Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राजनीती»दिल्ली में भाजपा और संघ के प्रमुख नेताओं के बीच बैठक
    राजनीती

    दिल्ली में भाजपा और संघ के प्रमुख नेताओं के बीच बैठक

    By July 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में भाजपा और संघ के प्रमुख नेताओं के बीच बैठक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली ।  भाजपा में इन दिनों उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ी हलचल मची हुई है।पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के बीच में लगातार मतभेद की खबरें बाहर आ रही हैं। मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में दोनों मुख्यमंत्री शामिल नहीं हो रहे हैं। तीनों के बीच मतभेद की खबर सुर्खियों में है। मीडिया में कहा जा रहा है, केंद्रीय नेतृत्व उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलना चाहता है। दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं।
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। कल भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों की एक बैठक बुलाई है। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी दिल्ली में हैं।कहा जा रहा है, कल एक उच्च स्तरीय बैठक दिल्ली में होने जा रही है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संघ प्रमुख मोहन भागवत, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक इस   बैठक में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश की सत्ता और संगठन के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर दिल्ली का राजनीतिक माहौल काफी गर्म है। बड़ी संख्या में भाजपा के उत्तर प्रदेश के विधायक दिल्ली पहुंचे हुए हैं। भाजपा के अंदर उत्तर प्रदेश की सत्ता और संगठन को लेकर जो तूफान पार्टी के अंदर मचा हुआ है। उसको देखते हुए समाजवादी पार्टी भी उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हो गई है। कहा जा रहा है, भाजपा के बहुत सारे विधायक बगावत की मुद्रा में है। ऐसी स्थिति में भाजपा हाईकमान के लिए उत्तर प्रदेश का मामला सुलझाने की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। शनिवार को इस मामले में कोई बड़ा निर्णय भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ले सकता है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के दिल्ली पहुंचने के बाद इस मामले की गंभीरता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। यह कहा जा रहा है, एक-दो दिन के अंदर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में भाजपा हाईकमान कोई बड़ा फैसला लेने जा रहा है। भाजपा हाईकमान और संघ इस मामले में भी चर्चा कर रहा है। यदि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाया जाता है। तो इसका असर हरियाणा झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव में किस तरह से पड़ेगा। इसका भी आकलन किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व के एक बड़े चेहरे हैं।

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों की स्मृति में किया पौधारोपण, कहा- बस्तर अब खुली और आजाद हवा में सांस ले रहा है…..

    August 15, 2026

    जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    August 15, 2026

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ….

    August 15, 2026

    देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    August 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.