Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»विदेश»बांग्लादेश में शेख हसीना संग 26 बड़े पत्रकार और Ex SC जज भी बुरे फंसे, दर्ज हुआ नरसंहार का केस…
    विदेश

    बांग्लादेश में शेख हसीना संग 26 बड़े पत्रकार और Ex SC जज भी बुरे फंसे, दर्ज हुआ नरसंहार का केस…

    By August 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश में शेख हसीना संग 26 बड़े पत्रकार और Ex SC जज भी बुरे फंसे, दर्ज हुआ नरसंहार का केस…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर दर्ज होने वाले मुकदमों की लिस्ट लंबी होती जा रही है।

    अब उनके साथ-साथ देश के कई नामी पत्रकारों पर भी नरसंहार का मामला दर्ज किया गया है।

    बांग्लादेश के एक वकील ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 26 वरिष्ठ पत्रकारों समेत कुल 52 व्यक्तियों पर नरसंहार का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

    न्यायाधिकरण को की गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जुलाई में सरकारी नौकरियों में कोटा प्रणाली को खत्म करने की मांग के साथ शुरू हुए भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार में ये सभी आरोपी शामिल थे।

    वकील एमएच गाजी तमीम ने 17 वर्षीय छात्र नसीब हसन रिहान के पिता गोलाम रज्जाक की ओर से ये मामला दर्ज किया है। नसीब हसन रिहान की कथित तौर पर 5 अगस्त को ढाका के श्यामोली के रिंग रोड इलाके में सुरक्षा कर्मियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    छात्रों के विरोध को देखते हुए प्रधानमंत्री शेख हसीना को न केवल अपना पद छोड़ना पड़ा बल्कि 5 अगस्त को उन्हें बांग्लादेश से भागकर भारत आना पड़ा था।

    हसीना पर विभिन्न अपराधों के आरोप लगाते हुए अब तक 70 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 65 हत्या के मामले और आठ मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के मामले शामिल हैं।

    तमीम की शिकायत पत्र में 26 पत्रकारों पर पिछली अवामी लीग सरकार के “चापलूस” होने का भी आरोप लगाया गया है।

    इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने भ्रामक जानकारी प्रकाशित की, जिसने पिछली सरकार और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा कथित नरसंहार की कार्रवाइयों को बढ़ावा दिया और इससे अपराधों को वैधता मिली।

    जिन पत्रकारों को नामजद किया गया है उनमें नईमुल इस्लाम खान, इकबाल सोभन चौधरी, मोजम्मल बाबू, नबनिता चौधरी, सुभाष सिंह रॉय और अहमद ज़ोबैर शामिल हैं।

    शिकायत में प्रोफेसर मुहम्मद ज़फ़र इकबाल और सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एएचएम शमसुद्दीन चौधरी माणिक सहित पूर्व शैक्षणिक और न्यायिक हस्तियों का भी नाम शामिल किए गए हैं।

    The post बांग्लादेश में शेख हसीना संग 26 बड़े पत्रकार और Ex SC जज भी बुरे फंसे, दर्ज हुआ नरसंहार का केस… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल…

    August 26, 2026

    अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की असली पहचान…..

    August 26, 2026

    बी.एससी. कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी……

    August 25, 2026

    राखी का बंधन, खुशियों का संसार-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार, 31वीं किस्त से बढ़ा रक्षाबंधन का उत्साह, ममता राजवाड़े ने कहा-विष्णु भैया का यह उपहार बहनों के लिए बना सहारा…

    August 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.