Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सेक्टर फॉर्मूला फेल…बनेंगी समितियां
    मध्यप्रदेश

    सेक्टर फॉर्मूला फेल…बनेंगी समितियां

    By August 13, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सेक्टर फॉर्मूला फेल…बनेंगी समितियां
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। मप्र में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए जो सेक्टर फॉर्मूला लागू किया था, वह पूरी तरह फेल हो गया है। इसलिए पार्टी के रणनीतिकारों ने मप्र में नई व्यवस्था लागू करने की रणनीति बनाई है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश संगठन के गठन के बाद मप्र में सेक्टर व्यवस्था को खत्म कर उसकी जगह समितियों का गठन किया जाएगा। अब पंचायत और वार्ड स्तरीय समिति बनाई जाएंगी।
    गौरतलब है कि कांग्रेस को मप्र में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी हार के बाद पार्टी लगातार मंथन कर रही है। भोपाल में लगातार बैठकों का दौर चला अब दिल्ली में 13 अगस्त को कांग्रेस की बैठक होने वाली है। जिसमे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, भंवर जीतेन्द्र सिंह सहित कई दिग्गज शामिल होंगे। इस दौरान पिछले कुछ महीनों में हुए कामकाज का फीडबैक लेने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जीतू पटवारी और जीतेन्द्र सिंह मप्र में कांग्रेस के द्वारा किये गए अब तक के कामकाज की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किये गए कार्यों के क्या फीडबैक मिले है इसकी पूरी रिपोर्ट बैठक में दी जाएगी।
    विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा से करारी हार मिलने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस के संगठन में परिवर्तन होगा। इसमें सेक्टर व्यवस्था समाप्त कर पंचायत और वार्ड स्तर पर समितियां बनाई जाएंगी। इनमें स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य बनाया जाएगा। इसी तरह अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ा वर्ग के जो विभिन्न प्रकोष्ठ बनाए गए थे उन्हें भी विभागों में समायोजित किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के साथ नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। कमल नाथ के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश में बूथ, सेक्टर और मंडलम पर सर्वाधिक ध्यान दिया गया था। इनके अध्यक्षों से ही प्रदेश कांग्रेस सभी जानकारियां लिया करती थी। विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद चले मंथन में यह बात निकलकर आई कि स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की नाराजगी रही। वरिष्ठों को दरकिनार करके नए लोगों को संगठन की जिम्मेदारी दी गई पर उन्होंने काम नहीं किया। पंचायत और वार्ड स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को अवसर मिलना चाहिए। इस सुझाव पर प्रदेश इकाई सैद्धांतिक तौर पर सहमत है और यह तय किया है कि सेक्टर व्यवस्था को समाप्त करके पंचायत और वार्ड स्तरीय समिति बनाई जाएंगी। इससे प्रत्येक गांव और वार्ड में पार्टी का नेटवर्क तैयार हो जाएगा और स्थानीय कार्यकर्ताओं की पूछपरख भी होगी।
    प्रदेश कांग्रेस के संगठन में दशकों बाद बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसमें पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक युवा चेहरे दिखाई देंगे। पार्टी ने पीढ़ी परिवर्तन का संदेश तो जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष, उमंग सिंघार को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उप नेता बनाकर दे दिया पर अब इसका विस्तार प्राथमिक इकाई तक किया जाएगा। ऐसे युवाओं को आगे बढ़ाया जाएगा जो किसी गुट से नहीं बल्कि वैचारिक रूप से कांग्रेस के साथ हैं। प्रदेश में कांग्रेस का संगठन दशकों तक श्यामाचरण शुक्ल, अर्जुन सिंह, दिग्विजय सिंह, कमल नाथ के ईद-गिर्द घुमता रहा है। सभी नेता अपने समर्थकों को आगे बढ़ाते रहे। इसमें ऐसे कार्यकर्ता पीछे छूट गए जो किसी गुट मेंं नहीं बल्कि वैचारिक रूप से कांग्रेस के साथ थे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संगठन में युवाओं को आगे बढ़ाने की शुरुआत की। अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार को केंद्रीय संगठन में जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाया और अब इसे और विस्तार दिया जा रहा है।
    हर स्तर से फीडबैक
    दरअसल, विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कार्यकर्ताओं में आई निराशा को दूर करने के लिए तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ को हटाकर चुनाव हराने के बावजूद जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। अजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं के रहते हुए भी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता हेमंत कटारे को बनाकर पीढ़ी परिवर्तन का संदेश दिया। अब इसे और आगे बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक मंथन किया गया है। हर स्तर से फीडबैक लेकर नई टीम का खाका तैयार होगा। प्रत्येक स्तर पर 50 प्रतिशत तक युवाओं को मौका मिलेगा। पदाधिकारी भी सीमित ही बनाए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि हर स्तर पर चर्चा कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। युवाओं को अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ाया जाएगा। कमल नाथ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए संगठन की मजबूती के लिए भाजपा की तर्ज पर जिलों में संगठन मंत्री नियुक्त किए थे। इन्हें जिले में पार्टी के सभी संगठनों के साथ समन्वय बनाकर काम करने का दायित्व दिया था। इस प्रयोग को आगे बढ़ाया जाएगा। जिला प्रभारी की व्यवस्था के साथ-साथ कोर कमेटी भी बनाई जाएगी। इसे द्वारा लिए जाने वाले निर्णय सभी संगठनों पर लागू होंगे। प्रदेश कांग्रेस के साथ-साथ सभी सहयोगी संगठनों में भी बदलाव होगा। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस में स्थान मिलेगा। वहीं, युवा कांग्रेस की नई टीम भी बनेगी। महिला कांग्रेस भी पदाधिकारियों के काम का आकलन करके संगठन में परिवर्तन करेगी।

    Related Posts

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

    August 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा….

    August 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.