Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»मनोरंजन»केबीसी 16: लोगों के दिलों में बसता शो, दर्शकों को मिल रही सपनों को पूरा करने की प्रेरणा
    मनोरंजन

    केबीसी 16: लोगों के दिलों में बसता शो, दर्शकों को मिल रही सपनों को पूरा करने की प्रेरणा

    By August 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केबीसी 16: लोगों के दिलों में बसता शो, दर्शकों को मिल रही सपनों को पूरा करने की प्रेरणा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेगास्टार अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति KBC-16 सीजन के होस्ट के रूप में एक बार फिर दर्शकों के सामने हाजिर हो गए हैं। अपनी मनोरंजक होस्टिंग के लिए लोकप्रिय BIG-B की वापसी टीवी शो के दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। यह क्विज शो से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा है। 'कौन बनेगा करोड़पति 16' का मंच हर वर्ग के लोगों का स्वागत करता है। केबीसी शो की खासियत है कि यह जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण और बाकियों के लिए एक दिलचस्प खेल बनकर आता है। अगर आपका सामान्य ज्ञान अच्छा है और आपमें हुनर है तो आप इस शो पर आकर उसे आजमा सकते हैं और एक सम्मानित राशि जीतकर अपने सपनों को पूरा करने में उसकी मदद कर सकते हैं। 

       एक तरफ जहां कौन बनेगा करोड़पति का मंच लोगों के सपनों को साकार करने का अवसर देता है, दूसरी तरफ कुछ लोगों को यह मंच अपनी जरूरतों को पूरा करने का भी मौका भी देता है। हाल ही में एक प्रतियोगी ने इस शो में हिस्सा लेकर जमीन खरीदने का अपना सपना पूरा किया है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रहने वाले एक किसान के बेटे सुधीर कुमार वर्मा ने शो से 25,80,000 रुपये जीतकर अपने पिता को एक जमीन खरीदकर तोहफे में दी। सुधीर कुमार की इस कामयाबी ने इस बात को साबित कर दिया है कि ज्ञान वाकई जिंदगी बदल सकता है।

      इसी तरह वडोदरा की रहने वाली दीपाली सोनी ने भी केबीसी 16 के मंच पर हर उस गृहिणी को रिप्रेजेंट किया, जो अपना घर और कार खरीदने का सपना देखती हैं। दीपाली ने 6,40,000 की रकम जीतने के साथ अपने सपने को हकीकत के करीब ला दिया। दीपाली इस बात का उदाहरण है कि ज्ञान की रोशनी आपको जीवन के हर रास्ते को उजाला करती है। इन उदाहरणों को देख यह कहना गलत नहीं होगा कि 'केबीसी' सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के दिल में बसने वाला एक सपना है। यह शो वह उम्मीद की किरण है, जो ज्ञान की शक्ति का प्रमाण है। भारत के अलग-अलग हिस्सों से, अलग-अलग प्रतियोगी हॉट सीट पर आते हैं। कोई अपने लिए, तो कोई अपनों के लिए यहां से पैसे जीतना चाहता है।

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    करेले की खेती ने बदली तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी….

    June 29, 2026

    नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान….

    June 29, 2026

    जिला टीकाकरण अधिकारी स्वयं उतरे पल्स पोलियो अभियान में, घर-घर पहुंचकर बच्चों को पिलाई “दो बूंद जिंदगी की”….

    June 29, 2026

    नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति…..

    June 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.