Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने MLC Final में वॉशिंगटन फ्रीडम को दिलाई चैंपियनशिप, टी20 वर्ल्ड कप में भी दिखाया अपना टैलेंट
    खेल

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने MLC Final में वॉशिंगटन फ्रीडम को दिलाई चैंपियनशिप, टी20 वर्ल्ड कप में भी दिखाया अपना टैलेंट

    By July 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने MLC Final में वॉशिंगटन फ्रीडम को दिलाई चैंपियनशिप, टी20 वर्ल्ड कप में भी दिखाया अपना टैलेंट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेजर लीग क्रिकेट 2024 का खिताब वॉशिंगटन फ्रीडम ने जीता. वॉशिंगटन फ्रीडम को उस ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने विजेता बनाया, जो 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में कॉमेंट्री करता हुआ नज़र आ रहा था. मेजर लीग क्रिकेट 2024 में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ की धुआंधार बैटिंग देखकर तो यही लग रहा है कि ऑस्ट्रलिया ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का चुनाव करने में बहुत बड़ी गलती कर दी थी. 

    यहां हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ की. जून में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम की जगह कॉमेंट्री बॉक्स में नज़र आए थे. स्मिथ को टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बनाया था. अब वही स्मिथ मेजर लीग क्रिकेट में धुआंधार बैटिंग करते हुए नज़र आए. स्मिथ ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्नसस के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले में 52 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 88 रनों की पारी खेली. इस पारी के लिए स्मिथ को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब भी दिया गया. बता दें कि स्मिथ वॉशिंगटन फ्रीमड के कप्तान हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बनाया. 

    स्मिथ ने सिर्फ फाइनल मुकाबले में ही नहीं, बल्कि पूरे सीज़न इसी तरह धुआंधार बल्लेबाज़ की और टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ रहे. स्मिथ ने 9 मैचों की 9 पारियों में 56.00 की औसत और 148.67 के स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए. 

    ऐसा रहा फाइनल मैच का हाल 

    सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्नस और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच मेजर लीग का फाइनल मैच भारतीय समय के अनुसार 29 जुलाई, सोमवार को खेला गया. मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्नस ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए स्मिथ ने सबसे बड़ी पारी खेली. फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्नस 16 ओवर में 111 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह स्मिथ की कप्तानी वाली वॉशिंगटन फ्रीडम ने 96 रनों से जीत अपने नाम की. 

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.