Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»15 दिनों में राज्यपाल बनाओ नहीं तो… BJP को पूर्व सांसद ने दे दिया अल्टीमेटम…
    देश

    15 दिनों में राज्यपाल बनाओ नहीं तो… BJP को पूर्व सांसद ने दे दिया अल्टीमेटम…

    By August 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    15 दिनों में राज्यपाल बनाओ नहीं तो… BJP को पूर्व सांसद ने दे दिया अल्टीमेटम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ महीनों पहले ही शिवसेना के पूर्व सांसद ने भारतीय जनता पार्टी को अल्टीमेटम दे दिया है।

    खबरें हैं कि आनंदराव अडसुल ने साफ कर दिया है कि अगर उन्हें राज्यपाल नहीं बनाया गया, तो वह पूर्व सांसद नवनीत राणा के मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

    अडसुल ने पहले भी दावा किया था कि उन्हें राज्यपाल बनाने का ऑफर दिया गया था।

     अडसुल ने मंगलवार को भाजपा को चेतावनी दी है कि अगर 15 दिनों में राज्यपाल नहीं बनाया गया, तो वह राणा के जाति प्रमाण पत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल करेंगे।

    खास बात है कि अप्रैल में ही शीर्ष न्यायालय ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया था, जिसमें उनके अनुसूचित जाति यानी SC सर्टिफिकेट को रद्द करने की बात कही गई थी।

    रिपोर्ट के अनुसार, अडसुल ने कहा, ‘उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुझे भरोसा दिया था कि राज्यपाल के तौर पर मेरी नियुक्ति होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी मुझे आश्वासन दिया था, लेकिन कोई वादा पूरा नहीं हुआ। मैं हमेशा इंतजार नहीं कर सकता। मैं अगले 15 दिन और इंतजार करूंगा, लेकिन इसके बाद सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा और नवनीत राणा के जाति प्रमाण पत्र के खिलाफ क्यूरेटिव पिटीशान दाखिल करूंगा।’

    अखबार के मुताबिक, अडसुल ने मई में दावा किया था कि अमरावती सीट पर दावा छोड़ने के लिए उन्हें अमित शाह ने राज्यपाल पद का वादा किया है।

    खास बात है कि अडसुल दो बार अमरावती सीट से जीत चुके हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राणा को इस सीट से मैदान में उतारा था।

    सीट पर दावा छोड़ने वाले अडसुल का कहना था कि भाजपा ने शिवसेना से दो केंद्रीय मंत्री पद और दो राज्यपाल का वादा किया था, लेकिन कोई पूरा नहीं हुआ।

    उन्होंने आरोप लगाए थे कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस ने पत्र भी लिखा था, जिसमें राज्यपाल के तौर पर उनकी नियुक्ति की सिफारिश की गई थी।

    उनका दावा था कि पत्र को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के पास भेजा गया था, लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया। इस बार उन्होंने कहा, ‘फडणवीस के वादे को 25 महीने बीत गए हैं और अमित शाह के वादे को ढाई महीनों से ज्यादा का समय हो चुका है…। अब मैं और ज्यादा इंतजार नहीं करूंगा।’

    The post 15 दिनों में राज्यपाल बनाओ नहीं तो… BJP को पूर्व सांसद ने दे दिया अल्टीमेटम… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री….

    July 7, 2026

    डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….

    July 5, 2026

    मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…..

    July 5, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.