Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»रक्षाबंधन से पहले मैदान में उतरा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का अमला, 20 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल
    मध्यप्रदेश

    रक्षाबंधन से पहले मैदान में उतरा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का अमला, 20 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल

    By August 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रक्षाबंधन से पहले मैदान में उतरा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का अमला, 20 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     खरगोन ।  देश भर में भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। व्यापारी वर्ग इस पर्व पर बिकने वाली मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों का स्टॉक कर रहा है, वहीं जिला प्रशासन इन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए सतर्क है। खरगोन जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों, दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को देर शाम तक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न स्थानों के 20 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया और खाद्य सामग्री के नमूने जमा किए। इन नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। यदि नमूने अमानक पाए गए तो दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी और प्रकरणों को जिला कलेक्टर के न्यायालय में भेजा जाएगा।

    इस कार्रवाई के संदर्भ में जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी एचएल आवास्या ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने संत सिंगाजी दूध डेयरी जैतापुर खरगोन से मावा, मैं. जोतुमल एंड ब्रदर्स रविंद्र नगर खरगोन से चॉकलेट, रूपश्री डेयरी और एवरफ्रेश तालाब चौक से लड्डू और मलाई बर्फी, जायका स्वीट्स मोहन टाकीज से मलाई बर्फी, निमाड़ कन्फेक्शनरी रविंद्र नगर से जेली और चॉकलेट, स्नेह दूध डेयरी रामपेठ मोहल्ला से घी, दीपक रेस्टोरेंट बस स्टैंड सनावद से मावा बर्फी, हरीओम स्वीट्स खरगोन रोड सनावद से मावा और मिल्क केक, गोपाल स्वीट्स बस स्टैंड सनावद से मावा कतली मलाई बर्फी और मिल्क केक, वल्लभा स्वीट्स तिलक पथ से मलाई बर्फी और मिल्क केक, जोधपुर स्वीट्स बिस्टान रोड से मावा और केसर पेड़ा का सैंपल जांच के लिए लिया है।

    इसी के साथ, अधिकारियों की एक अन्य टीम ने बालाजी राजस्थानी स्वीट्स और नमकीन महेश्वर से मलाई बर्फी और पेड़ा, सियाराम स्वीट्स महेश्वर से मावा और मिल्क केक, श्री कृष्णा स्वीट्स महेश्वर से मावा कतली और मावा, संदीप टी स्टाल कतरगांव से मावा बर्फी, अम्रपाली स्वीट्स कसरावद से मावा, मयूर बेकरी  कसरावद से मावा कतली और मावा, बालाजी रेस्टोरेंट पिपल्या से मावा, बुरहानपुर मावा जलेबी बडवाह से मावा बाटी और मावा, मधुबन स्वीट्स बडवाह से पेड़ा, मलाई बर्फी और मिल्क केक के नमूने जांच के लिए जमा किए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा जमा किए गए नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे जाएंगे। यदि जांच में नमूने अमानक पाए जाते हैं, तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Related Posts

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा और बनगांव में लगेंगे शिविर, 43 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा समस्याओं के त्वरित समाधान का लाभ….

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

    May 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.