Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»धर्म»यहां भगवान परशुराम के पिता जम्दग्नि ऋषि का था आश्रम, यहां से निकलता है कुंड से गर्म पानी…
    धर्म

    यहां भगवान परशुराम के पिता जम्दग्नि ऋषि का था आश्रम, यहां से निकलता है कुंड से गर्म पानी…

    By July 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यहां भगवान परशुराम के पिता जम्दग्नि ऋषि का था आश्रम, यहां से निकलता है कुंड से गर्म पानी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सिरोही : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम के पराक्रम के बारे में तो हम सभी जानते हैं. देश में भगवान परशुराम के कई मंदिर है, लेकिन आज हम आपको भगवान परशुराम के पिता जमदग्नि ऋषि के आश्रम के बारे में बताने जा रहे हैं. सिरोही जिले के पिंडवाड़ा तहसील में वासा गांव से करीब 1.5 किलोमीटर दूर पहाडियों के बीच बने इस प्राचीन स्थान पर वर्तमान में शिव मंदिर है.

    ऋषि जमदग्नि के नाम पर ही यहां बने शिव मंदिर का नाम जाबेश्वर महादेव पड़ा. मंदिर के चारों तरफ पहाडियां और हरियाली नजर आती है. पास में एक तालाब में काफी संख्या में कमल के फूल खिलते हैं. वहीं मंदिर के आगे मंदाकिनी कुंड में बने गोमुख से गर्म पानी आता है. जो भक्तों में चर्चा का विषय बना हुआ है. ये पानी बिना किसी मोटर के प्राकृतिक रूप से बह रहा है.

    मंदिर में जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा के साथ ही भगवान शिव विराजमान है. यहां भगवान परशुराम का मंदिर भी है. मंदिर के मध्य भाग में बने जलकुंड में भगवान शिव की योग मुद्रा में मूर्ति विराजमान हैं. मंदिर परिसर में धर्मशाला, भोजनशाला और गौशाला भी बनी हुई है. गौशाला में काफी संख्या में गायों की देखभाल होती है.

    भगवान परशुराम ने सहस्त्रबाहु अर्जुन से युद्ध कर छुड़वाई थी गायें
    सेवानिवृत प्रधानाचार्य और भक्त राजेश दवे ने मंदिर को लेकर मान्यताओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मान्यताओं के अनुसार जाबेश्वर महादेव मंदिर में कई हजारों वर्ष पहले भ्रगु ऋषि के वंशज परशुराम के पिता जमदग्नि ऋषि का आश्रम हुआ करता था. आसपास घना जंगल था. एक बार प्रतापी राजा सहस्त्रबाहु अर्जुन अपनी सेना के साथ यहां आए थे. घने जंगल में भी यहां गौशाला में गायों के दूध और अन्य पेड़-पौधों से पूरी सेना को भोजन करवाया गया.
    ये देखकर सहस्त्रबाहु अर्जुन को आश्चर्य हुआ कि इतने घने जंगल में कम सुविधाओं के बीच पूरी सेना को भोजन कैसे करवाया गया. इसका पता किया गया तो यहां कामधेनु नंदिनी गाय के होने का पता लगा. सहस्त्रबाहु अर्जुन के मन में लालच आया और ऋषि से गायें मांगी, तो ऋषि ने मना कर दिया तो वे बलपूर्वक गायों को अपनी सेना के साथ ले जाने लगे. इस बात का पता लगने पर परशुराम ने सेना के साथ आश्रम से कुछ दूर पहुंचने पर सहस्त्रबाहु और उसकी सेना के साथ युद्ध किया और गायों को छुड़वाकर वापस आश्रम में लाया.

    कई समाजों के कुलदेवता और मन्नत करने आते हैं भक्त
    मंदिर को लेकर क्षेत्र में काफी मान्यता है. जाबेश्वर महादेव कई समाजों के कुलदेवता मानें जानें से यहां काफी भक्त मन्नत, मुंडन, धोक देने समेत अन्य रस्मों के लिए आते हैं. मंदिर और आसपास के विकास में केतन ओझा के प्रयासों ने अहम भूमिका निभाई है.
     

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.