Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»27 सितंबर को सागर में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव, अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
    मध्यप्रदेश

    27 सितंबर को सागर में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव, अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

    By August 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    27 सितंबर को सागर में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव, अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     सागर ।   मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विगत दिनों एक कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर और सागर में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में सागर जिले में आगामी 27 सितंबर को पहला रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। सागर के विकास और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना एवं निवेश की दृष्टि से यह सागर जिले के लिए बड़ी सौगात होगी। कलेक्टर संदीप जीआर ने शुक्रवार को इस संबंध में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के स्थल चयन और अन्य तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    उन्होंने कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र, विभिन्न सेक्टोरल सेशन, वन-टू-वन मीटिंग, प्रदर्शनी, बायर-सेलर मीट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीडिया कवरेज, स्वागत सत्कार और भोजन आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विस्तृत चर्चा करते हुए संपूर्ण कार्यक्रम के लेआउट की भी जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग, उद्योग विभाग के अधिकारी सहित सभी संबंधित जिला अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर संदीप जीआर ने सभी अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस लाइन, पीटीसी ग्राउंड का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण तत्परता के साथ निर्वहन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एमपीआईडीसी के अधिकारियों से कहा कि वे कार्यक्रम की ब्रांडिंग और व्यवस्थाओं से संबंधित आवश्यक कार्य योजना बनाकर कार्य करें।

    Related Posts

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

    August 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा….

    August 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.