Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बारिश में पुलिस के जवान ने दर्द से तड़पती गर्भवती महिला को कावड़ में पहुंचाया अस्पताल
    छत्तीसगढ़

    बारिश में पुलिस के जवान ने दर्द से तड़पती गर्भवती महिला को कावड़ में पहुंचाया अस्पताल

    By July 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बारिश में पुलिस के जवान ने दर्द से तड़पती गर्भवती महिला को कावड़ में पहुंचाया अस्पताल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायगढ़

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पुलिस ने मानवता की मिशाल पेश की है. कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़ों और जंगलों के बीच ग्राम पारेमेर घुटरूपारा बसा है. बरसात के दिनों में गांव की ओर चार पहिया वाहन का पहुंचना मुश्किल है. ऐसे में घुटरूपारा में एक महिला को प्रसव पीड़ा उठना परिवार के लिए मुसीबत बन गया. परिवार ने डायल 112 को मदद के लिए संपर्क किया. सूचना पर वाहन से टीम मदद के लिए रवाना हुई लेकिन गाड़ी के लिए रास्ता नहीं होने से आरक्षक पैदल ही पीड़िता के घर पहुंचे और बिना देरी किये कावड़ में बैठकर गर्भवती महिला को पहाड़ी और नाला पार करते हुए 3 किलोमीटर का सफर तय कर वाहन तक लाए. जिसके बाद महिला को वाहन से अस्पताल ले जाया जा रहा तभी बीच रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ गई और रास्ते में ही सूझबूझ के साथ मितानिनों की मदद से महिला का प्रसव कराया गया.

    जानकारी के अनुसार, कापू थाना अंतर्गत घुटरूपारा निवासी सुष्मिता (28 साल) का प्रसव पीड़ा उठा. जिसके बाद महिला के परिजनों ने डायल 112 से मदद के लिए संपर्क किया. मेडिकल इमरजेंसी का काॅल कापू थाना राईनो को प्राप्त हुआ. वहीं डायल 112 ड्यूटी में तैनात आरक्षक विपिन किशोर खलखो और ईआरवी वाहन चालक छोटू दास तुरंत रवाना हुए . गर्भवती महिला का घर नाला, पहाड़ी के उस पार स्थित होने और वाहन आवागमन के लिए रास्ता नहीं होने से आरक्षक और वाहन चालक पैदल ही महिला के घर पहुंचे. गर्भवती महिला की स्थिति को देखकर बिना देरी किये आरक्षक प्रबल किशोर ने कावड़ से प्रसव पीड़ित महिला को वाहन तक ले जाने घरवालों को राजी किया और स्वयं एक युवक के साथ कांवर में महिला को उठाकर वाहन की ओर चल पड़ा. गर्भवती महिला को कांवर में लेकर जवान करीब 3 किमी पहाड़ी, नाला को पार कर वाहन तक पहुंचा और वाहन में बिठाकर अस्पताल ले जा रहा था.

    इस दौरान रास्ते में गर्भवती महिला को अत्यधिक पीड़ा होने से जवान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन पेड़ की आड़ में खड़ा करवाया. जहां मितानिन और महिला के परिजन ने पर्दा कर गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया. प्रसव के बाद डायल 112 वाहन से तत्काल नजदीकी शासकीय अस्पताल जमरगा में महिला और शिशु को भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा दोंनो को स्वस्थ बताया. स्थानीय लोगों ने ऐसी स्थिति में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और डायल 112 के माध्यम से सहायता प्रदान करने की सराहना की है.

    Related Posts

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026

    सुहेला क्षेत्र गढ़ रहा प्रगति के नए आयाम, हर समस्या का प्राथमिकता से होगा समाधान: मंत्री टंक राम वर्मा…..

    June 21, 2026

    हीरानार छात्रावास पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और बड़े लक्ष्य तय करने की दी सीख…..

    June 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.