Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»महालोक बनाने की घोषणाएं अधर में लटकी
    मध्यप्रदेश

    महालोक बनाने की घोषणाएं अधर में लटकी

    By August 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महालोक बनाने की घोषणाएं अधर में लटकी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । उज्जैन में वर्ष 2022 में बने श्री महाकाल महालोक से धर्मधानी की सूरत बदल गई है। आर्थिक रूप से समृद्धता आई है तो स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिला है। शहर के कई लोग प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से महाकाल महालोक से जुड़े। मंदसौर में भी पशुपतिनाथ लोक का निर्माण कार्य चल रहा है। इस नवाचार को अन्य जिलों में भी करने का विचार शासन ने किया। घोषणाएं की गईं। कुछ जगह भूमिपूजन हुआ तो कुछ जगह से प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। शासन ने शुरुआत में तो रुचि दिखाई, लेकिन अब ध्यान नहीं दे रहा।तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महेश्वर में देवी अहिल्या लोक की घोषणा की थी। सिंहस्थ को देखते हुए 29 सितंबर 2023 को भूमिपूजन किया था, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। बजट में इसकी राशि भी नहीं स्वीकृत हुई है। एसडीएम अनिल जैन ने बताया कि फिलहाल बजट नहीं मिला है। सिंहस्थ के पहले निर्माण पूरा हो जाएगा। इसकी लागत 40 करोड़ से ज्यादा की हो सकती है। मंदसौर में श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में 25 करोड़ रुपये में पशुपतिनाथ लोक का काम चल रहा है। इसके तहत अभी मंदिर परिसर में खंभे व बाहर दीवारों पर नक्काशी वाले लाल पत्थर लगाए जा रहे हैं। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो दिसंबर तक पशुपतिनाथ मंदिर पर पशुपतिनाथ लोक के पहले चरण का काम पूरा हो जाएगा। पशुपतिनाथ लोक बनते ही धार्मिक आकर्षक और बढ़ेगा। चारों तरफ दीवारों पर त्रिशूल, रुद्राक्ष, शंख अन्य धार्मिक चिह्न बनेंगे। सेल्फी पाइंट तैयार होगा। मंदिर परिसर से लेकर बाहर तक शिव लीलाएं शोभा बढ़ाएंगी, आदि योगी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। अभी पशुपतिनाथ लोक में आसपास की दीवारों एवं यात्री प्रतीक्षालय की छत पर कार्य चल रहे हैं।खरगोन में 14 दिसंबर 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवग्रह लोक की घोषणा की थी। इसके बाद 29 सितंबर 2023 को भूमिपूजन किया था। 25 करोड़ लागत के इस लोक में नवग्रह मंदिर के पास कॉरिडोर, वाटिका, सरस्वती कुंड, कुंदा घाट सहित नवग्रह की राशियों संबंधी कार्य किए जाएंगे। इसका कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। जनप्रतिनिधियों व शहरवासियों ने अपने सुझाव रखे थे। इसमें मकर संक्रांति पर हजारों लोग कथा करवाते हैं। इसके लिए छोटे पंडाल को बड़ा करने का सुझाव आया। नवग्रह देवों की सभी राशियों के अनुसार निर्माण कार्य की बात भी रखी थी। संशोधन का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। डिजाइन बनाई जा रही है। उम्मीद है कि 15 अगस्त के बाद काम शुरू हो सकता है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा का कहना है कि जल्द काम शुरू होगा।उज्जैन के समीप स्थित देवास में माता टेकरी के नीचे देवी लोक बनाने की योजना है। टेकरी पर मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता विराजमान हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में विधायक गायत्रीराजे पवार ने घोषणा की थी कि चुनाव जीतने के बाद पहली प्राथमिकता देवी लोक बनाने की रहेगी। चुनाव जीतने के बाद देवी लोक का थ्री-डी प्रिंट बनाया और स्वीकृति के लिए शासन के पास भेजा। माता टेकरी के रपट मार्ग पर स्थित पाथवे पर देवी लोक बनाने की योजना है। करीब चार किमी से अधिक के क्षेत्रफल में देवी लोक बनेगा। देवी के नौ स्वरूपों की मनमोहक मूर्तियां रहेंगी। ओपन थियेटरनुमा जगह रहेगी, जहां गरबा आदि विविध आयोजन हो सकेंगे। सुंदरीकरण के साथ साज-सज्जा व लाइटिंग की जाएगी। बैठने के लिए सिटिंग एरिया रहेगा। बच्चों के लिए मनोरंजन की भी व्यवस्था रहेगी। कैफेटेरिया की भी योजना है। फरवरी में इसका भूमिपूजन हो चुका है। लागत करीब साढ़े दस लाख रुपये है, जो और बढ़ सकती है। काम कब शुरू होगा, इसे लेकर संशय की स्थिति है।

    Related Posts

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

    August 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा….

    August 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.