Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जशपुर के बगीचा शहर में हाथी ने बरपाया कहर, चार लोगों को उतारा मौत के घाट
    छत्तीसगढ़

    जशपुर के बगीचा शहर में हाथी ने बरपाया कहर, चार लोगों को उतारा मौत के घाट

    By August 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जशपुर के बगीचा शहर में हाथी ने बरपाया कहर, चार लोगों को उतारा मौत के घाट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जशपुर ।    छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जशपुर जिले के बगीचा शहर में बीती रात जंगली हाथी ने कहर मचा दिया। इस हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना की पुष्टि जिला वनमंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने की है, जिसने पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना दिया है। खराब मौसम के कारण क्षेत्र में बिजली बाधित थी, जिससे रात के समय में अंधेरा छाया हुआ था। इसी बीच, गम्हरिया मोहल्ले में सड़क किनारे स्थित एक घर पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया, जहां परिवार के छह सदस्य सो रहे थे। हाथी ने पहले पिता, पुत्री, और चाचा पर हमला किया और फिर पड़ोस में रहने वाले एक युवक को भी निशाना बनाया। ग्रामीणों के अनुसार, हो-हल्ला सुनकर पड़ोसी का एक युवक बाहर निकला, लेकिन हाथी ने उसे भी पटककर मार डाला। 

    इन लोगों की हुई मौत

    1. रामकेश्वर सोनी (उम्र 35 वर्ष) – पिता
    2. रवीता सोनी (उम्र 09 वर्ष) – पुत्री
    3. अजय सोनी (उम्र 25 वर्ष) – मृतिका का चाचा
    4. अश्विन कुजूर (उम्र 28 वर्ष) – पड़ोसी

    जांजगीर चांपा पहुंचा हाथी, दहशत में ग्रामीण

    जांजगीर चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र के हरदी विशाल गांव में एक दंतैल हाथी ने स्कूल परिसर में रखे मोटर साइकिल और साइकिल को अपनी सूंड से उठा लिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हाथी विचरण कर रहा है, जिसे लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग और पुलिस ने हाथी पर नजर बनाकर रखी हुई है।

    शुक्रवार को हाथी कोरबा जिले से होकर जांजगीर चांपा जिले के बलौदा वन मंडल में पहुंचा। हरदिविशाल गांव में शाम करीब पांच बजे के बाद स्कूल के अंदर घुसा गया और साइकिल को उठाकर इधर-उधर करने लगा और एक मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचाया है। हाथी की सारी हरकतों को गांव के लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया। उत्पाद करने के बाद वह खेतों में चला गया और फसलों को नुकसान पहुंचाते हुए रात को खिसोरा गांव के ठेठवार पारा की चला गया। डीएफओ प्रियंका पांडेय ने बताया कि झुंड से बिछड़ने के बाद वह चार दिन पहले बलौदा वन मंडल के क्षेत्र में पहुंचा था, जिसके बाद कोरबा चला गया था। शुक्रवार की शाम को फिर से हाथी बलौदा पहुंचा है। गांव के लोगों को बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है और हाथी के सामने नहीं आने की अपील की गई है। हाथी को सुरक्षित दूसरी जगह भेजना के लिए अचानक मार्ग से एक ट्रैकर हाथी को मंगाया गया है, जो कि अपनी आवाज से हाथी को बुलाकर उसे रिहायसी इलाकों से दूर जंगल में छोड़ सके।

    Related Posts

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

    June 19, 2026

    पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 19, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा….

    June 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

    June 19, 2026

    पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.