवार को शोक सभा हुई। इसमें हाथरस भगदड़ घटना में मृतकों को छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने श्रद्धांजलि दी और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रधानाचार्य रईस अहमद हाशिमी ने कहा कि यह हादसा दुखद है। माया देवी स्कूल में हुई शोक सभा में भी मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई है। इस दौरान प्रधानाचार्य शिव कुमार, प्रबंधक जसवीर यादव, अजय अटल, लोकेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। अमांपुर कस्बे के सहावर रोड पर व्यापार मंडल ने शोकसभा में पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की। सत्संग के बाद भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं व्यापारियों ने घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष राकेश पाराशर, नगर अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, अवधेश स्वर्णकार, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, आकाश गुप्ता सर्राफ आदि व्यापारी मौजूद रहे।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नीति आयोग की रिपोर्ट: देश में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लॉक, मिला दूसरा स्थान, वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बीजापुरवासियों को बधाई, मुख्यमंत्री साय बोले – यह सुशासन का प्रमाण….

    May 22, 2026

    जनता की सेवा हमारा परम धर्म- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    May 22, 2026

    सुशासन तिहार के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राही से किया संवाद’: प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंची जिंदगी…..

    May 22, 2026

    करहीबाजार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास कार्यों की सौगात, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद…..

    May 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.