Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अब स्कूलों में भी एआई पर होगा एक सब्जेक्ट
    मध्यप्रदेश

    अब स्कूलों में भी एआई पर होगा एक सब्जेक्ट

    By August 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब स्कूलों में भी एआई पर होगा एक सब्जेक्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । एक दौर था, जब माध्यमिक स्तर के बाद करियर के तौर सबसे अहम विषय में पीसीएम को ही तवज्जो दी जाती थी। इसके बाद कम्प्यूटर का दौर आया, तब विद्यार्थियों का रुझान सीएस की ओर हुआ। वर्तमान में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सब्जेक्ट ने आकर्षित किया है। यहीं कारण है कि अब सीबीएसई स्कूल के दौर में बेहतर करियर के रूप में एआई विषय सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
    स्कूलों में अतिरिक्त विषय के रूप में एआई को शामिल किया जा रहा है। शहर के सीबीएसई स्कूल भी अब एआर्ई की शिक्षा दी जा रही है। इसके जरिए न केवल विद्यार्थियों को तकनीक का ज्ञान दिया जा रहा है बल्कि उनकी रचनात्मकता को निखारने का भी प्रयास किया जा रहा है।

    पांच वर्षों से पढ़ा रहे एआई
    सीबीएसई ने करीब पांच वर्ष पहले एआई सब्जेक्ट को छठे विषय के रूप में पढ़ाने की शुरुआत की थी। इसके बाद से ही इंदौर के सीबीएसई स्कूलों में इसकी शुरूआत हुई है। कई स्कूलों ने कक्षा नौवीं तो कई ने कक्षा 11वीं से छटे विषय के रूप में एआई पढ़ाना शुरू किया है। निजी स्कूल प्राचार्य आभा जोहरी ने बताया कि हमारे स्कूल में करीब पांच वर्ष पहले एआर्ई विषय पढ़ाना शुरू किया गया है। इसके लिए कम्प्यूटर शिक्षक को नियुक्त किया गया। यह विषय छठे विषय के रूप में पढ़ाया जा रहा है। कम्प्यूटर लैब में ही एआई के साफ्टवेयर और सीबीएसई द्वारा निर्धारित ऑनलाइन कंटेंट पढ़ाया जा रहा है। विद्यार्थी में इसमें काफी रुचि ले रहे है। कुछ नए सब्जेक्ट भी जोड़े गए है।

    बेहतर भविष्य बना सकते हैं
    अब विद्यार्थी और उनके स्वजन भी एआई विषय को लेकर जागरूक हो रहे है। सीबीएसई स्कूलों में एआई विषय को छठे विषय के रूप में लिया जा रहा है। इस छठे विषय में फिजिकल एजुकेशन, आइटी, सीएस आदि विषय भी है। लेकिन सबसे ज्यादा रूझान एआई को लेकर ही है। सीबीएसई मामलों के जानकार संजय मिश्रा ने बताया कि अधिकांश सीबीएसई स्कूलों में 11वीं कक्षा से मुख्य पांच विषय के अलावा छठे विषय के रूप में एआई पढ़ाया जा रहा है। इस विषय को पढ़ाने के लिए सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है। करियर के लिहाज से एआई क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। वर्तमान में हर एक क्षेत्र में एआई का दखल बढऩे लगा है। ऐसे में आने वाले समय में एआई के क्षेत्र में रोजगार के कई अवसर मिलेंगे। अभी तक विद्यार्थी इस विषय से जुडक़र अपना बेहतर करियर बना सकते है।

    यह आ रही है दिक्कत
    विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में कॉलेजों एआई विषय और कोर्स को लेकर ज्यादा विकल्प नहीं है। जिसके चलते स्कूलों में एआई विषय के लिए बेहतर शिक्षक मिलना मुश्किल हो रहा है। अधिकांश स्कूलों में कम्प्यूटर टीचर्स को ही ट्रेनिंग देकर तैयार किया गया है। वहीं कुछ स्कूलों में एआई टीचर उपलब्ध है।

    Related Posts

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा और बनगांव में लगेंगे शिविर, 43 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा समस्याओं के त्वरित समाधान का लाभ….

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

    May 6, 2026

    साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समर्पण को किया आत्मसात : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति….

    May 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा और बनगांव में लगेंगे शिविर, 43 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा समस्याओं के त्वरित समाधान का लाभ….

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.