Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»विदेश»कौन हैं कीर स्टारमर? बन सकते हैं इंग्लैंड के नए प्रधानमंत्री, ऋषि सुनक को लगेगा झटका…
    विदेश

    कौन हैं कीर स्टारमर? बन सकते हैं इंग्लैंड के नए प्रधानमंत्री, ऋषि सुनक को लगेगा झटका…

    By July 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कौन हैं कीर स्टारमर? बन सकते हैं इंग्लैंड के नए प्रधानमंत्री, ऋषि सुनक को लगेगा झटका…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंग्लैंड में आम चुनाव हो रहे हैं। एग्जिट पोल ने विपक्षी लेबर पार्टी की शानदार जीत की भविष्यवाणी की है।

    लगभग 15 साल लंबे कंजर्वेटिव शासन का अंत होता दिख रहा है। अंतिम परिणाम अब से कुछ ही देर में जारी हो जाएंगे। आपको बता दें कि 2019 में बोरिस जॉनसन ने कंजर्वेटिव पार्टी को निर्णायक जीत दिलाई थी।

    वर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने समय से छह महीने पहले चुनाव करवाकर लोगों को आश्चर्य में डाल दिया था। एग्जिट पोल अगर नतीजे में बदलते हैं तो उनकी दक्षिणपंथी पार्टी भारी हार की ओर आगे बढ़ रही है। उनका यह दांव उल्टा पड़ता दिख रहा है।

    सेंटर-लेफ्ट लेबर को 2005 के बाद पहली बार आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के अनुसार, 61 वर्षीय लेबर नेता कीर स्टारमर संसद में सबसे बड़ी पार्टी के नेता के रूप में उभर रहे हैं। वह ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। 

    आपको बता दें कि इंग्लैंड में 650 सीटें हैं। कीर स्टारमर की पार्टी को 326 से कहीं अधिक सीटें मिलने की उम्मीद है। इस चुनाव में सरकार के कई मंत्री हार सकते हैं।

    चर्चा तो यहां तक है कि ऋषि सुनक भी अपनी सीट नहीं बचा पाएंगे। अगर उन्हें हार का सामना करना पड़ता है तो इंग्लैंड की इतिहास में ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे।

    कौन हैं कीर स्टारमर?
    कीर स्टारमर का जन्म 1962 में लंदन में हुआ था। वे सरे के ऑक्सटेड शहर में पले-बढ़े। उनका पालन-पोषण उनके टूलमेकर पिता और NHS नर्स मां ने किया।

    वे छोटी उम्र से ही राजनीतिक रूप से सक्रिय थे। 16 साल की उम्र में लेबर पार्टी यंग सोशलिस्ट में शामिल हो गए।

    स्टारमर की एक मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि है। उनके पास लीड्स विश्वविद्यालय से लॉ से ग्रैजुएशन की डिग्री हैं। वह ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में भी पढ़ें।

    राजनीति में प्रवेश करने से पहले स्टारमर का मानवाधिकार बैरिस्टर के रूप में सफल करियर था। उन्होंने उत्तरी आयरलैंड पुलिस बोर्ड में मानवाधिकार सलाहकार के रूप में कार्य किया और 2002 में क्वीन्स काउंसल नियुक्त किए गए।

    स्टारमर 2008 से 2013 तक लोक अभियोजन निदेशक थे, जहां उन्होंने स्टीफन लॉरेंस हत्याकांड जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों को निपटाया। 

    वह 2015 में हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए होलबोर्न और सेंट पैनक्रास से सांसद के रूप में चुने गए थे।

    स्टारर ने 2016 ब्रेक्सिट जनमत संग्रह के दौरान असफल ब्रिटेन स्ट्रॉन्गर इन यूरोप अभियान का समर्थन किया था। बाद में जेरेमी कॉर्बिन के नेतृत्व में दूसरे जनमत संग्रह की वकालत की। 

    कॉर्बिन के इस्तीफे के बाद स्टारर ने वामपंथी मंच पर 2020 का लेबर नेतृत्व चुनाव जीता। 

    स्टारमर को उनके शाकाहार होने के लिए जाना जाता है। उनके बारे में लोगों में मतभेद है। कुछ लोग उन्हें सत्ता की चाह वाले दक्षिणपंथी के रूप में पहचानते हैं।

    The post कौन हैं कीर स्टारमर? बन सकते हैं इंग्लैंड के नए प्रधानमंत्री, ऋषि सुनक को लगेगा झटका… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डिजिटल क्रांति की ओर नारायणपुर का कृषि क्षेत्र, 176 गांवों में 55 हजार से अधिक खसरों का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे….

    August 26, 2026

    विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, महतारी वंदन से आरभ हुआ सफ़र- ड्रोन दीदी, ई-रिक्शा दीदी और लखपति दीदी बन गढ़ रही आत्मनिर्भरता की राह…

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख…..

    August 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खेल दिवस पर 29 अगस्त को खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य अलंकरण….

    August 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.